Mumbai
निकट भविष्य में अंकरूपण (डिजिटल) माध्यम से संभव होगा गंध का ज्ञान एवं संश्लेषण

गंध संसूचन (डिटेक्शन) हम किस प्रकार करते हैं? पारंपरिक जैविक अर्थ के अनुसार गंध अणु आंतरिक नासा कोशिका में स्थित एक अनुरूप ग्राही (मैचिंग रिसेप्टर) के साथ अर्गल के समान जुड़ता है (एक ताले में कुंजी के समान); यह प्रक्रिया कोशिका में आण्विक घटनाओं को प्रेरित कर नासिका तंत्रिका (न्यूरॉन्स) को उत्तेजित करती है। अंतत: ये स्नायु संकेत मस्तिष्क में पंहुचते हैं जहाँ इनका अर्थ लगाया जाता है। दूसरी ओर एक अपरंपरागत सिद्धान्त के अनुसार अणुओं के द्वारा गंध उत्पन्न होना इस बात पर निर्भर करता है कि अणुओं में अंतर्निहित परमाणु किस प्रकार कंपन करते हैं तथा उनका द्रव्यमान कैसे वितरित होता है।

औषधियों व खाद्य रसायनों की पहचान हेतु तथा सुरक्षा एवं प्रतिरक्षा के क्षेत्रों में गंध संसूचकों की व्यापक आवश्यकता है। यद्यपि गंध प्रक्रिया में सन्निहित भौतिकी को अब तक भली-भांति नहीं समझा गया है, एवं वर्तमान में गंध संसूचन के क्षेत्र में हम कई बार घ्राण क्षमता युक्त श्वान पर निर्भर होते है। उन्नत गंध संसूचक का निर्माण करने के लिए वैज्ञानिकों को आण्विक स्तर पर होने वाली उन भौतिक प्रक्रियाओं का ज्ञान होना आवश्यक है जो अणुओं में गंध उत्पन्न करती हैं। अत: गंध की भौतिक प्रक्रिया का ज्ञान एवं इसकी गणितीय प्रस्तुति, शोध का एक प्रभावशाली क्षेत्र है। मनोवांछित गंध गुणों से युक्त अणुओं का कृत्रिम संश्लेषण (सिंथेसिस) एक अन्य लाभ है जो हमें इस जानकारी से प्राप्त हो सकता है। यह लक्षित चिकित्सकीय गुणों (टार्गेटेड थेराप्यूटिक प्रॉपर्टी) के साथ औषधीय अणुओं के संश्लेषण के समतुल्य ही है।

विद्युत अभियांत्रिकी विभाग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई (आईआईटी बॉम्बे) का एक शोध दल प्राध्यापक स्वरुप गांगुली के नेतृत्व में गंध भौतिकी की व्याख्या के निकट जा पहुँचा है। शोधकर्ताओं ने गंधाणुओं के आणविक व्यवहार के बोध के लिए क्वांटम जीव विज्ञान तकनीकों का उपयोग किया है। जहाँ स्थूल भौतिक सिद्धांत ऐसी प्रक्रियाओं की व्याख्या में विफल होते हैं, वहीं क्वांटम जीव विज्ञान एक नवीन उभरता क्षेत्र है, जो गंध जैसी जैविक घटना (गंधाणुओं में स्थित परमाणुओं का कंपन आदि) में उप-परमाण्विक प्रक्रियाओं को समझाने में वैज्ञानिकों की सहायता करता है। उनके प्रयोगों के परिणाम साइंटिफिक रिपोर्ट्स नामक शोधपत्रिका में प्रकाशित किये गए हैं।

आकार सिद्धांत (शेप थ्योरी) घ्राण चेतना का व्यापक रूप से मान्य सिद्धांत है, जिसके अनुसार गंधाणु नासा कोशिकाओं में ताले जैसी आकृतियों जैसे ग्राही अणुओं (रिसेप्टर मॉलिक्यूल्स) की उन सटीक कुंजियों के सामान हैं, जो आणविक अनुक्रमों को सक्रिय करती हैं। “यद्यपि 1996 में ट्युरिन एवं अन्य के प्रस्ताव के अनुसार गंध का ज्ञान इस बात पर निर्भर करता है कि गंधाणुओं में अंतर्निहित परमाणु किस प्रकार कंपन करते हैं। इसकी पुष्टि हेतु कुछ प्रायोगिक प्रमाण हैं जो बताते हैं कि गंध के ज्ञान में कंपन ऊर्जा की भूमिका होती है।” प्राध्यापक गांगुली कहते हैं। इस सिद्धांत के अनुसार किसी पदार्थ के अणुओं में निहित कंपन ऊर्जा ही उस पदार्थ में गंध भरती है। वर्तमान अध्ययन, आकार सिद्धांत एवं कंपन सिद्धांत दोनों को परस्पर समाहित करने एवं उनके मध्य संबंध को जानने का प्रयास करता है।

शोध दल ने छह गंध-श्रेणियों से सम्बद्ध 20 अणुओं का अध्ययन किया - कस्तूरी, भुनी हुई काफी, फलस्वरस, लहसुन, सुगंधित यौगिक (बेंजीन) एवं कीटनाशक गोलियाँ। उन्होंने अणुओं को दो प्रकार से वर्गीकृत किया: 1) मानव विशेषज्ञों द्वारा अनुभूत गंध (उदाहरण स्वरूप फल-स्वरस या लहसुन की गंध); 2) आणविक कंपन आधारित गंध।

अणु के आकार की गणितीय स्वरूप में प्रस्तुति शोध दल की प्राथमिक चुनौती थी, जिससे गंध की उत्पत्ति के जटिल पक्ष की व्याख्या की जा सके। इसके लिए उन्होंने रासायनिक आरेखण (केमिकल ग्राफ) सिद्धांत का उपयोग किया। केमिकल ग्राफ निरूपण, बिन्दुओं (अणुओं में अन्तर्निहित परमाणु) का एक संजाल (नेटवर्क) होता है जो रेखाओं (परमाणुओं के मध्य स्थित रासायनिक बंध) के द्वारा जुड़ा होता है। इसे एक गेंद एवं कमानी (स्प्रिंग) संजाल की यांत्रिक युक्ति के रूप में देखा जा सकता है। रासायनिक बंध प्रत्येक परमाणु को एक कमानी (स्प्रिंग) सदृश बल के माध्यम से जोड़ता है। प्रत्येक कमानी के दोलन की अपनी कंपन आवृत्ति होती है एवं सामूहिक रूप से ये दोलन अणु में कंपन ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। इस आरेखीय निरूपण के उपयोग से शोध दल ने एक अणु के आकार एवं कंपन ऊर्जा के मध्य सम्बन्ध की व्याख्या की, जिसके परिणामस्वरूप गंध के आकार एवं कंपन सिद्धांतों को एकीकृत किया गया।

“गंधाणु का कंपन अभिलक्षण (वाइब्रेशनल कैरेक्टरायजेशन) एक वर्णक्रम (स्पेक्ट्रम) होता है (विभिन्न अवस्थाओं में कंपन से सम्बंधित ऊर्जा श्रृंखलायें)। यह अणुओं में अन्तर्निहित परमाणुओं की संख्या एवं निकटवर्ती परमाणुओं के साथ उनके बंध की स्थितियों (कमानी बल सदृश कर्शापकर्षण अर्थात पुश-पुल) पर निर्भर करता है। द्वि एवं त्रिआयामी निरूपण के लिए जटिलता में वृद्धि होती है,” अध्ययन की प्रथम लेखिका सुश्री निधि पाण्डेय कहती हैं। वह आगे कहती हैं कि उन्होंने कंपन वर्णक्रम के निरूपण का एक नवीन मार्ग व्युत्पन्न किया है जो कंपन ऊर्जा के साथ-साथ अवस्था (मोड) के प्रकार का भी ध्यान रखता है। अवस्था (मोड) एक अणु में स्थित परमाणु कंपनों की एक गतिशील आकृति (डायनामिक पैटर्न) है, जैसे कि रासायनिक बंध की लम्बाई में परिवर्तन (विस्तार); बंधों के मध्य कोण में परिवर्तन (नमन); परमाणु समूहों के मध्य कोण में परिवर्तन (रॉकिंग); तथा परमाणु समूहों एवं शेष अणु के मध्य समतलीय कोण में परिवर्तन (वैगिंग)।

आगे, शोधकर्ताओं ने समान कंपन वर्णक्रम वाले सभी अणुओं को समूहीकृत करने हेतु मानक यंत्राधिगम (मशीन लर्निंग) अल्गोरिदम का उपयोग किया, जिसके लिए ‘समानता’ के गणितीय माप का उपयोग किया गया। तत्पश्चात उन्होंने इस वर्गीकरण की तुलना गंध-अनुभूति आधारित समूहों से की।

“यंत्राधिगम के अभ्यास में अधिकाधिक भौतिकी-अंतर्दृष्टि लाने के उद्देश्य से हम साधारण कंपन ऊर्जाओं की तुलना के स्थान पर, कंपन अवस्था (वाइब्रेशन मोड्स) आधारित तुलना चाहते थे,” प्रा. गांगुली कहते हैं।
शोध दल ने पाया कि कंपन वर्णक्रम के आधार पर श्रेणीबद्ध किये गए अणु गंध-अनुभूति आधारित श्रेणी से मेल खाते थे।

अत: यह अध्ययन गणितीय साधनों का उपयोग करते हुए गंध का सटीक ज्ञान प्राप्त करने की संभावना को व्यक्त करता है, एवं गंध का अंकरूपण (डिजिटाइज़) करने का रोमांचक मार्ग प्रशस्त करता है - यह श्रव्य एवं दृश्य संकेतों (आडियो एंड वीडिओ सिग्नल्स) के समान ही है जो आज नियमित रूप से अनुभूत, संगृहित, प्रसारित एवं प्रतिकृतित (रीप्रोड्यूस) किये जाते हैं। 

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...