मुंबई
नए अध्ययन से पता चलता है कि नया कोरोनावायरस खाँसी के माध्यम से कितने प्रभावी रूप से फैलता है

चित्र: दिव्यांशी वर्मा, अनंप्लैश

संक्रमित वायुवाहित श्वसन बूंदें कोरोनोवायरस, जिसे पूर्व में SARS-CoV-2 के नाम से जाना जाता था, के प्रसार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्वशन मुखावरण (मास्क) के व्यापक उपयोग ने वायरस के प्रसार पर एक अंकुश लगा दिया है और बीमारी से प्रभावित लोगों की संख्या में कमी आई है। लेकिन, जैसे जैसे विश्वमारी पांव पसार रही है, जनता द्वारा व्यवहार संबंधी प्रतिबंधों का पालन करना कठिन होता जा रहा है। विभिन्न उत्सवों का आयोजन जारी है, और दुनिया भर की सरकारों के लिए लोगों को सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करवाना कठिन होता जा रहा है। ऐसे परिदृश्य में, यह समझना महत्वपूर्ण है कि किसी व्यक्ति की खाँसी या छींक के द्वारा वहन किए जाने वाले विषाणु युक्त द्रव कण परिवेशीय वायु में कैसे फैलते हैं।

शोधकर्ताओं ने पूर्व में पाया था कि किसी व्यक्ति के मुंह से दूर जाने के साथ ही खाँसी के साथ उत्पन्न वायुवाहित वायरस युक्त द्रव बूंदो की गति कम हो जाती है। हाल ही के एक अध्ययन में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई के शोधकर्ताओं ने गणितीय सूत्र के रूप में इस खोज का उपयोग एक सीमित क्षेत्र में नम हवा में से द्रव बूंदो के प्रसार के लिए किया है। यह शोधकार्य फिजिक्स ऑफ फ्लूइड्स नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि वायरस का प्रसार इस बात पर निर्भर नहीं करता कि खाँसी कौन और कितनी तीव्रता से कर रहा है। खाँसी के बाद निकलने वाली द्रव बूंदों द्वारा प्रच्छन्न हवा की मात्रा उसकी प्रारंभिक गति पर निर्भर नहीं करती है। गणितीय गणना से पता चला है कि यह मात्रा उस दूरी पर निर्भर करती है जो मुंह से फैलाव के साथ आगे बढ़ती है।

अध्ययन के लेखकों में से एक, प्राध्यापक रजनीश भारद्वाज कहते हैं कि "ये निर्भरताएं इसलिए उत्पन्न होती हैं क्योंकि द्रव बूँदें चारों ओर से वायु के बीच फंस जाती हैं।"

खाँसी के लिए प्रवाह के समीकरणों का विश्लेषण करके, शोधकर्ताओं ने पाया कि वातावरण वायु की एक बड़ी मात्रा धीरे-धीरे खाँसी के बाद उत्पन्न तरल फुवारे के अंदर फंस जाती है। समय के साथ, द्रवित फुवारे के अंदर छोटी बूंदो की सांद्रता उनकी प्रारंभिक सांद्रता से काफी कम हो जाती है। चूंकि वायरस को जीवित रहने के लिए तरल बूंदों की आवश्यकता होती है, इसलिए इसके प्रसार की संभावना कम हो जाती है। उन्होंने यह भी पाया कि खाँसी के तरल फुवारे का अग्र भाग उत्सर्जित होने के दो सेकंड के भीतर स्रोत से लगभग दो मीटर तक की दूरी पूरी कर लेता है। इसलिए, द्रवित फुवारे में वायरल तरल फैलाने की अधिकतम संभावना उत्सर्जन के तुरंत बाद होती है।

इस गणना ने शोधकर्ताओं को मुखावरण (मास्क) के प्रभाव को सटीकता से समझने में सक्षम बनाया है। पूर्व के प्रयोगों से पता चला है कि मुखावरण (मास्क) खाँसी के तरल फुवारे को फैलने से पहले ही रोक देते हैं और इस प्रकार उनके द्वारा तय करने वाली दूरी को कम कर देते हैं। शोधकर्ताओं ने अब द्रवित फुवारे की मात्रा पर सामान्यतया प्रयुक्त सर्जिकल मास्क और क्लिनिकल N95 मास्क के प्रभाव की तुलना की। एक व्यक्ति, चाहे मुंह ढ़के या नहीं, द्वारा खांसी के बाद उत्सर्जित द्रवित फुवारे लगभग 8 सेकंड तक प्रभावी रहते हैं, जब कि सर्जिकल मास्क बिना मास्क की तुलना में इसकी मात्रा को सात गुना तक कम कर देता है। यह भी पता चला है कि N95 मास्क अधिक अच्छा प्रदर्शन करते हैं, और इसे 23 गुना तक कम कर देते हैं। यह मात्रात्मक अनुमान इस बात पर स्पष्ट प्रकाश डालता है कि वायरस प्रसार नियंत्रण के लिए मास्क इतने प्रभावी क्यों हैं।

इस अध्ययन के एक अन्य लेखक प्राध्यापक अमित अग्रवाल कहते हैं कि "यदि कोई व्यक्ति खांसते समय मुखावरण (मास्क) का उपयोग नहीं कर रहा है, तो केवल हथेली या कोहनी से मुंह को ढककर वायरस के प्रसार को कम करना संभव है।

शोधकर्ताओं ने द्रवित फुवारे के प्रसार पर वातावरणीय वायु के तापमान और आर्द्रता के प्रभाव की भी गणना की। उन्होंने पाया कि द्रवित फुवारे का तापमान और आर्द्रता, वातावरणीय तापमान पर निर्भर करता है, जो इसके प्रसार की दूरी के साथ कम हो जाता है। तथापि, इसकी आर्द्रता अंत तक वातावरणीय वायु की नमी से अधिक रहती है, क्योंकि ये द्रवित फुवारे अपने आस-पास से जल वाष्प को अपने आप में समाहित करते हैं।

प्राध्यापक अग्रवाल कहते हैं कि, "केवल विश्वमारी काल में लोगों ने बीमारी के संचरण के संदर्भ में खांसी और छींकने पर अध्ययन के महत्व को महसूस किया है।" जबकि खांसी से संबंधित डेटा हाल ही में सृजित हुए हैं, एक अन्य शोध दल पहले से ही छींकने पर प्रयोग कर रहा है, और शोधकर्ता इन परिणामों का उपयोग छींक के प्रभावों पर विचार करने के लिए करेंगे।

प्राध्यापक भारद्वाज आगे बताते हैं, "इस तरह के अध्ययन से हमें उन लोगों की अधिकतम संख्या निर्धारित करने में सहायता मिलेगी जिन्हें चिकित्सालय के वार्ड में सुरक्षित रूप से रखा जा सकता है।"

इसके अतिरिक्त, खांसी या छींक के साथ आसपास के वायु प्रवाह में बदलाव कैसे विकसित होते हैं, उदाहरण के लिए, अगर कमरे में तेज हवा चल रही हो। यद्यपि ऐसी प्रवाह स्थितियों में विस्तृत प्रयोगों का संचालन करना इतना आसान नहीं है किन्तु इस पर काम पूर्ण गति से चल रहा है। एक बार जब इसके परिणाम आना आरम्भ हो जायेंगे तो शोधकर्ता अतिरिक्त व्यावहारिक स्थितियों पर विचार करते हुए अपने निष्कर्षों को संशोधित करेंगे।

प्राध्यापक अग्रवाल ने विदा लेते हुए कहा, "यह हमें हवा की एक ऐसी न्यूनतम प्रवाह दर का अध्ययन करने में सक्षम करेगा, जिससे एक कमरे, लिफ्ट, सिनेमा हॉल, कार, विमान केबिन, या रेस्तरां में हवा की ताजगी बनाए रखी जा सके और संक्रमण की संभावना को कम किया जा सके।"

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...