मुंबई
छायाचित्र : अलेक्जेंडर एआईयूएस (विकिमीडिया कॉमन्स)

ग्रैफीन, कार्बन का एक द्वि-आयामी, चद्दर रूपी प्रकार है जिसकी विज्ञान और अभियांत्रिकी में बहुत मॉंग है। वैज्ञानिक न केवल इसके गुणों का पता लगाने और उनका उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं बल्कि इसका उत्पादन करने के लिए कुशल और किफ़ायती तरीकों की भी तलाश कर रहे हैं। हाल ही के एक अध्ययन में, भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान मुंबई (आईआईटी बॉम्बे) के प्राध्यापक राजीव दुसाने और डॉ शिल्पा रामकृष्ण ने परंपरागत तरीकों की तुलना में अपेक्षाकृत कम तापमान पर हाइड्रोजन परमाणु की मदद से ताँबे की पन्नी पर नैनोग्रैफीन फिल्मों को उगाने के लिए एक नई विधि तैयार की है।

2004 में पहले सटीक संश्लेषण और पहचान के बाद, ग्रैफीन का व्यापक अध्ययन किया गया है क्योंकि इसमें असाधारण यांत्रिक और वैद्युत गुण हैं। ग्रैफीन को संश्लेषित करने के लिए उपयोग की जाने वाली प्राथमिक तकनीकों में से एक, रासायनिक वाष्प निक्षेपण है जिसमें कार्बन युक्त यौगिक जैसे मीथेन को 1000 डिग्री सेल्सियस तक के  ऊँचे तापमान के संपर्क में लाया जाता है। ऊष्मा के कारण, कार्बन परमाणु मुक्त हो जाते हैं और एक सब्सट्रेट प्लेट पर जमा हो जाते हैं। ताँबे को इसके वाँछित उष्णीय गुणों के कारण ज्यादातर सब्सट्रेट के रूप में उपयोग किया जाता है।

परन्तु, इस विधि में  कमी यह है कि सब्सट्रेट को भी उच्च तापमान पर बनाए रखने की आवश्यकता पड़ती है। डॉ शिल्पा बताती हैं कि, "इस उच्च तापमान की आवश्यकता के कारण सब्सट्रेट्स के रूप में कई अन्य प्रकार के पदार्थों का उपयोग हम नहीं कर सकते। इसके अलावा, उच्च तापमान वाली प्रक्रियाओं में उपकरण और रख-रखाव के लिए अधिक लागत की ज़रुरत पड़ती है। लेकिन, तापमान कम करना एक विकल्प नहीं है क्योंकि सब्सट्रेट के कम तापमान पर, जमा हुआ पदार्थ  अमोर्फोस कार्बन के रूप में रहेगा और क्रिस्टलाइज होकर ग्रैफीन नहीं बनेगा ।

पिछले अध्ययनों में हीरे की फिल्मों और बहुलक फिल्मों को एक सब्सट्रेट पर निक्षेपण करने में परमाण्विक हाइड्रोजन द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया गया है । इससे संज्ञान लेते हुए, ‘मैटेरियल्स केमिस्ट्री एंड फिजिक्स’ जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी ही तकनीक प्रयुक्त करने का फैसला किया। ताँबे के सब्सट्रेट का तापमान अधिक रखने करने के बजाय, उन्होंने इसे केवल 600℃ पर रखा और 2000℃ तक गर्म किया गया टंग्स्टन फिलामेंट (तंतु) इसके ऊपर रखा। फिर उन्होंने इस समूह में मीथेन गैस प्रवाहित की, जिसके परिणामस्वरूप ताँबे के सब्सट्रेट पर अमोर्फोस कार्बन की एक परत का जमाव हुआ। फिर हाइड्रोजन गैस को फिलामेंट पर प्रवाहित किया गया, जिससे हाइड्रोजन परमाणु विभाजित हो गए और अमोर्फोस कार्बन के साथ प्रतिक्रिया करके ग्रैफीन में रूपांतरित हो गए।

शोधकर्ताओं द्वारा प्रस्तावित विधि को 'गर्म तार रासायनिक वाष्प निक्षेपण’ ' कहा जाता है और कई मामलों में ये पारंपरिक तरीकों से बेहतर है। चूंकि मीथेन अणुओं का विघटन या विभाजन बहुत प्रभावशाली है इसलिए परंपरागत तरीकों की तुलना में गैस की आवश्यक सघनता काफी कम है। इसके अलावा, गर्म फिलामेंट में कम शक्ति खर्च होती है, जिससे ग्रैफीन की बढ़त के लिए सब्सट्रेट को उच्च तापमान की आवश्यकता नहीं होती। ये कारक उत्पादन की कुल लागत कम करने में सहायक होते हैं।

उत्पादित ग्रैफीन के एक नैनो पैमाने के अध्ययन से पता चला है कि अनावरणकाल और हाइड्रोजन की सघनता को बदलकर ग्रैफीन के विकास को नियंत्रित करना संभव है। यह खोज उन संभावित अध्ययनों में मदद कर सकती है जहाँ परमाण्विक हाइड्रोजन रसायन शास्त्र का उपयोग, बजाय केवल सब्सट्रेट -कार्बन की परस्पर क्रिया के, नैनो पैमाने पर ग्रैफीन फिल्म के गुणों को अनुरूप बनाने के लिए किया जाये।

प्राध्यापक दूसाने और उनकी टीम ने भविष्य में ग्रैफीन को संश्लेषित करने के लिए एक और व्यापक विधि तैयार करने की योजना बना रही है। प्राध्यापक दूसाने कहते हैं, " परमाण्विक हाइड्रोजन के रसायन शास्त्र का उपयोग करते हुए, हम गर्म तार रासायनिक वाष्प प्रक्रिया का उपयोग करके कम तापमान पर ग्रैफीन बनाने के लिए एक और बेहतर पद्धति तैयार करने की योजना बना रहे हैं।"

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...