मुंबई
नैनोमेडिसिन में नई  खोज से कैंसर के उपचार में आशा की नई किरण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई और सीएसआईआर-एनसीएल के शोधकर्ताओं ने दिखाया है कि गोल्ड-लिपोसोम नैनोहाईब्रिड्स कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर सकने में सक्षम हैं। 

कैंसर के उपचार के लिए, कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थों से बने हुए नैनो स्ट्रक्चर्ज़, जो कि नियर इन्फ़्रारेड लाइट एक्सपोज़र पर  काम करते  हैं,  पर खोज चालू है जिससे कैंसर पीड़ितों के लिए एक आशा की किरण चमकी है।  हालाँकि इस पर काम अभी पूरा नहीं हुआ है , नैनोपार्टिकल का उपयोग करके विशिष्ट कैंसर कोशिकाओं का नाश करना अब बिलकुल सम्भव है। कैंसर कोशकाओं के स्थानीय निदान और उपचार के लिए इन  नैनोपार्टिकल का उपयोग किया जा सकता है और जिससे स्वस्थ कोशिकाओं को कम से कम क्षति पहुँचती है, जब कि परम्परागत विकिरण और कीमोथेरपी की उच्च मात्रा से बहुत से साइड इफ़ेक्ट होते हैं और स्वस्थ कोशिकाओं को भी हानि पहुँचती है। इस अध्ययन में प्राध्यापक रोहित श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई और डॉक्टर कलियपेरूमाल सेल्वराज के नेतृत्व में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला के नैनो एंड कॉम्प्यूटेशनल मेटेरीयल्स लैब,  केटालिसिस डिविज़न के वैज्ञानिकों ने कैंसर के उपचार के लिए सोने और लिपिड़्स से बने हाइब्रिड नैनो पार्टिकलस की रचना की है।

“जहाँ तक हमें पता है अभी तक कैन्सर नैनो मेडिसिन, लक्षित क्षेत्र में अल्प अवशोषण की समस्या और जैव असंगति जैसी कमियों से ग्रसित हैं। हमारा मुख्य लक्ष्य है इन कमियों को दूर करना और नैनो मेडिसिन को निरापद  बनाना,”  राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला के नैनो एंड कॉम्प्यूटेशनल मेटेरीयल्स लैब के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, जो इस अध्ययन के लेखकों में से एक हैं, का कहना है। यह अध्ययन ‘बायोकोंजुगेट केमिस्ट्री’ नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है और इंफ़ोसिस फ़ाउंडेशन और वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा वित्त पोषित किया गया।                     

शोधकर्ताओं ने गोल्ड-लिपिड नैनो पार्टिकल बनाए हैं जो प्रकाश से उत्प्रेरित होते हैं और उन्हें शरीर के अंदर भेजकर गंतव्य स्थान पर औषधि का विमोचन करवाया जा सकता है। यही नहीं, ये जैवानुकूल (बायो कम्पैटिबल) होते हैं अर्थात शरीर के लिए विषैले नहीं होते। ये नैनो पार्टिकल प्रकाश को ताप में बदलकर कैंसर ग्रसित कोशिकाओं का तापमान बढ़ाकर  उनको नष्ट कर सकते हैं. शोधकर्ताओं ने नैनो हाइब्रिड बनाने के लिए सोने को चुना क्योंकि एक धातु होने के कारण,सोना  प्रकाश को दक्षता से ताप में बदल पाता  है। ये नैनो पार्टिकल नियर इन्फ़्रारेड प्रकाश पड़ने पर विघटित होकर अंदर समाई हुई कैंसर निरोधक औषधि का विमोचन कर देते हैं। शरीर इन विघटित पदार्थों का आसानी से त्याग कर देता है जिससे औषधि के विषैलापन का असर कम हो जाता है।

यह गोल्ड-लिपिड नैनो हाइब्रिड सामान्य परिवेश में अपने आप जुड़ जाता है। नैनो हाइब्रिड में लिपिड के गोलाकार मेम्ब्रेन कैन्सर निरोधक औषधि को चारों ओर से ढक लेते हैं और गोल्ड नैनोरॉड मेम्ब्रेन के अंदर और बाहर की सतह पर अपने आपको जमा लेते हैं। ये गोल्ड हाइब्रिड, रोग निदान व रोग चिकित्सा, दोनों के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं और ऐसी एकल प्रणाली, जो रोग निदान व रोग चिकित्सा दोनों के लिए इस्तेमाल किए जा सके, थेरानोस्टिक्स कहलाती है। क्योंकि नैनो हाइब्रिड प्रतिबिम्बीकरण के समय उन्नत वैषम्य (कॉंट्रास्ट) दिखाते हैं,  थेरानोस्टिक्स के दौरान इनका पता लगाना आसान हो जाता है।

“हालाँकि सिनर्जिस्टिक फ़ोटोथर्मल चिकित्सा के बारे काफ़ी कुछ साहित्य उपलब्ध है, गोल्ड नैनो रॉड्ज़ से समर्थित लिपोसोमल नैनो हाइब्रिड्स का कैंसर थेरानोस्टिक्स में उपयोग के बारे में यह पहला व्यापक अध्ययन है,” इस अध्ययन की नवीनता के बारे में डॉक्टर प्रसाद कहते हैं। “जब हमने हाइब्रिड नैनोपार्टिकल्स की क्षमता की कैंसर के इलाज के दूसरे तरीकों से तुलना की तो ये पाया कि नैनोपार्टिकल लगभग ९० प्रतिशत कैंसर ग्रस्त कोशिकाओं को नष्ट करने में सफल रहे हैं.”, डॉक्टर दीपक चौहान कहते हैं, जिन्होंने रचित नैनोहाइब्रिड की कोशिका के स्तर पर जाँच की। शोधकर्ता अब इन नैनोपार्टिकल्स का चूहों पर परीक्षण कर रहे हैं।

अब आप पूछेंगे कि कितने कम समय में हम इस तकनीक का उपयोग जन सामान्य के कैंसर के उपचार में कर पाएँगे?  “नैनो मेडिसिन को चिकित्सालयों और जन सामान्य तक पहुँचाना चुनौतीपूर्ण है”, डॉक्टर प्रसाद ने कहा। “हमें इस औषधि का जीवित अवस्था में चूहों में और बड़े जानवर, जैसे सुअर और बंदरों में, अध्ययन करना है, बाद में मनुष्य पर नैदानिक अध्ययन करना होगा और जनता को उपलब्ध कराने से पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) का अनुमोदन भी पाना होगा”, उन्होंने आगे की योजना के बारे में बताते हुए यह कहकर अपनी बात समाप्त की।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...