Bengaluru
समाजों के बीच पारस्परिक सम्बंध भिन्न क्यों?

कुछ समाजों में, लोगों के लिए नए रिश्ते बनाना और पुराने को समाप्त करना अपेक्षाकृत आसान है। यह  रिश्ते दोस्ती, पारिवारिक, या प्रेम के हो सकते हैं। जबकि अन्य समाजों में इस तरह के रिश्ते व्यक्तियों के लिए सीमित विकल्पों के साथ काफी हद तक तय, स्थिर और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं। बहुत लंबे समय से जीव-विज्ञानियों और सामाजिक विज्ञानियों को यह सवाल हैरान करता आ रहा है कि इस तरह के मतभेद क्यों हैं, और क्या इससे सामाजिक व्यवहार में अन्य प्रकार के मतभेद पैदा होते हैं।

हाल ही में एक अध्ययन में एशिया, यूरोप, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के शोधकर्ताओं की एक बहु-राष्ट्रीय टीम ने इन सवालों के जवाब खोजने  करने के लिए 39 देशों के लगभग 17 हज़ार लोगों का सर्वेक्षण  किया। इस सर्वेक्षण  के परिणाम संयुक्त राज्य अमेरिका के नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस (PNAS) में प्रकाशित हुए हैं।

अध्ययन में, लोगों से उनके समाजों की 'संबंधपरक गतिशीलता' का आकलन करने के लिए तैयार किए गए प्रश्न पूछे गए। एक समाज व्यक्तिगत पसंद के आधार पर पारस्परिक सम्बंधों को चुनने और उन्हें छोड़ने की सम्बंध गतिशीलता की स्वतंत्रता को दर्शाता है।

लेखकों का कहना है कि कम सम्बंध गतिशीलता वाले समाज में कम लचीले पारस्परिक सम्बंध और नेटवर्क होते हैं, जहाँ लोग सक्रिय पसंद की बजाय परिस्थितियों के आधार पर सम्बंध बनाते हैं। इस तरह के समाज में रिश्ते अधिक स्थिर और आश्वस्त होते हैं लेकिन नए रिश्ते खोजने या किसी के साथ खुश न होने के बावजूद उस व्यक्ति को छोड़ पाने के अवसर कम होते हैं। इसके विपरित, उच्च सम्बंध गतिशीलता वाले समाज में परस्परिक सम्बंधों को चुनने और छोड़ने की स्वतंत्रता होती है, ये रिश्ते आपसी समझ पर आधारित होते हैं और कम आश्वस्त होते हैं।

इस सर्वे में सम्बंध गतिशीलता में योगदान देने वाले दो कारणों पर ज़्यादा ध्यान दिया गया है। पहला, ‘मीटिंग कारण’ जो व्यक्तिगत तौर पर दूसरे व्यक्ति से मिलने और नए रिश्ते बनाने का अवसर देता है। दूसरा, ‘पसंद कारण’ जो व्यक्तिगत पसंद के आधार पर चुनने और छोड़ने की स्वतंत्रता देता है। इस सर्वे में लोगों से उनके खुद की बजाय उनके आसपास के लोगों के बारे में सवाल किए गए थे ताकि पूर्वाग्रहों को कम किया जा सके और व्यक्तिगत गुणों की बजाय सामाजिक दृष्टिकोण पर काबू किया जा सके।

अध्ययन में पाया गया है कि ऐतिहासिक रूप से चावल की खेती के लिए अधिक कृषि भूमि समर्पित करने वाले समाजों की तुलना में पशुपालन करने वाले लोगों में अधिक संबंध गतिशीलता है। आमतौर पर कृषि समाज स्थिर होता है और वे लोगों को पारस्परिक सम्बंधों के साथ पारंपरिक कर्तव्यों में एक-दूसरे के साथ जोड़ते हैं जबकि दूसरी तरफ घूमन्तु जीवनशैली वाले लोग कम स्थिर दीर्घकालीन संबंध रखते हैं।

शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि जो समाज ऐतिहासिक और पारिस्थितिक खतरों जैसे जलवायु परिवर्तन, महामारी, अथवा गरीबी का सामना कर चुके हैं उनमें कम सम्बंध गतिशीलता होती है। यह अवलोकन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि समूह में एकजुटता का खतरा, सहयोग और संकीर्णता जैसी बुनियादी मानवीय प्रतिक्रिया होती है।

सम्बंध गतिशीलता के कारणों के अलावा, शोधकर्ता इसके परिणामों जो मेज़बान के अन्य मनोवैज्ञानिक और सामाजिक व्यवहारों को भी प्रभावित करते हैं की जाँच करते हैं। उदाहरण के लिए उच्च सम्बंध गतिशीलता वाले समाजों में, लोगों को अजनबियों पर ज़्यादा विश्वास  होता है, उच्च-आत्मसम्मान और करीबी दोस्त या प्रेमी के प्रति उच्च स्तर का आत्म-स्पष्टीकरण और घनिष्ठता होती है और वे व्यक्तिगत संकट का सामना कर रहे करीबी दोस्त की मदद के लिए तत्परता के साथ ज़्यादा से ज़्यादा सामाजिक मदद करते हैं।

लेखकों का कहना है कि एक तरह से, सम्बंध गतिशीलता सामाजिक सम्बंधों के लिए ‘खेल के नियमों को’ निर्धारित करती है। जब कोई समाज खास तरह की सम्बंध गतिशीलता स्थापित करता है तो यह कुछ व्यवहारों और मनोवैज्ञानिक प्रवृत्तियों को कम या ज़्यादा अनुकूल बनाता है। वे तर्क देते हैं कि सम्बंध गतिशीलता वाले गतिशील समाज में विश्वास और आत्म-सम्मान बहुत ज़रूरी है ताकि अजनबियों से संपर्क और उन लोगों को विश्वास दिया जा सके। उच्च सम्बंध गतिशीलता का एक और दिलचस्प परिणाम यह है कि दोस्त और प्रेमी एक-दूसरे के समान होते हैं क्योंकि लोग समान विचारधारा वाले लोगों के साथ पारस्परिक सम्बंध बनाते हैं और विचार न मिलने पर रिश्ते खत्म कर देते हैं।

हालाँकि लेखक कहते हैं कि सहसम्बंध कोई कारण नहीं है, आखिरकार ये परिणाम सहसम्बंधी हैं वे ये साबित नहीं कर सकते हैं कि सम्बंध गतिशीलता इन परिणामों का कारण नहीं बनती है। इसके अलावा इसका विपरित कारण भी सुखद है, जैसे – अजनबियों पर भरोसा करना समाज को और ज़्यादा विश्वसनीय रूप से गतिशील बना सकता है। हम प्रयोगात्मक शोध के ज़रिए इसके कारणों और प्रभावों पर और गहराई तक पहुँच कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...