पुदुचेरी
बिहार में प्रचलित कुष्ठ रोग का गलत निदान, अध्ययन में पाया गया

कुछ अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के समूह ने हाल ही के एक नए अध्ययन में बिहार में कुष्ठ रोग के निदान के लिए एक सरकारी सहायता प्राप्त कार्यक्रम की कुछ अप्रिय वास्तविकता का खुलासा किया है। साथ ही इस बात का अनुमान लगाया है कि कैसे इस कुष्ठ रोग का सटीक निदान हो सके। ये वैज्ञानिक डेमियन फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट, डेमियन फाउंडेशन, बेल्जियम, जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुदुचेरी, इंटरनेशनल यूनियन फॉर ट्यूबरकुलोसिस एंड लंग डिजीज, फ्रांस और श्री  मनकूला विनयगर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पुदुचेरी के थे। इस अध्ययन के परिणाम प्लॉस समूह के एक सहायक पत्रिका उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों में प्रकाशित किए गए थे।

कुष्ठ रोग एक ऐसी बीमारी है जो त्वचा और परिधीय तंत्रिकाओं को प्रभावित करती है। यह एक पुराना संक्रमण है जो बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम लेप्री के कारण होता है। हर साल विश्व के लगभग ६०% नए कुष्ठ रोग मामलों की दर्ज़ के साथ, भारत पर कुष्ठ रोग का सबसे अधिक बोझ है। रोग के प्रसार पर जाँच रखने के लिए, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (एनएलईपी) ने २०१६ में एक वार्षिक अभियान की शुरुआत की, जिसमें संक्रमण वाले क्षेत्रों में कुष्ठ रोग के मामलों का पता लगाया जा सके। हालाँकि, इस कदम के साथ एक महत्वपूर्ण चुनौती जुड़ी हुई है क्योंकि बहुत सारे लोग जिनको ये रोग नहीं होता उनको भी गलत जांच के कारण कुष्ठ रोग का मरीज़ बताया जाता है।

वर्तमान अध्ययन में, वैज्ञानिकों ने बिहार के चार जिलों के आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पी एच सी) में २०१६ और २०१८ के कुष्ठ निरोधी अभियानों के तहत इस तरह की झूठी सकारात्मकता के अनुपात का अनुमान लगाया। बिहार उन राज्यों में से एक है जहां हर साल देश के १५ -२०% नए कुष्ठ रोग के मामले सामने आते हैं।

वैज्ञानिकों ने पाया कि यद्यपि दो वर्षों के बीच उन आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में निदान किए गए कुष्ठ रोग के मामलों की कुल संख्या में ६२% की गिरावट थी, लेकिन बीमारी कि जांच और उसको पता लगाने का तरीका सही नहीं था। २०१६ में निदान किए गए लगभग ३०% मामले गलत थे।

"बीमारी न होने पर भी बीमारी की मार झेलना पड़ता हैं जिसके कारण अनावश्यक दवा, सामाजिक कलंक, अलगाव, भेदभाव के साथ-साथ कई बार रोजगार तक से हाथ धोना पड़ सकता है, जो रोगियों और उनके परिवारों को काफी मानसिक आघात और पीड़ा देता है", लेखकों ने गलत निदान से जुड़ी समस्याओं के बारे में कहा।

वैज्ञानिकों ने २०१८ के अभियान से पहले प्रशंसनीय जांच नामक एक दृष्टिकोण पेश किया और पी एच सी के स्वास्थ्य कर्मचारियों को उसमें शामिल किया। "प्रशंसात्मक जाँच एक प्रक्रिया है जो समस्या की पहचान, रक्षात्मकता और कार्यक्रम की ताकत को नकारने के बजाये इस बात पर बल देता है कि कैसे किसी स्थिति या फिर संदर्भ में अच्छी तरह से काम किया जाये ", लेखक ऐसा समझाते हैं। इस दृष्टिकोण ने कर्मचारियों के लिए प्रेरणा के रूप में कार्य किया और निम्न और मध्यम आय वाले देशों में सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों की स्थिरता बढ़ाने में मदद की।

प्रशंसनीय जांच शुरू होने के बाद, वैज्ञानिकों ने पाया कि बीमारी के झूठे मामलों में, २०१६ में जहाँ हर ३ में से एक (२९.६%) मामला होता था अब वही २०१८ में चार मामलों (२३.४%) में से एक मामला ही गलत होता है। हालांकि यह सुधार सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण नहीं है परन्तु वैज्ञानिकों का मानना है कि यह इस दृष्टिकोण के संभावित लाभों को उजागर करता है।

"प्रशंसनीय जांच ने बीमारी के गलत जांच वाले मामलों को कम करने में एक भूमिका निभाई हो सकती है, और यह परिवर्तन दोहरा प्रशिक्षण, सहायक पर्यवेक्षण और निगरानी के माध्यम से भी हो सकता है", ऐसा लेखक तर्क देते हैं।

यह अध्ययन कुष्ठ रोग का पता लगाना वाले अभियान (एलसीडीसी) की कमियों को दूर करने के लिए सभी निदान प्रक्रियाओं का सत्यापन करने कि आवश्यकता का दृढ़ता से समर्थन करता है। "हम दृढ़ता से मानते हैं कि डेमियन फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सीमित संख्या में किए गए सत्यापन अभ्यास ने एक महत्वपूर्ण परिचालन समस्या की पहचान करने में मदद की है, और इसलिए इसे भारत के अन्य सभी जिलों और राज्यों में किया जाना चाहिए", लेखकों ने अंत में ऐसा निष्कर्ष निकाला है ।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...