मुंबई
अल्ट्रा-सेंसिटिव  बायोसेंसर्स का मार्ग प्रशस्त करती नवीन खोज

अन्स्प्लेश छायाचित्र : नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट

जिस प्रकार एक चुंबक घास के ढेर में पड़ी हुई सुई को खोजने में सहायक होता है, ठीक उसी प्रकार जीव-विज्ञानी जैविक संवेदकों अर्थात बायो-सेंसर्स का उपयोग विभिन्न अणुओं से युक्त किसी विलयन में से अल्प सांद्रता वाले किसी विशिष्ट अणु की खोज करने के लिए करते हैं। विशेष रूप से निर्मित अणुओं की श्रंखला से युक्त ये संवेदक ग्राही अर्थात रिसेप्टर्स कहलाते हैं, जो चुने हुये अणुओं को बांध सकते हैं। इसके कुछ अनुप्रयोगों में अत्यधिक संवेदनशील जैविक-संवेदकों की आवश्यकता होती है, जैसे कि अन्य जीन्स के एक पूल में से अत्यंत लघु रूप से उत्परिवर्तित अर्थात स्माल म्यूटेशन वाले डीएनए अनुरेख की मात्रा का मापन।

एक नवीन अध्ययन में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई (आईआईटी, बॉम्बे) के शोधार्थियों ने परिमाण निर्धारण एवं जैविक-संवेदकों की सेंसिटिविटी में सुधार के लिए एक सैद्धान्तिक पद्धति प्रस्तुत की है। यह पद्धति उन विशिष्ट मापदंडों या क्रिटिकल पैरामीटर्स की पहचान करती है जो एक विलयन में अन्य अणुओं के प्रचुर सांद्रण के साथ निलंबित लक्ष्य अर्थात टार्गेट अणुओं की अल्प मात्रा का पता लगा सकते हैं। डीएसटी  इंस्पायर फ़ैकल्टी फैलोशिप एवं विश्वेश्वरैया यंग फ़ैकल्टी फैलोशिप के द्वारा वित्त पोषित यह अध्ययन शोध पत्रिका एसीएस सेंसर्स में प्रकाशित किया गया था।

विलयन में लक्ष्य अणुओं की सांद्रता के आकलन हेतु सामान्यत: उपयोग किया जाने वाला एंड पॉइंट नामक जैविक-संवेदक एक निर्धारित समय के बाद संवेदक की सतह पर गृहीत अर्थात कैप्चर्ड अणुओं की संख्या पर निर्भर करता है। यहाँ ग्राही अणुओं पर संलग्न कोई अवांछित अणु त्रुटिवश गणना में आ जाता है जबकि कुछ लक्ष्य अणु जो पहले ही पृथक हुए हो सकते हैं, गणना के बाहर हो जाते हैं। यदि अवांछित अणुओं की सांद्रता लक्ष्य अणुओं की तुलना में बहुत अधिक हो तो इस प्रकार की योजना में गंभीर बाधा हो सकती है।

दूसरी ओर, 'डाइनैमिक ट्रैकिंग जैव-संवेदक' ग्राही अणुओं और विलयन के अणुओं के मध्य होने वाली परस्पर क्रिया के संबंध में वास्तविक समय की जानकारी प्रदान कर सकता है। शोधकर्ता लक्ष्य और ग्राही अणुओं के मध्य परस्पर क्रिया की समय-छाप को चिन्हित कर सकते हैं, जो लक्ष्य अणुओं की शुद्धतम गणना प्राप्त करने में सहायता करता है।

"एंड पॉइंट संवेदक एवं डाइनैमिक ट्रैकिंग जैव-संवेदक दोनों ही अंत में अणुओं की सांद्रता बताते हैं। किन्तु योजना का निर्धारण स्थिर प्रयोगात्मक पाठ्यांक की प्राप्ति में लगने वाले समय, संसूचन अर्थात डिटेक्शन की सीमा, प्रौद्योगिकी की जटिलता और लागत जैसे कारक तय करते हैं," भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में सह आचार्य एवं इस अध्ययन के वरिष्ठ लेखक प्रदीप नायर समझाते हैं।

एक डाइनैमिक ट्रैकिंग जैव-संवेदक में, लक्ष्य एवं ग्राही अणुओं के मध्य विशिष्ट पारस्परिक क्रिया के कारण, लक्ष्य अणु ग्राही के साथ लंबे समय तक जुड़े रहते हैं जबकि अवांछित अणु शीघ्र ही छूट जाते हैं। इस प्रकार ग्राही अणुओं के साथ वांछित एवं अवांछित अणुओं की पारस्परिक क्रिया में लगने वाले समय के आधार पर दोनों के मध्य अंतर कर पाना स्पष्ट रूप से संभव है।

शोधकर्ताओं ने आदर्श समय सीमा के निर्धारण के लिए एक गणितीय मॉडल विकसित किया है जो अणुओं के दो वर्गों के मध्य स्थित सीमा को परिभाषित कर सकता है। कोई भी अणु जो ग्राही अणुओं के साथ विगणित अर्थात कैलकुलेटेड समय सीमा से भी अधिक समय तक चिपका रहता है लक्ष्य अणु माना जाता है एवं अंतिम सांद्रता-मान में इसकी गिनती होती है। यह मॉडल क्रमशः लक्ष्य अणुओं एवं गैर-लक्ष्य अणुओं से जुड़े हुये ग्राही अणुओं की कुल संख्या तथा अणुओं की पृथक्करण दर, जो कि ग्राही से पृथक होने में अणुओं द्वारा लिए गए औसत समय का व्युत्क्रम है, से संबन्धित आँकड़ों को ग्रहण करता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि लक्ष्य एवं ग्राही अणुओं के बीच रासायनिक संबंध की जानकारी न होने पर भी यह मॉडल सही समय सीमा का पूर्वानुमान कर सकता है। उन्होंने विभिन्न सिमुलेशन चलाये, जिसमें या तो केवल लक्ष्य अणुओं की पृथक्करण दर ज्ञात थी अथवा दोनों प्रकार के अणुओं की कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं थी, तथा ग्राही पर अणुओं के पृथक होने वाली समस्त घटनाओं को देखा। दोनों ही स्थितियों में लक्ष्य अणुओं की सांद्रता का आकलन करने की समय सीमा उनके गणितीय मॉडल के पूर्वानुमानित मान के समान थी।

"मॉडल इस समय सीमा का पूर्वानुमान केवल तभी कर सकता है जब लक्ष्य अणुओं एवं गैर-लक्ष्य अणुओं के संलग्न होने वाले आकर्षण में अंतर होता है। यदि लक्ष्य अणु ग्राही के साथ 50 सेकंड के लिए संलग्न होता है एवं गैर-लक्ष्य अणु भी 50 सेकंड के लिए ही जुड़ता है, तब यहाँ दोनों को पृथक करने का कोई मार्ग नहीं है," सह आचार्य नायर आगे कहते हैं।

यद्यपि ये सभी गणनाएं सैद्धांतिक रूप से सटीक हो सकती हैं, लेकिन इसके व्यावहारिक उपयोग में सदैव त्रुटि की संभावना होती है। डाइनैमिक ट्रैकिंग एक जैव संवेदक में स्थित ग्राही के समय अवरुद्ध अवलोकन के सिद्धांत पर कार्य करती है। इसमें दो त्रुटि स्रोत हैं : पहला, ग्राही पारस्परिक क्रिया के अवलोकन में लगने वाला समय, एवं दूसरा परीक्षण के अंतर्गत ग्राही अणुओं की संख्या। शोधकर्ताओं ने इन कारकों एवं मापन त्रुटि के मध्य एक विपरीत संबंध पाया। इसलिए, क्रिया-समय अथवा ग्राही अणुओं की संख्या में वृद्धि त्रुटि-मूल्य को कम करेगी। यद्यपि, लंबे समय के लिए प्रत्येक ग्राही में प्रत्येक पृथक्करण की घटना का मापन तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि डाइनैमिक ट्रैकिंग तकनीक में अभी सुधार की संभावना है। "उदाहरण के लिए, हमें यह पता करने की आवश्यकता है कि ग्राही पर संयोजन एवं पृथक्करण घटनाओं की निगरानी कैसे रखी जाये और लक्ष्य अणुओं को प्रभावी निरीक्षण के लिए किस प्रकार टैग किया जाए," सह आचार्य नायर कहते हैं। "किन्तु एंड पॉइंट संसूचन विधि की तुलना में यह विधि तकनीकी रूप से अत्यधिक विकसित है और संसूचन सीमा के संदर्भ में कहीं अधिक श्रेष्ठ है।" यद्यपि उन्हें संदेह है कि शीघ्र ही नियमित मामलों जैसे कि ग्लूकोज़ जैव संवेदक में इसका उपयोग किया जा सकता है या नहीं। "किन्तु मुझे यकीन है कि यह एक उभरती हुई और अत्यधिक संवेदनशील तकनीक होगी," वे निष्कर्ष निकालते हैं।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...