बेंगलुरु
भारत में हर साल बच्चों में दमा (अस्थमा) के लगभग ३.५ लाख नए मामले सामने आ रहे है

वैश्विक अध्ययन कहता है कि वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण के कारण दमा दुनिया भर के लाखों बच्चों को प्रभावित करता है।

दमा फेफड़ों से संबंधित बीमारी है जो कि साँस नली की सूजन और संकुचन का कारण बनती है, जिससे साँस लेने में गंभीर कठिनाई होती है। आँकड़े  बताते हैं कि दुनिया भर में लगभग ३४ करोड़ लोग दमे से पीड़ित हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रतिदिन लगभग ११५० मौतें होती हैं। मुख्यतः प्रदूषित हवा में साँस लेने से होने वाली यह बीमारी दुनिया भर में बच्चों में सबसे आम गैर-संचारी रोग है। एक नए अध्ययन में, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के शोधकर्ताओं ने वाहनों से निकलने वाले धुएँ के एक प्रमुख घटक नाइट्रोजन डाइऑक्साइड से दुनिया भर में बच्चों में दमे की घटनाओं का अनुमान लगाया है।

नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन-ऑक्साइड नामक अत्यधिक प्रतिक्रियाशील गैसों के समूह में से एक है। जलने वाले ईंधन के उत्सर्जन में इस गैस की एक बड़ी मात्रा होती है, जिसे दुनिया भर में दमा जैसी दीर्घकालिक बीमारी का कारण माना जाता है। ‘द लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ’ नामक पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने वैश्विक नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की सांद्रता, बच्चों की आबादी, और दमे की दर का विश्लेषण किया और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड प्रदूषण के कारण नए अस्थमा के मामलों की संख्या का अनुमान लगाया। उनके अनुमान में १९४ देशों और १२५ प्रमुख शहरों से १-१८ वर्ष के बच्चों को शामिल किया गया है।

शोधकर्ताओं अध्ययन के बारे में कहते हैं, "यह अध्ययन १९४ देशों और १२५ प्रमुख शहरों के लिए, पर्याप्त स्थानिक संकल्प पर परिवेशी नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के कारण बाल्यावस्था के दमे की घटना के बोझ का पहला वैश्विक अनुमान प्रदान करता है, जो आन्तर-नगरीय और सडकों के आसपास निवास जैसे कारकों का विश्लेषण करने में समर्थ है”।

"हर साल नाइट्रोजन डाइऑक्साइड प्रदूषण के कारण , बच्चों में दमे के ४० लाख नए मामले सामने आते हैं, जो कि  विश्व में  होने वाले कुल दमे के मामलों में १३% के भागीदार हैं", शोधकर्ताओं ने  निष्कर्षों के बारे में कहा। प्रति वर्ष ७६०,००० नए मामलों के साथ, चीन, भारत के बाद उन देशों की सूची में सबसे ऊपर है, जिन्होंने नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के कारण अस्थमा के ३५०,००० मामले दर्ज किए हैं। अन्य प्रभावित देशों में अमेरिका, इंडोनेशिया, और ब्राजील शामिल हैं। नगरों की बात करें तो सबसे अधिक नाइट्रोजन डाइऑक्साइड प्रदूषण से होने वाले दमे के मामलों में पेरू देश के लिमा शहर का सबसे पहला स्थान था (प्रति वर्ष ६९० नए मामले प्रति १००,००० बच्चों में) जिसके बाद चीन में शंघाई और कोलंबिया में बोगोटा  शहरों  का नाम आता है। दुनिया भर में, ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में दमे की वारदातें अधिक पाई गईं। शहरी क्षेत्रों से दमे के ६४% मामले दर्ज किए गए। वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक राष्ट्रीय दर कम उम्र के बच्चों में देखी  गयी, जिनकी उम्र एक से चार वर्ष के बीच थी। बढ़ती उम्र के साथ घटना दर में कमी देखी गई। हालांकि भारत में, जहाँ बच्चों की विश्व में सबसे बड़ी आबादी है, दमे की वारदातों की दर अन्य देशों के मुकाबले में सबसे कम थी। भारत के चार शहरों- वाराणसी, कानपुर, लखनऊ और कोलकाता में ओरलू, नाइजीरिया के समान निम्नतम जनसंख्या-मानकीकृत वाले बच्चे दमे से पीड़ित  हैं।

१-१८ वर्ष की आयु वालों की जनसंख्या का राष्ट्रीय अनुमान (ए), जनसंख्या-भारित वार्षिक दमे की घटना दर (बी), और जनसंख्या-भारित वार्षिक औसत नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (एनओ 2) सांद्रता (सी) 

कुवैत में सबसे अधिक दमे का स्तर प्रति १००,००० बच्चों में ५५० दमे से पीड़ित बच्चे पाए गए । इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, ताइवान, और कतर में विश्व में सबसे अधिक दमे  की दर देखी गयी। उच्च आय वाले देशों में कनाडा में सबसे अधिक अस्थमा की घटना दर थी, और दक्षिण कोरिया में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के कारण दमे की घटनाओं का प्रतिशत सबसे अधिक था।

दिलचस्प बात यह है कि इस अध्ययन के अनुसार दमे के ९२% नए मामले डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों की तुलना में वार्षिक औसत नाइट्रोजन डाइऑक्साइड सांद्रता से कम वाले क्षेत्रों में हुए। "इससे पता चलता है कि डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों की पर्याप्तता को फिर से परिभाषित करने की आवश्यकता है", लेखकों का कहना है।

शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया कि नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के प्रदूषण को कम करके, विकसित और विकासशील देशों में  दमे के मामलों की एक बड़ी संख्या को रोका जा सकता है। वे कहते हैं कि ''ट्रैफ़िक के द्वारा उत्सर्जन को कम करने  की रणनीतियों के लिए एक लक्ष्य होना चाहिए'', शोधकर्ता आगे कहते हैं कि वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए नीतिगत पहलों के संरेखण से कई सार्वजनिक स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...