मुंबई
Photo : Dr. K.G. Sreeja and Dr. C.G. Madhusoodhanan, IIT Bombay

शहरों में बढ़ती आबादी और जगह की कमी के चलते कई लोग शहरों के आस पास के ग्रामीण इलाक़ों में बस रहे हैं, जो ज़्यादातर ​शहरों की तुलना में किफ़ायती होते हैं। आम भाषा में इन क्षेत्रों को ‘पेरी-अर्बन’ कहा जाता है, जिसका अर्थ है शहर के आस पास का ग्रामीण क्षेत्र। इन स्थानों में ग्रामीण और शहरी तत्त्वों ​ का अद्भुत​​ मिश्रण देखने को मिलता हैं। एक अध्ययन के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई (आईआईटी मुंबई) के शोधकर्ताओं ने दर्शाया है कि मुंबई शहर के आसपास के क्षेत्रों में शहरीकरण के साथ बहुत बदलाव आया है, जिससे न केवल यहाँ के प्राकृतिक संसाधनों पर अनुचित दबाव पड़ा है​,  ​आजीविका के साधन भी कृषि से गैर-कृषि की तरफ़ बदल रहे हैं।

​बिना किसी सोची समझी योजना के​ पेरी-अर्बन​ क्षेत्रों का विकास परेशानी खड़ी कर सकता है। जहाँ कभी खुले मैदान और खेत लहलहाते थे,वहीं आज इन ‘पेरी-अर्बन’ क्षेत्रों में अनियोजित रूप से आवासीय क्षेत्रों का विस्तार होता देखा गया है। इस प्रक्रिया में, न केवल पारिस्थितिक तंत्र क्षतिग्रस्त होता है और पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग होता है किंतु स्थानीय लोगों के प्राथमिक व्यवसाय में भी बदलाव आते हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई, के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत प्राध्यापक टी. आई.​ एलधो के नेतृत्व में यह ​अध्ययन सम्पन्न हुआ। शहरीकरण पर अध्ययन की महत्ता को दर्शाते हुए वह कहते हैं कि, “यह उपयुक्त समय है जब भारत में शहरीकरण का अलग से अध्ययन हो, एवं पेरि-अर्बन क्षेत्रों को मात्र शहरी प्रबंधन चुनौतियों के एक विस्तारित मुद्दे के रूप में ना देखा जाए।”

शोधकर्ताओं  ने अपना ध्यान इस अध्ययन में ग्रेटर मुम्बई के चार परिधीय गांवों- माणगाँव तर्फ़ वासारे, मुलगाँव तर्फ़ वासारे, कोंढणे, और सालपे, पर​ केंद्रित किया है, जो कर्जत उप-जिले में हैं। शोधकर्ताओं ने २००१ और २०११ वर्षों की जनगणना रिपोर्ट एवं विशेष रूप से बनायी गयी प्रश्नावली का प्रयोग करते हुए ४० प्रतिवादियों का सर्वेक्षण किया।इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधानों एवं अन्य ग्रामीण लोगों से ​ जनसांख्यिकीय, आजीविका, भूमि, और पानी के उपयोग, के सम्बंध में सामूहिक चर्चा की ​गयी।

अध्ययन में देखा गया कि जहाँ वर्ष २००१ में २०% आबादी की मुख्य आजीविका कृषि थी वहीं २०११ में मात्र २०% ग्रामीण ही व्यावसायिक रूप से खेती कर रहे थे। आज के समय में, जब अधिकतर कृषि भूमि निजी पूँजीपतियों के हाथों में है, व्यावसायिक कृषि एक बहुत छोटे स्तर पर की जा रही है। इससे सबसे ज़्यादा प्रभावित वह किसान हैं, जो स्वयं अपनी भूमि पर पारम्परिक रूप से खेती करते थे या दूसरों के खेतों में मज़दूरी करते थे। वे अब ईंट भट्टों पर अनौपचारिक श्रमिकों ​की तरह कार्य एवं नदी किनारे में छोटे पैमाने पर रेत खनन करने के लिए मजबूर हैं। एक समय पर जो उनके खेत खलिहान थे वह आज होटेल एवं फ़ार्महाउस में बदल गए हैं।

ज़्यादातर अवैध रूप से चलने वाले ईंट भट्टियों में आज एक बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग कार्यरत है। अध्ययन में पाया गया कि एक अनौपचारिक नियोक्ता के रूप में कार्य करने के अलावा, ईंट भट्टियाँ​ अब इन क्षेत्रों में बढ़ते निर्माण के लिए सामग्री की आपूर्ति करते हैं। इस प्रक्रिया में, वे पानी का अपव्यय कर पर्यावरण को दूषित करते हैं और शहरों के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव डालते हैं।

इस अध्ययन के लिए चयनित सभी चारोँ  क्षेत्रों में पानी की कमी देखी गयी है। राष्ट्रीय औसत से तीन गुणा अधिक, ३६९१ मिमी वर्षा होने के बावजूद भी इन गाँवों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसका एक मुख्य कारण घरों, होटलों, एवं रिसॉर्ट्स में खोदे गए  निजी बोरवेल, जिनके कारण भूजल स्तर में भारी कमी आई है। खुले सामूहिक कुएँ जो एक समय पर स्थानीय लोगों के लिए पानी का मुख्य स्रोत थे आज सूख चुके हैं। अब इन गांवों में बाँध एवं जल दिक्परिवर्तन जैसे अनौपचारिक माध्यमों से जलापूर्ति​  की जा रही है, जो योजनाबद्ध तो हैं किंतु केवल शहरी जरूरतों को पूरा करते हैं, अतः ग्रामीणों की स्थिति बिगड़ती जा रही है।

प्रश्न यह है की क्या यह ग्रामीण स्वयं के लिए खड़े नहीं हो सकते?  प्राध्यापक एलधो, ​जिनका मानना है कि पेरी-अर्बन क्षेत्र इस ‘विकास’ के ‘निष्क्रिय प्राप्तकर्ता’ ​ ​नहीं हैं, ​​कहते हैं कि, “मौजूदा स्थानीय स्व-सरकारें कमजोर हैं और किसी भी निर्णय लेने के की स्थिति में मौजूदा वैधानिक प्रक्रिया को अक्सर नज़रंदाज कर दिया जाता है”। चूँकि ​​यह क्षेत्र शहर की प्रशासनिक सीमाओं के बाहर होते हैं, इसलिए यहाँ कई  प्रशासनिक हेर-फेर हो सकते हैं जिसमें ज़्यादातर ​सब एक दूसरे को ही दोषी ठहराते है। हम तभी​ इस समस्या को तभी सुलझा सकते हैं जब हम इन प्रशासनिक  ​गतिविधियों को ठीक तरह से समझ सकें।​

जिस तेज़ी से हमारे शहरों की जनसंख्या बढ़ रही है, आने वाले समय में सीमावर्ती गांवों का शहरीकरण होना निश्चित है। इस ​अध्ययन​​​ के शोधकर्ताओं का मानना है की हम पारंपरिक शहर केंद्रित नीतियों का प्रयोग न ​करते हुए शहरीकरण की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से व्यवस्थित कर सकते हैं। इस सम्बंध में प्रोफेसर ​एलधो कहते हैं कि, “शहर-केंद्रित नीतियों का प्रमुख अवगुण ​यह है कि वे निहितार्थ रूप से मानते हैं कि सभी पेरी-अर्बन क्षेत्रों में शहरी योजना प्रबंधन के माध्यम से बेहतर संचालित हो सकती ​है। हमें इन गाँवों और शहरों के बीच दीर्घकालिक, परस्पर संवादात्मक, और विकेन्द्रीकृत तंत्र की आवश्यकता है जो ग्रामीण एवं शहरी इलाक़ों के बीच के अंतर को कम करने में सक्षम हों।”

भारत सरकार अपने नेशनल अर्बन मिशन के अंतर्गत पेरी-अर्बन इलाक़ों की इन सभी चिंताओं​ ​को दूर करने की माँग की है। किंतु प्रोफ़ेसर​ ​एलधो सावधानीपूर्वक आशावादी​ ​हैं। ​​वह कहते हैं, “यह सही दिशा में एक कदम है यदि मजबूत विकेंद्रीकरण हो और प्रशासन तंत्र में​ ​,​​ विशेषकर प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के संबंध में​​,​आम जनता की भागीदारी हो।”

शहरों का विस्तार होता रहेगा और हम इस बदलाव को देखते रहेंगे। हालाँकि, हमारी भलाई इसी में है कि हम स्वयं को इस बढ़ते शहरीकरण में न ​खो दें।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...