Bengaluru
Photo: Aredath Siddharth, Nandini Bhosale and Hasan Kumar Gundu, Communication Design, IDC, IIT Bombay

वैज्ञानिकों द्वारा ऐसा साधन का विकास जो अल्ट्रासाउंड से संचालित होने पर दवाओं का कहीं अधिक प्रभावी रूप से परिदान कर सकता है

हालाँकि कैंसर के बारे में पहला चिकित्सीय विवरण सन १६०० इसा पूर्व के आसपास मिस्त्र में लिख दिया गया था, पर फिर भी वैज्ञानिक आज तक इस घातक रोग का पुख्ता इलाज ढूंढ रहे हैं| यहाँ एक बड़ी मुश्किल यह है की कीमोथेरेपी में उपयोग की जाने वाली दवाएँ स्वस्थ कोशिकाओं को भी नुकसान पहुँचा देती हैं| ऐसा इसलिए क्योंकि यह दवाएँ  केवल  कैंसर-ग्रस्त कोशिकाओं पर ही हमला कर पाने में अभी कारगर नहीं हुई हैं, और कुछ दवाएँ तो कैंसर के ट्यूमर की सारी कोशिकाओं तक भी नहीं पहुँच पाती हैं |

हाल ही में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बम्बई के शोधकर्ताओं ने कैंसर की सयोंजित चिकित्सा-पद्धति के अंतर्गत एक नयी विधि प्रस्तावित की है| इस विधि के द्वारा वे एक साथ ही अल्ट्रासाउंड तस्वीरों के माध्यम से ठोस ट्यूमर को निशाना बना सकते हैं, व दवाओं को ट्यूमर की गहराई तक भेज सकते हैं, और प्राकृतिक रूप से उपजे वसा-युक्त अणुओं का उपयोग कर ट्यूमर की कोशिकाओं को और अधिक नष्ट  सकते हैं|

कैंसर एक गूढ़ रोग है, जो हर रोगी में कुछ बदलाव लिए उपजता है| इसलिए कोई एक कैंसर-निवारण प्रणाली सभी पर लागू नहीं हो सकती| सयोंजित पद्धति आपस में सहायक कई प्रणालियों का मेल बना कर रोग का उपचार करती हैं| इस तरह से पूरे रोगी समूह के स्तर पर कैंसर से बेहतर लड़ा जा सकता है|

प्रोफेसर रिणती बनर्जी के नेतृत्व में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बम्बई के बायोसाइंस और बायोइंजीनियरिंग विभाग के इन शोधकर्ताओं ने ऐसी ही संयोजित चिकित्सा पद्धति का प्रस्ताव दिया है | अन्य शब्दों में इस संयोजन को इस तरह समझें- जैसे दो गेंद- एक छोटी और एक बड़ी- आपस में जुड़ीं हुई हों | छोटी गेंद दवा से भरी कैप्सूल है, और दोगुने आकर की बड़ी गेंद एक गैस का बुलबुला| ५०० नैनोमीटर आयाम के इस बुलबुले को 'नैनोबबल' कहते हैं, और दवा-वाहक को 'नैनो कैप्सूल' कहा जाता है| यह दोनों अवयव परस्पर सम्मिलित कृत्य द्वारा कैंसर का उपचार करते हैं|

नैनोबबल के दो उद्देश्य हैं| इसे अल्ट्रासाउंड तस्वीरें खोज सकती हैं| इस कारण जब यह बुलबुला रक्त-धमनियों में बहता है, तब तस्वीरों से मार्गदर्शित कैंसर पद्धिति इसके तत्स्थान को भांप सकती हैं| दूसरा उद्देश्य दवा को अधिक प्राभाविक रूप से ट्यूमर में वितरित करना है| अल्ट्रासाउंड को ट्यूमर के नज़दीक प्रयुक्त करने पर ये बुलबुले फूलते और सिकुड़ते हैं, फिर फूट जाते हैं| यह क्रिया ट्यूमर के तंतुओं में ढिलाव ले आती है| तब कैप्सूल आसानी से ट्यूमर की गहराई तक दवा को वितरित कर सकती है; अर्थात नैनोबबल खुद का नाश कर नैनो कैप्सूल के लिए जगह बना देता है|

कैप्सूल दो तरह से कैंसर पर प्रहार करती है| कैप्सूल का खोल उन वसायुक्त अणुओं से बनाया गया है जो प्राकृतिक रूप से जैव-कोशिकाओं की झिल्लियों में पायी जाती हैं| 'लिपोसोम' (liposomes) कहलाने वाले यह कैप्सूल जैवनुकूल होते हैं| इन कैप्सूल का आकार अत्यधिक छोटा (लगभग २०० नैनोमीटर) होना आवश्यक है ताकि ये कोशिकाओं के  बीच की जगह से अंदर जा पाये| कैप्सूल कैंसर-मारक दवाओं से भरी रहती हैं| प्रोफेसर बनर्जी के शोध समूह ने 'पाक्लीटैक्सेल' (Paclitaxel)) नाम की दवा का उपयोग किया है जो कैंसर के कई स्वरूपों में दी जानी वाली कीमोथेरेपी में प्रयुक्त आम दवा है| इसके साथ उन्होंने कोशिकाओं को मारने हेतु प्राकृतिक रूप से उपजित वसायुक्त अणु (फोस्फटिडइलसरीन) (phosphatidylserine) भी उपयोग किया है|

हालाँकि उपर्युक्त सिद्धांत और विधियां पहले से ही ज्ञात हैं, पर इनको संयोजित कर, एक ऐसा सार्विक पायदान उपलब्ध कराना जो विभिन्न प्रकार की चिकित्सा-पद्धितियों में लागू हो सके- यह प्रोफेसर बनर्जी के शोधसमूह की एक नवरचना व नवाचार है|

इस नयी पद्धिति की ट्यूमर-मारक क्षमता जाँचने हेतु, शोधसमूह ने प्रयोगशाला में जीवित कोशिकाओं (इन-विट्रो) और जंतुओं (इन-वीवो) पर प्रयोग किये| परिणाम दिखाते हैं की अल्ट्रासाउंड के संग इस संयोजित पद्धति का असर ऐसी किसी और पद्धति से बेहतर है जिसके उपसंयोजन में किसी एक या अधिक अवयव को छोड़ दिया गया हो| प्रयोग में ये देखा गया की कैंसर-युक्त कोशिकाओं ने तेज़ी से दवा को अवशोषित किया, ट्यूमर में दवा की ज्यादा मात्रा संचित हुई, और उसकी कैंसर-युक्त कोशिकाओं को मारने, या ट्यूमर को घटाने की क्षमता कहीं अधिक असरकारक रही| अन्य प्रयोगों के विपरीत, इस संयोजन में सम्मिलित सभी  जंतु भी जीवित रहे | यहाँ तक कि ट्यूमर कि झिल्ली के इर्द-गिर्द ली गयी अल्ट्रासाउंड तस्वीरें भी प्रचलित विधियों (सोनोव्यू) (SonoVue) की तुलना में  कहीं अधिक साफ़ पायी गयीं|

यह नवरचना एक अनुबंधित कैंसर-मारक पद्धति प्रमाणित होने कि क्षमता रखती है और अल्ट्रासाउंड तस्वीर से मार्गदर्शित चिकित्साविधान के विकास के नए मार्ग खोलती है| इस पद्धति की प्रभाविकता में समग्र वृद्धि, और नैनोबब्बल्स द्वारा प्रदान की गई बेहतर प्रत्योक्षकरण उपचार को और अनुकूलित करने में मदद कर सकता है।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...