मुंबई
बहने वाले क्रिस्टलों का अवलोकन

अन्स्प्लेश छायाचित्र: जाएल वाल्ली

पॉलीक्रिस्टल्स - अर्थात अत्यंत छोटे-छोटे क्रिस्टल्स (ग्रेन) से युक्त समस्त इकाई - जिसका व्यवहार सिंगल क्रिस्टल से एकदम भिन्न हो सकता है। उदाहरण के लिए, कुछ पॉलीक्रिस्टल्स जो माइक्रोमीटर आकार के सिलिका अथवा पॉलीस्टायरीन कणों से निर्मित होते हैं, 'सॉफ्ट' या नर्म कहलाते हैं; एवं  बल लगाये जाने पर, जैसे कि दबाव या गुरुत्व के प्रभाव में, ये बहना प्रारम्भ कर देते हैं। इन पॉलीक्रिस्टल्स के कणों को बाँधकर रखने वाला बल अत्यंत क्षीण होता है, इसलिए बाह्य बल का प्रयोग इन पॉलीक्रिस्टल्स में गतिशीलता प्रदान कर देता है। किंतु सिंगल क्रिस्टल, जो पूर्ण रूप से एक ठोस ग्रेन होता है, पॉलीक्रिस्टल की तरह नहीं बह सकता। तब कोई आश्चर्य नहीं यदि हाल के दशकों में पॉलीक्रिस्टल्स के इन अनूठे गुणों ने वैज्ञानिकों की रुचि को उकसाया है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई (आई.आई.टी. बॉम्बे) एवं गणितीय विज्ञान संस्थान (आई.एम.एससी.), चेन्नई, के द्वारा किया गया एक नवीन अध्ययन बताता है कि विभिन्न चौड़ाई की वाहिकाओं से बल-पूर्वक प्रवाहित किये जाने पर, ये सॉफ्ट पॉलीक्रिस्टल्स, किस प्रकार से व्यवहार करते हैं। फ़िज़िकल रिव्यू पत्रिका में प्रकाशित यह कार्य, आई.आई.टी. मुंबई स्थित औद्योगिक अनुसंधान एवं परामर्श केंद्र (आईआरसीसी) के द्वारा वित्त-पोषित किया गया था।

शोधकर्ताओं ने माइक्रोमीटर आकार के कणों का उपयोग कर, ग्रेन्स के निर्माण के लिए, सॉफ्ट पॉलीक्रिस्टल्स के कंप्यूटर सिमुलेशन्स चलाये, और दो खुरदरी दीवारों के मध्य निर्मित संकीर्ण वाहिका से बहने के लिए इन्हें बाध्य किया गया। "सॉफ्ट एमॉरफ़स पदार्थों - जिनमें परमाणु पूर्णत: अनियोजित होते हैं - का उपयोग करके ये प्रयोग किए जा चुके हैं, जो कि संकीर्ण वाहिकाओं में जैल और टूथपेस्ट के सदृश है, किन्तु पॉलीक्रिस्टल्स पर अब तक कोई प्रयोग नहीं हुआ", यह कहना है भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई के प्राध्यापक अनिरबन सेन का, जिन्होंने आई.एम.एससी. के प्राध्यापक पिनाकी चौधरी के साथ इस अध्ययन का नेतृत्व किया है। 

सिमुलेशन्स में शोधकर्ताओं ने पाया कि दबाव आरोपित करने के बाद भी, प्रारम्भ में पॉलीक्रिस्टल्स वाहिकाओं में जम रहे थे। और उन्होंने गति करना केवल तब प्रारंभ किया जब यह दबाव पर्याप्त रूप से अधिक था। दिलचस्प है कि, वाहिकाओं की चौड़ाई के आधार पर पॉलीक्रिस्टल्स ने अलग-अलग तरह से व्यवहार किया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ दहाई माइक्रोमीटर तक की चौड़ाई वाली वाहिकाओं में, वाहिका के मध्य में स्थित ग्रेन्स लगभग ठोस खंडों के समान स्थिर चाल से और मंद रूप से गतिमान हुये। किन्तु, दीवार के समीप स्थित ग्रेन्स की गति दीवारों के द्वारा आरोपित घर्षण के कारण लगभग न के बराबर थी।

"ग्रेन्स अपने कणों को अलग-अलग चाल से गतिमान नहीं होने दे सकते, क्योंकि वे टूट जाते हैं," यह कहना है भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई के डॉ. तन्मोय सरकार का, जिन्होंने सिमुलेशन्स पर कार्य किया है। क्योंकि दीवार के संपर्क में स्थित ग्रेन्स वाले भाग शेष अन्य भागों के समान तीव्र गति नहीं कर सके, अत: ग्रेन्स कणों में टूट गए। इन कणों का व्यवहार तरल पदार्थों  के समान था और दीवारों के समीप ये प्राय: गतिहीन दिखाई दिये।

तब यह आश्चर्यजनक नहीं है कि, संकीर्ण वाहिकाओं के लिए, पॉलीक्रिस्टल में स्थित अधिकांश ग्रेन्स कणों में टूटे और कुछ एक साबुत ग्रेन्स के साथ मध्य में बहे। सामान्यत: यहाँ कणों की चाल, उनकी दीवार से दूरी के साथ-साथ क्रमिक रूप से बढ़ती हुई दिखाई दी।

इन गतिशील कणों की अनियमितता से एक लुभावना पैटर्न उभरता है। जैसे ही  ग्रेन्स तरल सूप में मंद गति से अग्रसर होते हैं, कुछ कण इन ग्रेन्स के पीछे जुड़ जाते हैं और कुछ आगे से प्रथक हो जाते हैं। इस स्थिर पुनर्संरचना से, ग्रेन्स पीछे की ओर गति करते हुये दिखाई देते हैं, जबकि सभी कण बल के प्रभाव में आगे की ओर गति कर रहे होते हैं !

"इस तरह के पैटर्न्स पहले एमॉरफ़स पदार्थों के संकीर्ण वाहिकाओं में गति के दौरान देखे जा चुके हैं। किन्तु हमने पाया कि, पॉलीक्रिस्टल्स में यह तरल-ठोस मिश्रण के भीतर होता है, जो एक नयी बात है।" प्राध्यापक सेन कहते हैं।

नए पदार्थों के निर्माण के लिए इस तरह के शोध से उपजा ज्ञान महत्वपूर्ण है। उदाहरण के लिए,वैज्ञानिक प्रकाश की कुछ आवृत्तियों को फिल्टर करने में सक्षम फोटॉनिक क्रिस्टल्स की उत्पत्ति के लिए, पहले ही सॉफ्ट पॉलीक्रिस्टल्स संरचनाओं का उपयोग कर चुके हैं। इसलिए, यह संभव है कि पदार्थ के गुणधर्मों, जैसे कि उसके प्रवाह की गहरी समझ भविष्य में नए अनुप्रयोगों का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।" हमारा यह कार्य आगे चलकर कोलोइडल पॉलीक्रिस्टल्स में इस तरह के प्रवाह के प्रयोगात्मक अन्वेषण को प्रोत्साहित करेगा," कहकर प्राध्यापक सेन विदा लेते हैं। 

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...