मुंबई
हानिकारक  जीवाणुओं  की बढ़त को रोकने के लिए विशेष रूप से निर्मित शर्कराएँ

Photo by Volodymyr Hryshchenko

पेन्सिलिन का आविष्कार १९२८ में हुआ था और तब से लेकर अब तक  जीवाण्विक संक्रमण को दूर करने के लिए एंटीबायोटिक औषधियों का उपयोग किया जाता रहा है . लेकिन औषधियों के अंधाधुंध उपयोग के कारण जीवाणु की कुछ प्रजातियों  पर इनका प्रभाव जाता रहा है। बढ़ती हुई एंटीबायोटिक प्रतिरोधी जीवाणुओं का मुकाबला करने के लिए नई तरह की रणनीतियों की आवश्यकता है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई ( IIT बॉम्बे) और बोडोइन कॉलेज मैन USA के शोधकर्ताओं के एक हालिया अध्ययन में रासायनिक रूप से बदली हुई शर्करा का उपयोग करके रोग उत्पन्न करने वाले जीवाणुओं  की बढ़त पर रोक लगाने का तरीका सुझाया गया है।

यह अध्ययन केमिकल साइंस नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ USA , जेम्स स्टेसी कोल्स फ़ेलोशिप और  विज्ञान और अभियांत्रिकी अनुसन्धान बोर्ड , विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( UGC )  और  डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी , भारत सरकार, द्वारा वित्त पोषित किया गया।

जीवाणु के कोशिकाओं की दीवार, साधारण शर्करा, जिसे मोनोसेखाराइड कहते हैं और प्रोटीन जिसे एमिनो एसिड कहते हैं,  से बनी जाली की तरह  होती है। जीवाणु की विभिन्न प्रजातियाँ कोशिकाओं की दीवारों की रचना के समय विभिन्न प्रकार की शर्करा का उपयोग , करती हैं जिनमें से कुछ मनुष्य की कोशिकाओं में बहुत कम पाई जाती हैं। कोशिकाओं  की दीवारें जीवाणु को हानि से बचाती हैं और कभी कभी मेज़बान कोशिका को संक्रमित भी करती हैं। कई एंटीबायोटिक, संक्रमण को रोकने के लिए कोशिकाओं की दीवारों की संश्लेषण प्रक्रिया पर वार करती हैं। मगर ये  एंटीबायोटिक रोग पैदा करने वाले जीवाणुओं के साथ साथ लाभकारी जीवाणु पर  दुष्प्रभाव डालती हैं।

“नए एंटीबायोटिकों को तुरंत बनाने की आवश्यकता है। जीवाणुओं के कोशिकाओं के तल पर कार्बोहायड्रेट की तह, अपने विशिष्ट ढाँचे के कारण पहेलीनुमा टारगेट हैं और रोग के विकास की एक कड़ी हैं”, इस अध्ययन के एक लेखक बोडोइन कॉलेज की प्रोफेसर डेनियल ड्यूब कहती हैं। उदाहरण के लिए, सतह पर मौजूद कार्बोहायड्रेट संक्रमित करनेवाले जीवाणू को मेज़बान कोशिका के साथ जुड़ने में सहायक हो सकते हैं जैसा कि स्ट्रेप्टोकोकस पेरासांगविनिस और नैसेरिया मेनेंजिटाईडिस  में होता है।

इस अध्ययन में  शोधकर्ताओं ने ऐसे विशिष्ट रूप से बनाये गए एंटीबायोटिक का विकास किया है केवल जो रोग पैदा करने वाले जीवाणु को ही अपना निशाना बनाते हैं। उन्होंने तीन दुर्लभ शर्कराओं पर काम किया जो आमाशय की परत को संक्रमित करने वाले जीवाणु की एक प्रजाति हेलिकोबैक्टर पाइलोरी और भारी दस्त पैदा करने वाली एक दूसरी प्रजाति केम्पाइलोबैक्टर जेजुनी काम में लाती हैं। उन्होंने दुर्लभ शर्करा के रासायनिक ढाँचे में बेन्ज़ाइल और फ्लुओरो समूह को जोड़कर उसमें परिवर्तन किया।

“कुलकर्णी प्रयोगशाला में पहले ही इन दुर्लभ शर्कराओं के संश्लेषण का विकास हो चुका था जिससे हमको एक सुविधाजनक शुरुआत मिल सकी”, प्राध्यापक ड्यूब ने शर्करा के चुनाव के बारे में बताते हुए कहा। 

“बेन्ज़ाइल शर्करा का संश्लेषण तो आसान था जिसे हम अपने जाने माने तरीकों से कर सके पर फ्लुओरो शुगर का संश्लेषण चुनोतीपूर्ण था जिसके लिए हमें एक नई विधि की ज़रुरत पड़ी,” अध्ययन के एक लेखक IIT बॉम्बे के प्राध्यापक सुवर्ण कुलकर्णी कहते हैं। शर्करा के एक अणु में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के परमाणु एक हाइड्रॉक्सिल गुट के रूप में कार्बन से जुड़े रहते हैं और एक फ्लुओरो समूह को जोड़ने के लिए इस हाइड्रॉक्सिल गुट को हटाना पड़ेगा। लेकिन यह जोड़ना इतना आसान नहीं होता। शोधकर्ताओं ने एक मोनोसाखाराइड के विभिन्न कार्बन परमाणुओं को लक्ष्य बनानेवाली क्रमबद्ध रासायनिक प्रतिक्रियाओं का विकास किया जिसकी सहायता से वे फ्लोरो समूह  को सही जगह पर बैठा सके। “फ़्लोरिनेटिंग एजेंट से होने वाली प्रतिक्रियाओं के कारण शर्करा के ढाँचे में जबरदस्त बदलाव आते हैं जिससे शर्करा की क्रियाशीलता समाप्त हो जाती है। हमारी विधि की सहायता से पहली बार, फ़्लोरिनेटेड दुर्लभ शर्करा तक पहुँच मिल पाई,” वे आगे समझाते हैं।

संशोधित शर्करा को जीवाणु पोषक तत्त्व के रूप में काम में लाते हैं। बेंजाइल शुगर से जीवाणु कोशिकाओं की दीवार में   साधारण शर्करा की छोटी चेन बनाते हैं, जिससे दीवार की मोटाई कम हो जाती है और जीवाणु की सुरक्षित परत टूट जाती है। परन्तु फ्लोरोशुगर में हाइड्रॉक्सिल गुट नहीं होता जो मोनोसाखाराइड से प्रक्रिया करके कोशिकाओं की दीवारों में  उपस्थित शर्करा की चेन बनाता है। अतः फ्लोरोशुगर जीवाणु के अंदर जमा होते हैं पर कोशिकाओं की दीवारों को बनाने में इनका योगदान नहीं होता।

शोधकर्ताओंने अज़ाइड समूह, जिसमें एक अणु में तीन नाइट्रोजन के परमाणु होते हैं, को शर्करा में जोड़ा, जिससे दुर्लभ  शुगर से होने वाले परिवर्तन को देखा जा सके। अज़ाइड समूह, फोस्फीन नामक रासायनिक समूह के साथ प्रतिक्रिया की  प्रवृत्ति रखता है। इस प्रवृत्ति का लाभ उठाते हुए उन्होंने एक रासायनिक प्रोब बनाया जिसमें फोस्फीन समूह और एमिनो एसिड की एक लघु कड़ी जिसे पेप्टाइड कहते हैं और जो एंटी बॉडीज द्वारा पकड़ में आ सकता है, को डाला। जब इस प्रोब को एक जीवाणुओं के समूह में डाला जाता है तो यह जीवाणुओं की दीवार में विद्यमान अज़ाइड समूह से प्रक्रिया करता है और पेप्टाइड को दीवार पर टैग कर देता है। शोधकर्ता एंटीबॉडी को मिलाकर बदली हुई शर्करा का जीवाणु कोशिकाओं की दीवार पर असर देख सकते हैं और टैग किये हुए पेप्टाइड में हुई बढ़त या कमी का अवलोकन कर सकते हैं।

“हमारी विधि की विशेषता ये है कि हमें पहले से किसी जानकारी की आवश्यकता नहीं है।अगर आप यह जानते हैं कि आप जिस जीवाणु में दिलचस्पी रखते हैं उसमें ऐसी दुर्लभ शर्करा, जिसे पकड़ा जा सकता है, विद्यमान है तो इस जाँच के ज़रिये उस जीवाणु पर संशोधित शर्करा के असर को परख सकते हैं,” प्राध्यापक ड्यूब बताती हैं। इस अध्ययन में  शोधकर्ताओं को अपनी पहले के शोध के कारण मालूम था कि जीवाणु अज़ाइड समूह का चयन करेंगे जो पकड़ में आ सकेंगे .

जब हमने हेलिकोबैक्टर पाइलोरी की जाँच की तो पाया कि बदली हुई  दुर्लभ शर्करा के कारण कोशिकाओं की दीवारों के संश्लेषण में कमी आई। कम जीवाणु बच पाए और उनकी बढ़त और हरकत में कमी पाई गयी। जीवाणु  बायोफिल्म, जो कि संक्रमित जीवाणु समूह के स्त्राव द्वारा बनाए जाने वाला मेज़बान  के  शरीर के  अंदर  बनाए जाने  वाला एक सुरक्षा कवच होता  है  , बना  नहीं पाए।

यहाँ ये दिलचस्प बात है कि संशोधित शर्करा से केम्पाइलोबैक्टर जेजुनि की उत्तरजीविता और गतिविधि पर कोई असर नहीं पड़ा। यही हाल बॅक्टेरॉइड्स फ्रैजैलिस, जो सामान्यतः उदर में पाया जाने वाला, एक रोग न उत्पन्न करने वाला जीवाणु है, का रहा जिन पर इन शर्कराओं का कोई बुरा असर नहीं पड़ा। इस प्रकार अलग अलग जीवाणु और शर्कराओं  की संगत को लेकर शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला कि जीवाणु की स्ट्रेन और इससे जुडी हुई विशिष्ट शर्करा पर यह निर्भर करता है कि कोशकाओं की दीवार के संश्लेषण को सफलतापूर्वक तोड़ पाएँगे या नहीं।

“हमारी संश्लेषित विधियों की सहायता से  बहुत सी दुर्लभ शर्कराओं तक हमारी अभूतपूर्व पहुँच संभव हो सकी है जिससे कई नैदानिक और उपचारात्मक तरीकों की खोज संभव हो पाएगी,” प्राध्यापक कुलकर्णी कहते हैं। यह अध्ययन सूक्ष्म आणविक तंत्रों पर शोध की नई विधाओं का मार्ग प्रशस्त करने में सहायक होगा जो कोशिकाओं की दीवारों के बायोसिन्थेसिस पर असर करेगा और इस विषय में भी सहायक होगा कि दुर्लभ शर्करा के आणविक ढाँचे में बदलाव से उनकी कार्यविधि पर क्या असर पड़ता है। “इन शर्कराओं का उपयोग करके जीवाणुओं को मौजूदा एंटीबायोटिकों के लिए संवेदनशील बना सकते हैं या इम्यून अटैक के प्रति संवेदनशील बना सकते हैं. देखना यह है किये काम हमें कहाँ तक ले जायेगा,” ये कहकर प्राध्यापक ड्यूब ने अपनी बात समाप्त की।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...