मुंबई
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई के शोधकर्ता एक नए दाब-विद्युक (पीजोइलेक्ट्रिक) पदार्थ का प्रस्ताव देते हैं।

[चित्र साभार: दाब-विद्युक पदार्थ से बनी लचीली शीट, वर्जीनिया टेक]

यात्रियों को विमान के केबिन में बैठे हुए बहुत कम कंपन की अनुभूति होती है इसलिए आजकल हवाई यात्रा काफी सुगम हो गई है। इंजीनियर विमान के पंखों (विंग्स) और केबिन की खिड़कियों पर हथेली के  आकार के कुछ उपकरण लगाते हैं ताकि विमान के बड़े टर्बाइन इंजन और आसपास के वातावरण से उत्त्पन कंपन को कम किया जा सके। यह उपकरण दाब-विद्युक (पीजोइलेक्ट्रिक) पदार्थ से बने होते हैं, जो एक विद्युत संकेत (इलेक्ट्रिक सिग्नल) मिलने पर एक विशाल ‘कंपन रद्द बल’ उत्पन्न करते हैं।

दाब-विद्युक पदार्थों का उपयोग माइक्रो एवं नैनो मीटर आकार के उपकरणों में एक विद्युत् संकेत द्वारा नियंत्रित सेंसर या चलित पुर्जों के रूप में किया जाता है। हाल ही के एक अध्ययन में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई के शोधकर्ताओं ने सामान्यतः प्रयोग किए जाने वाले दाब-विद्युक सिरेमिक की तुलना में अधिक दाब-विद्युक प्रतिक्रिया देने वाले एक नए दाब-विद्युक पदार्थ का प्रस्ताव दिया है। यह पदार्थ एक छोटे निविष्ट विद्युत् संकेत के साथ विशाल  प्रभाव (बल) उत्त्पन कर सकता हैं। यह अध्ययन यूरोपीय जर्नल ऑफ मैकेनिक्स - ए / सॉलिड्स  नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। यह अनुसंधान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई  द्वारा आंशिक रूप से  पोषित किया गया।

ग्राफीन प्रबलित दाब-विद्युक कंपोजिट (जीआरपीसी) नामक नवीन पदार्थों में PZT (लेड जिरकोनेट टाइटनेट) के तन्तु (फाइबर) होते हैं। ये तन्तु अक्सर प्रयोग किए जाने वाले दाब-विद्युक पदार्थ हैं और ग्राफीन नैनोकण एक एपॉक्सी बेस में एम्बेडेड होते हैं। PZT अधिक भंगुर होते है इसलिए पदार्थ की मज़बूती बढ़ाने के लिए इपॉक्सी की आवश्यकता होती है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई से प्राध्यापक सुष्मिता नस्कर कहती हैं कि, "हमने इपॉक्सी को इसलिए चुना क्योंकि यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है और इसके साथ काम करना आसान है।"

[चित्र साभार: किशोर बालासाहेब शिंगारे, सुष्मिता नस्कर, probing the prediction of effective properties for composite materials, https://doi.org/10.1016/j.euromechsol.2021.104228]

एक अच्छे दाब-विद्युक पदार्थ में विशाल दाब-विद्युक प्रतिक्रिया और उच्च प्रत्यास्थ गुणांक होता है। इसका मतलब यह है कि, विमान पर लगे कंपन अवमंदक (डैम्पर्स) में, दाब-विद्युक उपकरण, उसी समान विद्युत सिग्नल पर एक उच्चतर प्रभाव (बल) उत्पन्न करते है और साथ ही कठोर रहते हुए अपने आकार को  भी  बनाए रखते हैं । "एक उच्च और निम्न प्रत्यास्थ गुणांक पदार्थो के मध्य का अंतर एल्यूमीनियम और रबर के बीच के अंतर जैसा है," प्राध्यापक  नस्कर  विस्तृता से बताती है।

शोधकर्ताओ ने सैद्धांतिक और कम्प्यूटेशनल मॉडल का उपयोग करके जीआरपीसी पदार्थो की दाब-विद्युक प्रतिक्रिया और प्रत्यास्थ गुणांक की जांच की। सैद्धांतिक मॉडलों ने इन गुणों की गणना करने के लिए प्रत्येक घटक पदार्थ के गुणों एवं उनके अनुपात का उपयोग किया। कुछ मॉडलों से पता चलता है कि विभिन्न घटकों ने एक दूसरे के साथ कैसे क्रिया की। हालाँकि सैद्धांतिक मॉडल एक त्वरित अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं, लेकिन वे अपने मान्यताओं  (Assumptions) द्वारा अभी भी सीमित हैं और इनकी जांच करने की आवश्यकता है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई के डॉ किशोर बालासाहेब शिंगारे अपने अभिकलन की महत्ता समझाते हुए कहते हैं कि, ''हमारे अभिकलनात्मक निदर्श (कम्प्यूटेशनल मॉडल) के कारण ही हमे  PZT फाइबर और ग्राफीन नैनोपार्टिकल्स के विभिन्न  आकार और अभिविन्यास (ओरिएंटशंस) का पता चला है।''

डॉ शिंगारे ने जीआरपीसी और पारंपरिक PZT-एपॉक्सी पदार्थ (एक दाब-विद्युक सिरेमिक पदार्थ) दोनों  की जांच कर उनके गुणों की तुलना की। उन्होंने पदार्थ पर एक विद्युत क्षेत्र प्रवाहित किया और पदार्थ  में विकसित तनाव की जांच करने के लिए सिमुलेशन में पदार्थ को अलग-अलग दिशाओं में खींचा। उन्होंने पाया कि जीआरपीसी के दाब-विद्युक और प्रत्यास्था दोनों गुण पारंपरिक PZT-एपॉक्सी पदार्थो की तुलना में श्रेष्ठतर थे। ग्राफीन की उपस्थिति ने विकृति (स्ट्रेन) को कठिन कर दिया, और जीआरपीसी पदार्थ कठोर बने रहकर अपने आकार को बनाए रखते हुए विद्युत क्षेत्रों की उपस्थिति में लगभग दोगुना प्रभाव (बल) पैदा करते हैं। “ग्राफीन एक बहुत ही हल्का पदार्थ होने के साथ-साथ अत्याधिक  कठोर भी  है। उन्नत प्रभावी गुणों (जीआरपीसी में) के पीछे मुख्य कारण “ग्राफीन” का प्रयोग  है, चूँकि इनमे PZT फाइबर एवं एपॉक्सी के साथ प्रतिक्रिया के लिए एक बड़ा सतह क्षेत्र मिलता है,” डॉ शिंगारे बताते हैं।

पिछले शोध के विपरीत, जहां पदार्थ एक ही दिशा (प्लैन) में दाब-विद्युक क्रिया का अध्ययन करता था, यह शोधकार्य पदार्थ की सभी दिशाओं में दाब-विद्युक प्रतिक्रिया का अवलोकन करता है। “हमने सभी दिशाओं में जीआरपीसी की दाब-विद्युक प्रतिक्रिया में उल्लेखनीय वृद्धि देखी। यह बायोमेडिकल उपकरणों की कृत्रिम मांसपेशियों में उपयोगी हो सकता है, जहाँ कई दिशाओं में संचलन की आवश्यकता होती है," प्राध्यापक नस्कर टिप्पणी करती हैं।

यह अध्ययन भविष्य में अधिक प्रभावी दाब-विद्युकी आधारित उपकरणों को बनाने में मदद कर सकता है। रोबोट या उपग्रहों के निर्माण के लिए हल्के एवं बहुउद्देशीय पदार्थो की आवश्यकता होती है, और शोधकर्ता यह परिकल्पना करते हैं कि जीआरपीसी इस दिशा में एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...