Mumbai
Fluid and crystalline phases of colloidal membranes from Nature Communications

एक अध्ययन में दर्शाया गया है कि क्रिस्टलीकरण से कैसे किसी पदार्थ का आकार  बदला जा सकता है। 

लचीली सतहें जैसे पत्तियाँ और पंखुड़ियाँ, हर ओर नज़र आती हैं। जैसे जैसे वे पनपती हैं, सपाट नहीं रहतीं बल्कि सिकुड़ जाती हैं या टेढ़ी मेढ़ी हो जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है कि पत्तों या पंखुड़ियों को सपाट रखने में कहीं ज़्यादा ऊर्जा लगती है बजाय मोड़ने के। वाहनों में लगने वाली धातु की चादर जैसी कई वस्तुओं के लिए  सिकुड़ापन और टेढ़ा मेढ़ा पन अनुपयुक्त होगा, पर कई दूसरे इस्तेमालों के लिए ऐसे टेढ़े और सिकुड़ेपन की ही आवश्यकता हो सकती है। नेचर कम्युनिकेशन्स नामक जर्नल में, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), भारतीय प्रौद्योगिक संसथान (IIT) मुंबई और रामन रिसर्च इंस्टिट्यूट (RRI) के शोधकर्ताओं के द्वारा किये गए अनुसंधान से  पता लगाया गया है कि कैसे पदार्थ इस तरह से विकृत हो जाते हैं और किस प्रकार से नियंत्रण करके वांछित गुणों के पदार्थों का निर्माण किया जा सकता है।  

अनुसंधानकर्ताओं ने छड़ों  के आकार के वायरस का अध्ययन किया जो अपने आप पास में आकर एक मोनोलेयर (एक इकाई मोटाई यानी एक माइक्रोन की  एक महीन चादर का  तकनीकी नाम) बन जाते है।  आरम्भ में यह छड़ियाँ मोनोलेयर के अंदर कहीं भी इधर उधर आ जा सकती हैं जिससे ‘कोलाइडल मेम्ब्रेन’ बन जाता है। तापमान घटाने से मोनोलेयर घनीकृत होकर क्रिस्टलीय स्वरूप ले लेते है। मगर बजाय इसके कि मोनोलेयर एक चिकनी और सपाट सतह बनायें, वे एक खुरदुरी और वक्र सतह बनाते हैं। ऐसा तब होता है जब मूल इकाई (वायरस), कायरल हो। कायरल उस वस्तु को कहते हैं जो अपने और दर्पण के अपने ही प्रतिबिम्ब से अलग थलग पहचाना जाये, जैसे कि अपना हाथ। दाहिने और बाएँ  हाथों को दर्पण के सामने रखने पर भली भाँति पहचाना जा सकता कि कौन सा बायाँ है और कौन सा दायाँ।

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) की डॉ प्रेमा शर्मा ने  प्रयोगात्मक कार्य करने वाले इस दल का नेतृत्व किया है। उनका कहना है कि हमारा काम बुनियादी है और अलाइन्ड नैनोरॉड्स (aligned nanorods) के मोनोलेयर बनाने के काम से सम्बन्ध रखता है। भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान  (IIT) मुंबई के डॉ अनिर्बान साईं  के नेतृत्व की एक टीम ने इस परिणाम का सैद्धांतिक मॉडेलिंग किया है  जिससे इन प्रायोगिक नतीजों को समझने और उनकी व्याख्या करने में मदद मिली है।

अनुसन्धानकर्ताओं को पता चला कि क्रिस्टलीकरण से रचित खुरदुरापन और वक्रता को जितना चाहो उतना  ठीक  किया जा सकता है। ये दोनों अभिलक्षण इस चीज़ पर निर्भर करते हैं कि कितने न्यूक्लिएशन  साइट्स (nucleation sites) (कोलॉइडल मेमब्रेन्स  के  घनीकरण होने की जगह) हैं। “हम प्रत्यक्ष रूप से न्यूक्लिएशन सेंटर की संख्या नहीं नियंत्रित कर रहे हैं। मगर बड़े कोलॉइडल मेम्ब्रेन्स के कारण अधिक न्यूक्लिएशन सेंटर बनते देखे गए हैं। न्यूक्लिएशन सेंटर नियंत्रित करने का दूसरा तरीका  है कि सुपरकूलिंग के परिमाण को नियंत्रित करें, अर्थात ये नियंत्रित करें कि तरल मेम्ब्रेन्स को क्रिस्टलीकरण के तापमान से  कितना नीचे लाया जाए।”, डॉ शर्मा कहती हैं।

प्रयोगों से प्राप्त और परिणामों को समझने और विवेचना करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (IIT) मुंबई  के डॉ साईं के अनुसन्धान दल ने इस प्रणाली का कम्प्यूटर अनुकरण किया। एक परत के रूप में  व्यवस्थित छड़ सरीखे परमाणुओं का एक द्वि आयाम का मॉडल बनाया और उन्हें परस्पर प्रतिक्रिया करने दिया गया। ये निष्कर्ष निकला कि छड़ों की सम व्यवस्था अस्थाई होती है और इस तरह डॉ शर्मा के प्रयोगात्मक परिणामों को सफलतापूर्वक प्रतिपादित कर सके। डॉ साईं कहते हैं, “हम मेमब्रेन्स के घनीकरण से बनने वाले किसी भी ढाँचे के विशिष्ट स्वरूप की प्रतिलिपि की  रचना कर सकते हैं।”

द्रव से क्रिस्टलीकरण की अवस्थान्तर के अध्ययन में यह अनुसन्धान वैज्ञानिक दृष्टि से सहायक सिद्ध होगा। “नैनो रॉड्स के संयोजन से मनचाही गुणोंवाली परतों के बनाने की संभावित तकनीकी उपयोगों के क्षेत्र में भी ये काम आएगा। सौर सेल और LED जैसे उपकरणों में नैनोरोड अरे ज्योमेट्री काफी प्रचलित है अतः इन क्षेत्रों में कुछ अप्रत्यक्ष दूरगामी प्रभाव भी हो सकते हैं।”, डॉ शर्मा कहते हैं। वे आगे कहते हैं, “मगर ध्यान रहे कि अभी तक हमारे काम का सौर सेल पर  प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं  देखा गया है।” 

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...