मुंबई
Photo : Arati Halbe / Research Matters

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई के नवीन अध्ययन में देखा गया है कि भारतीय उपभोक्ता उच्च ऊर्जा दक्षता वाले वातानुकूलक के लिए अधिक भुगतान करने को तैयार हैं!

पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन से निपटने में ऊर्जा कुशल उपकरणों  के योगदान को ध्यान में रखते हुए वर्ष २००६ में भारत सरकार ने उपभोक्ताओं को उपकरणों की ऊर्जा दक्षता के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए 'स्टार लेबल्स' के कार्यक्रम की शुरुआत की थी। प्रारंभिक रूप से स्वैच्छिक एवं वातानुकूलक और फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर जैसे कुछ ही उपकरणों तक सीमित ‘स्टार लेबल’ अब भारत में सभी ऊर्जा से चलने वाले उपकरणों के लिए अनिवार्य है। हालाँकि इस प्रकार के उपकरणों को बनाने में नियम और नवविचारों का बहुत महत्व है किंतु उपभोक्ताओं की पसंद भी इनके प्रचलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किंतु प्रश्न यह है कि किसी उपकरण को ख़रीदते समय उसकी ‘स्टार रेटिंग’ का ग्राहक की चयन प्रक्रिया पर कितना प्रभाव पड़ता है? इसका उत्तर देने के लिए, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन किया जिसके निष्कर्षों से यह पता चला है कि औसतन उपभोक्ता वह वातानुकूलक पसंद करते हैं जिनमें स्टार-लेबल होते हैं, एवं वह इस प्रकार के ऊर्जा कुशल उपकरणों के लिए वह अधिक भुगतान करने के लिए तैयार हैं।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में २२ प्रतिशत बिजली का उपयोग घरों में होता है। घर में सबसे अधिक ऊर्जा-खपत करने वाले उपकरणों में से एक वातानुकूलक है जिसका प्रयोग तेजी से आम हो रहा है। यह प्रचलन एक बड़े पैमाने पर बिजली की खपत को प्रभावित कर सकता है। इसीलिए ऊर्जा कुशल वातानुकूलक का प्रयोग करने से न केवल ऊर्जा व्यय में कमी होगी किंतु उपभोक्ताओं के ऊर्जा बिल भी कम रहेंगे। ऐसा माना जाता है कि ग्राहकों को उपकरणों की ऊर्जा खपत के बारे में सही जानकारी देने से उन्हें ऊर्जा कुशल उपकरणों को ख़रीदने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। स्टार लेबल्स, एक स्टार (सबसे कम ऊर्जा कुशल) से लेकर पांच स्टार (सबसे अधिक ऊर्जा कुशल) तक पाँच श्रेणियों में पाए जाते हैं। स्टार रेटिंग के माध्यम से ग्राहक विभिन्न उत्पादों की तुलना कर उचित विकल्प चुन सकते हैं।

इस अध्ययन में, आईआईटी मुंबई स्थित सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी अल्टरनेटिवस फॉर रूरल एरियाज़ एंड इंटरडिसिप्लिनरी प्रोग्राम इन क्लाइमेट स्ट्डीज़ में प्रोफ़ेसर आनंद बी राव के मार्गदर्शन में शोधकर्ताओं ने सांख्यिकीय उपकरणों का प्रयोग कर १.५ टन के वातानुकूलक ख़रीदते समय उपभोक्ताओं की चयन प्रणाली का विश्लेषण किया है। शोधकर्ताओं ने १४८ प्रतिवादियों की ११८४ टिप्पणियों का विश्लेषण किया, जिसमें प्रत्येक प्रतिवादी से एक काल्पनिक स्थिति में वातानुकूलक ख़रीदने की ८ अलग-अलग प्राथमिकताएँ पूछी गयी। अंततः शोधकर्ताओं ने वातानुकूलक की विभिन्न विशेषताओं जैसे कि ब्रांड, एयर फिल्टर, शोर स्तर एवं स्टार रेटिंग के लिए उपभोक्ता वरीयता का अनुमान लगाया।

इस अध्ययन में यह भी देखा गया कि सर्वेक्षण में सम्मिलित ७०% प्रतिवादी स्टार लेबल्स से अवगत थे एवं ४८% का मानना था कि उच्च श्रेणी के रेटेड उपकरण वाक़ई कम बिजली का प्रयोग करते हैं। स्टार रेटिंग स्तरों का ग्राहक वरीयता पर सीधा प्रभाव देखा गया। ६९% प्रतिवादी एक या दो स्टार रेटिंग की तुलना में तीन स्टार रेटिंग वाले वातानुकूलक का चयन करते हैं, जबकि ७८% प्रतिवादी दो-स्टार रेटिंग की अपेक्षा ५ स्टार रेटिंग वाले वातानुकूलक ख़रीदना पसंद करते हैं। अध्ययन में सम्मिलित ८५% प्रतिवादियों ने एसी पर स्टार लेबल की मौजूदगी को पसंद किया।

सांख्यिकीय मॉडल का इस्तेमाल करते हुए, इस अध्ययन में देखा गया है कि आम तौर पर ग्राहक स्टार लेबल वाले वातानुकूलक ख़रीदने के के लिए १२,५०० रुपय तक अतिरिक्त भुगतान करने के लिए तैयार थे जबकि किसी प्रसिद्ध ब्रांड के लिए वह मात्रा ९००० रुपय तक अतिरिक्त  भुगतान करने के लिए तत्पर पाए गए। ६२% उपभोक्ता ३ स्टार रेटिंग स्तर से ५ स्टार रेटिंग तक वृद्धि के लिए अतिरिक्त भुगतान करने के इच्छुक थे। इस अध्ययन से शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि यदि बिजली की घरेलू खपत १०० किलोवाट आवर से अधिक है तो इस तरह के निवेश आर्थिक रूप से लाभकारी होंगे।

इस अध्ययन के निष्कर्षों का भविष्य में आने वाली ऊर्जा दक्षता बढ़ाने की योजनाओं में बड़ा महत्व हो सकता है। इसी को सिद्ध करते हुए अध्ययन की सह-लेखिका डॉ मनीशा जैन कहती हैं कि, “यह अध्ययन एयर कंडीशनर मानक एवं स्टार रेटिंग के लिए अनुभविक समर्थन प्रदान करता है। भारत में अभी तक उपभोक्ता विकल्पों पर स्टार रेटिंग कार्यक्रम के प्रभाव को केवल गुणात्मक रूप से समझा जाता था। यह अध्ययन उपभोक्ता विकल्पों पर इस कार्यक्रम के प्रभाव को मात्रात्मक अनुमान प्रदान करता है।”

स्थापित नियमों के अनुकूल अनिवार्य रूप से चलाए गए सूचना कार्यक्रम ,भारतीय उपभोक्ताओं के बीच काफ़ी सफल रहे हैं। शोधकर्ता कहते हैं कि, “यह अध्ययन दर्शाता है कि मानकों और लेबलिंग कार्यक्रम के कारण, ऊर्जा कुशल वातानुकूलक का प्रयोग प्रचलन में आ गया है, अतः अब मानकों को मजबूत करने के अलावा सरकार  की तरफ़ से किसी भी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।” भविष्य में इस अध्ययन को आगे बढ़ाते हुए, शोधकर्ता घरेलू आय एवं शिक्षा जैसी मानकों का रेटिंग वरीयताओं से संबंध देखना चाहते हैं जिससे ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के लिए लक्षित कार्यक्रम की संरचना की जा सके।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...