दिल्ली
विषम कोशिकाओं को ढूंढकर बाहर निकालना

आईआईटी और आईआईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं ने दुर्लभ कोशिकाओं को खोजने के लिए एक एल्गोरिदम डिज़ाइन किया है।

हमारा शरीर अरबों-खरबों कोशिकाओं से मिलकर बना होता है, जिसमें सभी तरह की आकृति, आकार और प्रकार शामिल हैं। इस जीवन्त विविधता में कुछ गैर ज़रूरी कोशिकाएँ भी रहती हैं, जैसे ट्यूमर कोशिकाएँ, कैंसर स्टेम कोशिकाएँ और कुछ हमारे प्रतिरक्षा तंत्र से सम्बंधित दुर्लभ कोशिकाएँ। इन सबके बीच में इन दुर्लभ कोशिकाओं की पहचान करना बहुत ही मुश्किल काम होता है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली और इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली के शोधकर्ताओं ने हाल ही में एक अध्ययन किया है। इस अध्ययन में उन्होंने जीन आधार पर इस तरह की दुर्लभ कोशिकाओं का पता लगाने के लिए एक एल्गोरिदम विकसित किये जाने के बारे में बताया है।

हालाँकि इनमें से कुछ कोशिकाएँ संख्या में कम और दुर्लभ हैं इसका मतलब यह नहीं कि वे महत्त्वपूर्ण नहीं हैं। वास्तव में इनमें से कई हमारे प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की जगह ले लेती हैं और कुछ कैंसर से सम्बंधित होती हैं। इसलिए ऐसी स्थितियों का पता लगाने और इलाज करने के लिए यह ज़रूरी हो जाता है कि उनकी पहचान की जा सके। ‘नेचर कम्युनिकेशन्स’ पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने फाइन्डर ऑफ रेयर एंटिटिज़ (FiRE) नामक एक एल्गोरिदम का प्रस्ताव दिया है, जो इस तरह की दुर्लभ कोशिकाओं की पहचान उनके जीन के आधार पर करता हैं। इस अध्ययन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा आंशिक रूप से पोषित किया गया था।

याद कीजिए ऐसी पहेलियाँ जिसमें, आप को दो एक समान दिखने वाले चित्रों के बीच अंतर बताना पड़ा था  या दो समान दिखने वाले चित्रों में से एक को चुनना पड़ा था. वैसे ही FiRE भी हज़ारों एक समान दिखने वाली चीज़ों के साथ ऐसा ही कुछ करते हैं। यह कोशिकाओं की जीन अभिव्यक्ति प्रोफाइल या सभी जीनों की व्यक्त की गई सूची को देखकर और उनकी प्रोफाइल में अंतर के आधार पर दुर्लभ कोशिका की पहचान करता है। हर प्रकार की कोशिकाएँ अलग-अलग जीन की अभिव्यक्ति करती हैं और इसी से अनूठा जीन अभिव्यक्ति प्रोफाइल बनता है। और प्रत्येक जीन अभिव्यक्ति प्रोफाइल के लिए एल्गोरिदम एक दुर्लभता स्कोर दिखाता है। कोशिका का प्रकार जितना ज़्यादा दुर्लभ होगा उसका उतना ही ज़्यादा स्कोर होगा। यह इसी स्कोर के आधार पर दुर्लभ कोशिका की पहचान कर उसकी छंटनी करता है।

शोधकर्ताओं ने विभिन्न डैटासेट का उपयोग करके एल्गोरिदम के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। एल्गोरिदम के ज़रिए 68000 कोशिकाओं के अभिव्यक्ति प्रोफाइल के डैटासेट परीक्षण से सफलतापूर्वक दुर्लभ कोशिकाओं की पहचान की जा सकी। एक और दिलचस्प बात!  इस एल्गोरिदम  का उपयोग करके  चूहों की मस्तिष्क की कोशिकाओं के वृहद्  डैटासेट के प्रयोग के दौरान शोधकर्ताओं ने एक दुर्लभ कोशिका के उपप्रकार की पहचान की जिसका  पहले पता नहीं था। ये दुर्लभ कोशिकाएँ स्तनधारियों के मस्तिष्क में स्थित पीयूष ग्रंथि के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

नए एल्गोरिदम में दुर्लभ कोशिकाओं और बीमारियों का पता लगाने की बहुत क्षमता है। हालाँकि  ऐसे कुछ एल्गोरिदम पहले से ही मौजूद हैं लेकिन वे बहुत धीमे हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि, “एक एकल कोशिका के एमआरएनए की श्रृंखला के लगभग 68000 अभिव्यक्ति प्रोफाइल वाले डैटासेट के विश्लेषण में FiRE (ऍफ़ आई आर इ) को लगभग 31 सेकंड का समय लगता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की तेज़ गति और दुर्लभ अभिव्यक्ति प्रोफाइल को बताने वाला यह बेजोड़ एल्गोरिदम है।

प्रत्येक कोशिका के जीन की अभिव्यक्ति प्रोफाइल जैसे जैविक डेटा को बड़ी संख्या में उत्पन्न करने के लिए प्रौद्योगिकी की वृद्धि के साथ-साथ, इस तरह के डैटासेट से एकत्रित जानकारी का विश्लेषण करने के लिए एक बेहद ज़रूरी टूल की ज़रुरत है। FiRE (ऍफ़ आई आर इ) जैसे तेज़ और कुशल एल्गोरिदम इस तरह के अनुसंधानों  के लिए इस काम में मददगार होंगे।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...