मुंबई
छायाचित्र  : समय भावसार, द्वारा अनस्प्लैश

हम सभी अनार के स्वास्थ्यवर्धक, स्वादिष्ट और ताज़े रस का आनंद लेते हैं। हममें से कई अनार के दाने खाने की बजाय उसका रस पीना पसंद करते हैं क्योंकि उसका बीज हमें बेस्वाद लगता है। परन्तु क्या आप जानते हैं कि ये बीज एक बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक तेल का स्रोत है? भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई के प्रोफेसर अमित अरोड़ा और उनकी टीम ने एक अध्ययन में अनार के बीज से तेल निकालने के लिए एक ऐसा तरीका सुझाया है जिसमे एक तो लागत कम है और कोई  अपशिष्ट भी नहीं निकलता, इसके साथ ये तरीका  उच्च-गुणवत्ता के प्रोटीन और आहार योग्य फाइबर भी देता है।

भारत विश्व का सबसे बड़ा अनार उत्पादक देश है जिसने केवल २०१६ में ही २.३ लाख टन अनार का उत्पादन किया । अनार के रस की बढ़ती खपत के साथ ही इसके अपशिष्ट पदार्थ - बीज, जो अनार के पूरे वज़न का लगभग १० प्रतिशत होता है- में भी अत्यधिक वृद्धि हुई है। एक तरफ जहाँ बीजों से निकाले गए तेल, अपने कैंसर-रोधी, ऑक्सीकरण-रोधी और मधुमेह-रोधी गुणों के कारण उच्च औषधीय मूल्य के होते हैं वहीं ये प्रोटीन और आहार योग्य फाइबर से भी समृद्ध होते हैं।

अनार के बीज में तेल और प्रोटीन की गुणवत्ता के कारण ये सन (फ्लैक्स) के  बीजों की जगह भी ले सकता है। ये गुणों में  चिया (chia) के  बीज के सामान हैं। प्रचलित चिया और सन के बीजों से तुलना के सन्दर्भ में प्रोफेसर अरोड़ा का कहना है कि “अनार के बीज पहले से प्रचलित चिया बीज और सन के बीज की जगह ले सकते हैं क्योंकि इनमें कई विशेष गुण विद्यमान हैं ”।

हालाँकि पहले भी अनार के बीज से तेल निकालने के प्रयास किए गए हैं, जिसमें आंशिक मात्रा में  ही तेल प्राप्त हो पाता है और एक बड़ा भाग अपशिष्ट के रूप में बेकार हो हो जाता है। आमतौर पर  उपयोग में लाई जाने वाली कोल्ड-प्रेस तकनीक - जहां बीज से तेल निचोड़ने के लिए हाइड्रोलिक दबाव का इस्तेमाल किया जाता है, से केवल  ४०-५० प्रतिशत तेल ही निकाला सकता है और ऊर्जा की खपत भी ज़्यादा होती है। एक प्रचलित निष्कर्षण प्रक्रिया में हेक्सेन जैसे कार्बनिक रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें पर्यावरण प्रदूषण और स्वास्थ्य सम्बंधी खतरों को टालने के लिए  इन रसायनों के साज-संभाल और निपटान में बहुत ज़्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है और इससे यह प्रक्रिया बहुत महंगी हो जाती है। कुछ अन्य विधियों में उच्च तापमान और मशीनी दबाव के कारण न केवल तेल की गुणवत्ता में कमी आती है बल्कि प्रोटीन भी कम हो जाता है, इससे तेल का पौष्टिक और आर्थिक मूल्य कम हो जाता है। तेल निष्कर्षण की  अन्य विधियाँ जिनमें अल्ट्रसाउंड और माइक्रोवेव का इस्तेमाल किया जाता है, ९५-९९ प्रतिशत तक तेल प्रदान करती हैं परन्तु ये जटिल एवं महंगी हैं।

इस अध्ययन में प्रोफेसर अमित अरोड़ा और उनकी टीम ने इन्हीं कमियों को नए दृष्टिकोण के साथ सुधारने की कोशिश की है। उन्होंने तेल-निकालने के लिए वन-पॉट निष्कर्षण विधि का इस्तेमाल किया है, जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल है बल्कि इससे उच्च पोषण युक्त तेल भी प्राप्त होता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह विधि बहुत सरल है और इसका इस्तेमाल बीज की कम मात्रा के साथ भी किया जा सकता है।

इस विधि में अनार के सूखे बीज को पीसा जाता है और फिर इसमें सोडियम फॉस्फेट डालकर इसे १० मिनट के लिए ४५ डिग्री सेल्सियस ताप पर गर्म किया जाता है। इसके बाद इसमें प्रोटीएज़ नामक एक एंज़ाइम मिलाया जाता है यह एंज़ाइम बीज की बाहरी परत को हटाता है और तेल का स्राव शुरू हो जाता है। बीज-एंज़ाइम के मिश्रण को लगातार ४ से १६ घंटों तक हिलाया जाता है और फिर २० मिनट के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके बाद शुद्ध तेल, प्रोटीन और फायबर की स्पष्ट परतें बनती हैं, इन परतों को अलग अलग निकला जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने निष्कर्षण के कई परीक्षण प्रोटीएज़ की विभिन्न सांद्रता के साथ किए और पाया कि एक इष्टतम मात्रा बीज में मिलाने पर १४ घंटों के भीतर ही बीज से पूरी तरह से तेल, प्रोटीन और फायबर अलग हो जाते हैं। उन्होंने इस विधि से ९८  प्रतिशत तेल और ९३ प्रतिशत प्रोटीन प्राप्त किया, जो किसी भी अन्य विधि की तुलना में काफी ज़्यादा है।

शोधकर्ताओं को विश्वास है कि अनार के तेल पर किया गया यह अध्ययन चिकित्सा और सौंदर्य प्रसाधन उद्योग सहित कुछ अन्य रोचक उपयोगों और प्रयोगों में भी मददगार हो सकता है। चूंकि यह शोध एक छोटे पैमाने पर किया गया है तेल निष्कर्षण को औद्योगिक पैमाने पर करने के लिए और भी अध्ययन की आवश्यकता है। इस शोध की उपयोगिता के बारे में बात करते हुए प्रोफेसर अरोरा कहते हैं कि , “अभी तक अनार के बीज के तेल का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पाया गया है। चूँकि तेल को लंबे समय तक रखने पर यह खराब हो जाता है, इसके खाद्य नियमन के सन्दर्भ में शैल्फ-लाइफ और स्थिरता को समझने के लिए और अध्ययन की आवश्यकता है।”

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...