लखनऊ

अच्छे स्वस्थ्य के लिए शुद्ध पेय जल एक महत्वपूर्ण ज़रूरत है। अशुद्ध जल पीने से हैज़ा, दस्त, पेचीस, हेपेटाइटिस-ए, और टायफॉइड जैसी बीमारियाँ होती हैं। भारत जैसे देश में, जहाँ २१ प्रतिशत संक्रामक बीमारियाँ दूषित जल के कारण फैलती हैं और साफ-सुरक्षित पेय जल की अनुपलब्धता के कारण प्रतिदिन ५०० से ज़्यादा बच्चे ५ वर्ष की आयु के भीतर ही  दस्त  के शिकार हो जाते हैं, शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराना सर्वोपरि आवश्यकता है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सी.एस.आई.आर.) के भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (सी.एस.आई.आर. - आई.आई.टी.आर.) ने एक यंत्र विकसित किया है जो शुद्ध पेय जल की समस्या को हल करने में महत्वपूर्ण योगदान करेगा।

बाज़ार में जल शुद्धिकरण यंत्र नया नहीं है। परन्तु, इनमें से कई या तो बहुत महंगे होते हैं जिसका भार हर व्यक्ति वहन नहीं कर सकता या फिर उनका रख-रखाव बहुत महंगा पड़ता है। सी.एस.आई.आर.-आई.आई.टी.आर. के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित ओनीर नामक जल शुद्धिकरण यंत्र इन सबसे अलग है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है जो सौर ऊर्जा से चलता है, और इससे प्राप्त एक लीटर शुद्ध पानी की लागत दो पैसे से भी कम आती है। जबकि अल्ट्रा वायलेट (यूवी) जल शुद्धिकरण यंत्र साफ दिखने वाले पानी में से सूक्ष्मजीवों का सफाया करते हैं, ओनीर खारे या गंदे पानी में से भी सूक्ष्मजीवों का सफाया करने में सक्षम है।

यह जल शुद्धिकरण यंत्र एनोडिक ऑक्सीकरण- ऑक्साइड फिल्म बनाने की एक विद्युतरासायनिक प्रक्रिया, के सिद्धांत पर काम करता है । सी.एस.आई.आर.-आई.आई.टी.आर. के निदेशक प्रोफेसर आलोक धवन का कहना है कि- “इस यंत्र में इस्तेमाल नवीन तकनीक से सभी रोग-जनक जीवों- वायरस, जीवाणु, फफूंद, प्रोटोज़ोआ और सिस्ट से छुटकारा पाया जा सकता है तथा यह तकनीक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू. एच. ओ.) और पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ई.पी.ए.) द्वारा पीने योग्य पानी के लिए निर्धारित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार समुदायों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराती है।”

ओनीर दो संस्करणों में उपलब्ध है - घरेलू और व्यावसायिक। घरेलू संस्करण ५ मिनट में १० लीटर पानी की आपूर्ति कर सकता है और व्यावसायिक संस्करण एक घंटे में ४५० लीटर पानी की आपूर्ति कर सकता है। इस यन्त्र के अनूठे  मॉड्यूलर बनावट के कारण इसमे परिवर्तन करके प्रतिदिन पाँच हज़ार से एक लाख लीटर तक पानी का शुद्धिकरण किया जा सकता है। क्योंकि यह यंत्र सौर ऊर्जा संचालित है, यह दूर-दराज़ के गांवों के रहवासियों जहाँ बिजली की समस्या है और फेरीवालों को साफ पेय जल उपलब्ध करा सकता है।

यह पहला ऐसा पानी शुद्धिकरण यंत्र है जिसका रख-रखाव न के बराबर है। प्रोफेसर धवन के अनुसार इस यंत्र में एक स्मार्ट व्यवस्था अंतर्निहित होती है जो इसके परिचालन के भिन्न चरण की तात्कालिक जानकारी देता है और इसमें सेल्फ-क्लीन व्यवस्था के साथ पानी भरने के लिए स्वचालित बटन भी है जो  निरंतर  शुद्धपेय जल उपलब्ध करता है। इसके अलावा इसमें पानी को छानने के लिए किसी झिल्ली की आवश्यकता नहीं होती और इसलिए बार-बार  झिल्ली बदलने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। यदि पानी में उच्च स्तर के संपूर्ण विघटित ठोस (टी.डी.एस.) या अन्य रासायनिक प्रदूषक मौजूद हैं तो विशेष प्री-फिल्टर का उपयोग किया जा सकता है।

अन्य तकनीकों के मुकाबले ओनीर को इस तरह बनाया गया है कि पानी में आवश्यक खनिजों का संरक्षण हो सके। “रिवर्स ऑस्मोसिस (आर.ओ.) जल शुद्धिकरण के उपयोग से सम्बंधित एक सामान्य समस्या है कि शुद्धिकरण प्रक्रिया के दौरान ज़रूरी खनिजों का ह्रास हो जाता है। ओनीर की अनूठी कीटाणुरोधक प्रक्रिया आवश्यक प्राकृतिक खनिजों को बरकरार रखती है और इस प्रकार यह हमारे स्वास्थ और कल्याण के लिए फायदेमंद भी है”, ऐसा प्रोफेसर धवन ने कहा।

सी.एस.आई.आर.-आई.आई.टी.आर. के वैज्ञानिकों ने ओनीर का व्यावसायिक प्रतिरूप जारी किया है और कई अवसरों पर इसका सफलतापूर्वक परीक्षण भी किया है। वास्तव में सी.एस.आई.आर.-आई.आई.टी.आर. के स्टॉफ ओनीर पेय जल का नियमित इस्तेमाल करते हैं। सी.एस.आई.आर. स्पोर्ट्स मीट और लखनऊ के किसान मेले के दौरान ५ हज़ार से ज़्यादा प्रतिभागियों को इसी यंत्र से पीने का पानी उपलब्ध कराया गया था।

ओनीर सभी के लिए साफ पेय जल उपलब्ध कराने का वादा करता है और यह  स्वस्थ देश की ओर बढ़ता हुआ एक सही कदम है। तो हम कितनी जल्दी इस यंत्र को  बाज़ार में देख पाएंगे? प्रोफेसर धवन के कथनानुसार, सी.एस.आई.आर.- आई.आई.टी.आर. लोगों की प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए पूरे लखनऊ में ५-६ प्रायोगिक इकाइयाँ लगाने की प्रक्रिया में है। यह तकनीक व्यावसायीकरण के लिए तैयार है और कई निजी कंपनियां इसमें अपनी दिलचस्पी ले रही हैं। 

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...