मुंबई
Machine Learning for Faster Drug Discovery

मशीन लर्निंग तकनीक के उपयोग से औषधीय रूप से महत्वपूर्ण अणुओं की रासायनिक संरचना में फेरबदल के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्प्रेरक की खोज

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई) और मशीन-लर्निंग (एम एल) तकनीक ऐसी तकनीक हैं जो आज हमारे दिन प्रतिदिन में होने वाले कई प्रक्रियाओं में उपयोग में लायी जाती हैं। ये तकनीक उपलब्ध तथ्यों का उपयोग करके ऐसे मानक बनाती हैं जो किसी प्रक्रिया में अनुमान लगाने या किसी प्रयोग में निर्णय लेने में सहायक हो सकती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण मुंबई के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई (आईआईटी बॉम्बे) के शोधकर्ताओं ने हाल ही के एक अध्ययन में प्रस्तुत किया है। उन्होंने कुछ प्रकार के उत्प्रेरण (केटालिसीस) प्रक्रिया से सम्बंधित आणविक निरूपकों का उपयोग करके ऐसे मशीन लर्निंग आधारित प्रोटोकॉल विकसित किये हैं जो कई चिकित्सीय अनुप्रयोगों में उपयोग में लाये जा सकते हैं।

किसी दवा की खोज और उसका सूत्रीकरण एक विस्तृत प्रक्रिया होती है। जैविक अणुओं  के भिन्न भिन्न गुण होते हैं जिनकी जानकारी औषधीय अणुओं को जैविक अणुओं पर लक्ष्य साधने में महत्त्वपूर्ण सिद्ध  होती है। दवाएँ  हमारे शरीर में जाने के उपरांत अपने निर्धारित लक्ष्य पर असर करती हैं । प्रोटीन और शर्करा जैसे जैविक अणुओं में एक ज्यामितीय गुण होता है जिसे कॉईरालिटी कहा जाता है, जिसके कारण अणु अपनी दर्पण छवि के अनुरूप नहीं होते . इस प्रकार के अणु और उनकी दर्पण छवि को एक दूसरे का इनैंसिओमर अथवा ऑप्टिकल आइसोमर कहते हैं। दूसरे शब्दों में दो संरचनायें (स्टीरिओआइसोमर) जो एक दूसरे की दर्पण छवि हैं परन्तु एक दूसरे से भिन्न है उन्हें इनैंसिओमर कहते हैं (जैसे कि हमारी बाईं और दाहिनी हथेलियाँ असमान होती हैं )।

किसी एक विशेष कॉईरालिटी वाले इस्टीरिओआइसोमर को बनाने के लिए आमतौर पर असममित उत्प्रेरण प्रक्रिया की सहायता ली जाती है जो अत्यंत कठिन होती है। असममित उत्प्रेरण प्रक्रिया में एक कॉईरल उत्प्रेरक इस प्रकार कार्य करता है जिससे एक विशेष कॉईरालिटी वाले संरचना के उत्पादन को दूसरे की अपेक्षा वरीयता अथवा अनुकूलता मिलती है। रासायनिक गुणों से सम्बंधित आणविक विवरणकों का ज्ञान नए असममित उत्प्रेरण प्रोटोकॉल की खोज के प्रयासों को तेज कर सकता है।

चिकित्सीय अनुप्रयोगों में, उच्च-शुद्धता वाले रसायनों (जिनमे एक विशेष कॉईरालिटी की संरचना हो) की बढ़ती मांग को पूरा करने में असममित कटैलिसीस अत्यंत सहायक हो सकते हैं।प्रायः नए उत्प्रेरकों के निर्माण में विस्तृत परीक्षण-त्रुटि चक्र शामिल होते हैं जिसके कारण इस प्रक्रिया में बहुत समय और संसाधन खर्च हो जाते हैं। इसलिए, ऐसे उत्प्रेरक(असममित) का निर्माण करने के लिए एक तेज और विश्वसनीय तकनीक विकसित करना आवश्यक है।

परंपरागत रूप से, ऐसे उत्प्रेरक का निर्माण करने के लिए बहुत से गणितीय मॉडल जो कई कारकों को विचार में लाते हैं, जिनमें कॉईरालिटी भी शामिल हैं, का उपयोग किया गया है। ये मॉडल ऐसे आणविक मापदंडों का उपयोग करते हैं जो उत्कृष्ट अनुमान लगाने वाले प्रतिगमन समीकरण में सही बैठते हैं । परन्तु ये मॉडल अन्य गैर-रेखीय मापदंडों को समीकरण में नहीं रख पाता है। इन चुनौतियों को समझते हुए, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई के शोधकर्ता यह जानने के लिए मशीन लर्निंग की ओर रुख करते हैं कि क्या मशीन लर्निंग असममित उत्प्रेरक की पहचान करने के प्रयासों में मदद कर सकता है।

शोधकर्ताओं ने रैंडम फारेस्ट और डिसीजन ट्री जैसी एमएल तकनीकों का उपयोग करके बेहतर असममित उत्प्रेरक की खोज करने के लिए एक प्र्रफ ऑफ़ कांसेप्ट (अवधारणा-प्रमाण) मॉडल का प्रदर्शन किया है। शोधकर्ताओं के कथनानुसार यह विधि न केवल प्रक्रिया को तेज कर सकती है, बल्कि इसकी  क्षमता को भी बढ़ा सकती है।प्रस्तावित विधि में, एक मशीन लर्निंग आधारित गणितीय मॉडल को ज्ञात उत्प्रेरकों पर प्रशिक्षित किया जाता है, जो तब अन्य उत्प्रेरकों की प्रभावशीलता का अनुमान लगाने में सहायता करता है। इस तरह से और उत्प्रेरक सम्बंधित पूर्वज्ञात मापदंडो पर प्रशिक्षण के बाद, मॉडल को कुछ परीक्षण समूह के साथ परख कर पुष्टि की गयी। अभ्यास-अनुमान-अभ्यास के चक्र की यह प्रक्रिया अनुकूल उत्प्रेरक की खोज को गति प्रदान करती है।

एक उत्प्रेरक-सब्सट्रेट के जोड़े के सन्दर्भ में इनके आणविक मापदंडों से बना रैंडम फारेस्ट मॉडल की अनुमान लगाने की क्षमता बहुत प्रभावशाली पायी गयी। रैंडम फारेस्ट की सटीकता अन्य एम एल (ML) तरीकों से बेहतर पायी गयी। इस विधि से उत्प्रेरकों के निर्माण प्रक्रिया को बल मिलने और असममित उत्प्रेरक और सब्सट्रेट के अध्ययन और इनकी संख्या के विस्तार में व्यापक प्रभाव की आशा है ।

प्रो राघवन बी सुनोज (रसायन विज्ञान विभाग) , जिन्होंने इस अध्ययन  का नेतृत्व किया ) और प्रो पी बालामुरुगन (औद्योगिक अभियांत्रिकी और संचालन अनुसंधान) के कथनानुसार -

"हम मानते हैं कि मशीन लर्निंग के माध्यम से प्राप्त उत्प्रेरक और सब्सट्रेट के सुझावों के सफल होने की संभावना अधिक है और इन्हे स्वचालित प्रयोगात्मक प्रोटोकॉल के साथ भी जोड़ा जा सकता है। हमारी विधि का उपयोग अन्य कई असममित अभिक्रियाओं में भी किया जा सकता है और इस प्रकार सस्ते और  बेहतर असममित उत्प्रेरकों के  निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर  सकता है "

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...