मुंबई

जिला स्तरीय अध्ययन के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून की बारिश में होने वाले बदलाव मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों को सबसे अधिक प्रभावित करते हैं। 

ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स के अनुसार, भारत जलवायु परिवर्तन से सर्वाधिक प्रभावित देशों में छठे स्थान पर है, जो कि देश में बाढ़, चक्रवात, और सूखे जैसी प्रकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति से  स्पष्ट हो जाता है। जलवायु परिवर्तन मानसून को प्रभावित करता है और भारतीय कृषि मानसून पर ही निर्भर है। हालाँकि कई अध्ययनों ने क्षेत्रीय स्तर पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का आकलन करने का प्रयास किया है किंतु  ऐसे अध्ययनों के आधार पर बनाई गई नीतियाँ जिला-स्तर पर कृषि की समस्या को हल करने में विफल रही हैं। एक अध्ययन में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई के शोधकर्ताओं ने महाराष्ट्र के जिलों में कृषि पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव की जाँच की है।

दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व दिशाओं से बहने वाली नमीपूरित मौसमी मॉनसून हवाएँ सालाना मानसून की बारिश में आती हैं। ये बारिश भारत की वर्षा पोषित कृषि के लगभग ६०% के लिए महत्वपूर्ण हैं और मानसून की हवाओं का समय पर आगमन और पर्याप्तता हमारे कृषि प्रथाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हवाओं की आवृत्ति प्रत्येक मौसम, वर्ष और दशक में भिन्न होती है, और इस बदलाव को मानसून परिवर्तनशीलता कहा जाता है।

सायन्स ऑफ द टोटल एनवायरनमेंट पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन ने बदलती जलवायु के संदर्भ में मानसून परिवर्तनशीलता को समझने की कोशिश की है। अध्ययन ने १९५१ और २०१३ के बीच ६२ वर्ष की अवधि का महाराष्ट्र के ३४ जिलों से एकत्रित दैनिक वर्षा के आँकड़ों का विश्लेषण किया गया। इस अध्ययन ने बिना किसी वर्षा (सूखा) के लगातार दिनों की संख्या में वृद्धि और जहाँ इस अवधि के दौरान बारिश न्यूनतम आवश्यक मात्रा से अधिक हुई (भारी वर्षा) की लगातार अवधि में कमी को ध्यान में रखा गया। इसने दैनिक वर्षा में  उतार चढ़ाव पर भी ध्यान दिया और साथ में अत्यधिक वर्ष (जिसमे भारी  और बहुत-भारी वर्षा शामिल है) पर भी ध्यान दिया।

इन आँकड़ों के आधार पर, शोधकर्ताओं ने अध्ययन किए गए प्रत्येक जिलों के लिए 'मॉनसून परिवर्तनीयता सूचकांक' की गणना की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई के इस अध्ययन के प्रमुख प्राध्यापक  देवनाथन पार्थसारथी ने कहा, "अध्ययन यह समझने की कोशिश करता है कि कैसे मानसून परिवर्तनशीलता सूचकांक जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र के जिलों में प्रमुख फसलों की उत्पादकता को प्रभावित कर रहे हैं।इस अध्ययन में उपयोग की जाने वाली विधियों को दुनिया भर में प्रशासनिक इकाइयों द्वारा अपनाया जा सकता है।"

शोधकर्ताओं ने पाया कि उपरोक्त सभी जिलों में पिछले कुछ वर्षों में सूखे की संख्या में वृद्धि हुई है। हालाँकि, उन्होंने अन्य मानसून परिवर्तनशीलता संकेतकों जैसे कड़ी वर्षा का होना, बारिश की संख्या और बारिश के पैटर्न के उतार-चढ़ाव में महत्त्वपूर्ण मतभेदों को पाया. शोधकर्ताओं ने मानसून परिवर्तशीलता सूचकांक के आधार पर जिलों को क्रम दिया और यह पाया कि विदर्भ और मराठवाड़ा के क्षेत्र जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक प्रभावित थे. यह आश्चर्य की बात नहीं है कि इन दो क्षेत्रों में किसानों के आत्महत्या की संख्या अधिकतम है. शोधकर्ताओं ने बताया कि मानसून परिवर्तनशीलता फसल की विफलता और उनकी औसत उपज में कमी का कारण बनती है।

अध्ययन की एक लेखिका सुश्री दीपिका स्वामी बताती हैं कि, "सिंचाई सुविधाओं की कमी, जलवायु परिवर्तन, अक्षम कृषि बाज़ार और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता की कमी इन क्षेत्रों में कम उत्पादकता के अन्य प्रमुख कारण हैं।"

शोधकर्ता विभिन्न क्षेत्रों की जलवायु परिवर्तनशीलता में अंतर का आकलन करने और इन स्थितियों के आधार पर कृषि प्रथाओं का पालन करने की आवश्यकता पर भी बल देते हैं. फिलहाल जलवायु परिवर्तन पर ‘क्लाइमेट चेंज पर राज्य कार्य योजना’ (एसएपीसीसी) राज्य स्तर पर कृषि-आधारित नीतियों को तैयार करती है. शोधकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्रीय स्तर पर बहुत विविधता है, इसलिए जलवायु परिवर्तन के लिए व्यापक कार्य योजना बनाने की आवश्यकता है.

कृषि पर जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से निपटने के तरीके के बारे में बोलते हुए डॉ. पार्थसारथी कहते हैं, "जलवायु परिवर्तन की बदलती प्रवृत्ति से सामंजस्य बिठाने के लिए, हमें पहले स्वतंत्र रूप से प्रत्येक क्षेत्र की स्थिति को देखने की आवश्यकता है। हमें पूरे राज्य या बड़े क्षेत्र पर लागू अनुकूली उपायों का प्रस्ताव नहीं करना चाहिए।"

अध्ययन के परिणामों ने उन फसलों की भी पेहचान की है जो बदलते मौसम से सबसे अधिक प्रभावित हैं। मानसून परिवर्तनशीलता गन्ना, ज्वार, मूंगफली जैसी अधिकांश पारंपरिक फसलों को प्रभावित करती है। दूसरी ओर, कपास और अरहर की उत्पादकता पर प्रभाव काफी कम पाया गया।

शोधकर्ताओं ने राज्य में किसानों के हितों की रक्षा के लिए कुछ उपायों का सुझाव दिया है। “वर्तमान कृषि प्रथाओं से हट कर वैकल्पिक प्रथाओं का उपयोग, बुवाई / कटाई की तारीखों में बदलाव, बीज की विविधता का विस्तार, सिंचाई के वैकल्पिक साधन, वैकल्पिक आजीविका का चुनाव, और फसल बाजारों का विनियमन कुछ प्रावधान हैं जिनका पालन जलवायु परिवर्तनशीलता में बदलते रुझानों को अनुकूलित करने के लिए  किया जा सकता है”, ऐसा कहकर डॉ. पार्थसारथी ने अपनी बात समाप्त की।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...