Mumbai
Scientifickly, Freepik से रूपांतरित

विशेष-मिश्रधातु(सुपरअलॉय) ऐसी मिश्रधातुएँ हैं जिन्हें दीर्घकाल तक अत्यधिक उच्च तापमान एवं दबाव का सामना करने हेतु युक्तिबद्ध किया जाता है। अन्तरिक्ष प्रौद्योगिकी से संबन्धित उद्योगों में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई (आईआईटी मुंबई) के शोधकर्ताओं ने निकल-आधारित विशेष-मिश्रधातुओं को सुदृढ़ता प्रदान करने वाले एक प्रमुख तत्व बोरॉन की भूमिका को जानने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इन मिश्रधातुओंका उपयोग बहुधा जेट इंजनों के उच्चतम प्रदर्शन अवयवों (हाई परफॉर्मेंस पार्ट्स) में किया जाता है। इनकी प्रभावशीलता अधिकतर इनके रासायनिक संगठन एवं सूक्ष्म-संरचना (माइक्रोस्ट्रक्चर) की स्थिरता पर निर्भर करती है। यहाँ जेट इंजन अवयवों के जीवनकाल को बढ़ाने जैसे कार्यों में बोरॉन की विशिष्ट भूमिका है।

धातुओं एवं मिश्रधातुओं में पॉलीक्रिस्टलाइन संरचना होती है, अर्थात ये सूक्ष्म कणों अथवा ग्रेन्स से मिलकर बने होते हैं। ग्रेन्स को आपस में पृथक करने वाले अंतरफलकों (इंटरफेस) को 'ग्रेन सीमा’ (ग्रेन बाउंडरी) कहा जाता है। इन ग्रेन सीमाओं पर ही बोरॉन कार्य करता है, किन्तु वास्तव में यह मिश्रधातु के प्रदर्शन को कैसे सुधारता है, यह शोधकर्ताओं के मध्य चर्चा का विषय रहा है।

“उच्च तापमान की स्थितियों में ग्रेन सीमाओं पर क्रैक न्यूक्लियेशन (क्रैक आरंभ होने की क्रिया) के स्थान निर्मित हो सकते है, जिससे मिश्रधातु आपात रूप से विफल हो सकती हैं। ऐसी स्थितियों में ग्रेन सीमाओं की उपस्थिति अवाँछनीय है। अत: ग्रेन सीमाओं को सुदृढ़ता प्रदान करने वाले कारक के रूप में बोरॉन की भूमिका को समझना उन सभी औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए आवश्यक है जहां विशेष-मिश्रधातुओं का उपयोग किया जाता है,” आईआईटी मुंबई के धातुकर्म अभियांत्रिकी एवं पदार्थ विज्ञान विभाग में कार्यरत, इस अध्ययन की प्रमुख लेखिका ऋचा गुप्ता बताती हैं।

एक पूर्व अध्ययन में आईआईटी मुंबई की ऋचा गुप्ता, प्राध्यापक प्रीता पंत, प्राध्यापक एम्.जे.एन.वी. प्रसाद एवं आईआईटी मद्रास के प्राध्यापक के.सी.एच. कुमार ने दर्शाया था कि धातु के साथ बोरॉन के यौगिक अर्थात बोराइड्स, इन ग्रेन सीमाओं के साथ लगभग गोलाकार, नैनो-आकार के कणों के रूप में प्रकट होते हैं। ये नैनो कण इन सीमाओं में सूक्ष्म रासायनिक परिवर्तन कर मिश्रधातु की यांत्रिक कार्यक्षमता में सुधार करते हैं। उन्होंने देखा कि ये बोराइड्स ग्रेन सीमाओं पर कार्बाइड के जमाव को रोकते हैं, जो बेहतर प्रदर्शन की संभावना को व्यक्त करता है। इस प्रकार यह संशोधन विशेष-मिश्रधातु में बोरॉन की भूमिका पर कुछ अत्यावश्यक प्रश्नों के उत्तर देता है।

शोधकर्ताओं ने नैनो बोराइड्स की आंतरिक संरचना में समय के साथ धीरे-धीरे बदलाव होता देखा। बोराइड कणों में क्रमिक रूप से रासायनिक परिवर्तन देखा गया। मिश्रधातु की सूक्ष्म- संरचना का विश्लेषण करने हेतु फील्ड एमिशन गन स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप (एफईजी-एसईएम) जैसे उच्च-विभेदन (हाई-रिज़ॉल्यूशन) माइक्रोस्कोपी उपकरण का एवं प्रतिबिम्बन (इमेजिंग) तथा तात्विक विश्लेषण के लिए इनर्जी डिस्पर्सिव स्पेक्ट्रोस्कोपी (ईडीएस) के साथ ट्रांसमिशन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप (टीईएम) का उपयोग किया गया।

एक नवीनतम अध्ययन में शोधकर्ताओं ने अधिक अच्छे प्रकार से समझा कि जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) द्वारा विकसित जीटीडी 444 नामक बोरॉन-संशोधित निकल-आधारित विशेष-मिश्रधातु की संरचना एवं प्रदर्शन को, उच्च तापमान काल-प्रभावन उपचार (हाई टेम्परेचर एजिंग ट्रीटमेंट) किस प्रकार प्रभावित करते हैं। ग्रेन सीमा पर निर्मित होने वाले अवक्षेप (प्रेसिपिटेट्स) अर्थात छोटे कण, जो उच्च तापमान पर एक घटक के जीवनकाल को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करते हैं, उनके शोध के केंद्र में थे।

900 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर छोटे कण कैसे विकसित होते हैं, यह जानने हेतु शोधकर्ताओं ने परमाणु प्रोब टोमोग्राफी सहित उन्नत उच्च-विभेदन अभिलक्षण (एडवांस्ड हाई रिसोल्यूशन कैरेक्टराइज़ेशन) का निष्पादन किया, ताकि जेट इंजन के टरबाइन ब्लेड की स्थितियों को अनुरूपित किया जा सके। शोधकर्ताओं ने परीक्षण में पाया कि जब बोरॉन-संशोधित जीटीडी 444 को 900 ℃ पर काल-प्रभावित किया गया तो बोराइड्स 80 घंटे तक स्थिर थे। इस अवधि के उपरांत ये बोराइड्स कार्बाइड में परिवर्तित हो गए, जो एक अन्य प्रकार के लघु कण हैं। उनके द्वारा खोजे गए दो प्रकार के कार्बाइडों को M23C6 तथा M6C के रूप में चिन्हांकित किया गया। M6C में क्रोमियम, टंगस्टन, एवं मोलिब्डेनम तथा 2:1 के अनुपात में कोबाल्ट एवं निकल परमाणु थे, जबकि M23C6 अल्प मात्रा में टंगस्टन और मोलिब्डेनम से युक्त एक भारी क्रोमियम कार्बाइड था। आगे की शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि बोराइड्स का कार्बाइड में रूपांतरण ग्रेन सीमाओं के समीप स्थित क्रोमियम से संबंधित था। बोराइड्स तब तक स्थिर बने रहते हैं जब तक क्रोमियम कण लगभग 8.6 प्रतिशत से नीचे नहीं आ जाते।
शोधकर्ताओं ने पाया कि मिश्रधातुओं में बोराइड्स से कार्बाइड में हुआ रूपान्तरण यांत्रिक सामर्थ्य को कम करता है किन्तु तन्यता अर्थात पदार्थ की बिना टूटे प्रसारित होने की क्षमता के लिए वृद्धिकारक है। ऐसा प्रतीत होता है कि पदार्थ में ग्रेन सीमाओं के साथ बोराइड्स या कार्बाइड्स जैसे पृथक-पृथक कणों की उपस्थिति, इसे ग्रेन सीमाओं पर विफल होने से रोकती है।

ऋचा गुप्ता के अनुसार, “मिश्रधातुोओं में बोरॉन अल्प परिमाण में मिलाया गया है, साथ ही यह अल्प घनत्व वाला तत्व है, अतएव बोरॉन की गुणात्मक एवं मात्रात्मक पहचान बहुत चुनौतीपूर्ण है। इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप में उच्च तापमान वाले स्वस्थानीय (इन-सिटु) विरूपण प्रयोगों के माध्यम से बोरॉन की भूमिका का अध्ययन संभव हो सकता है।” उनका आगे कहना है, “इसके अतिरिक्त ग्रेन सीमाओं की सुदृढ़ता में योगदान देने वाले समस्त सूक्ष्म संरचनात्मक कारकों जैसे कि तत्वों का पृथक्करण, अवक्षेप एवं दिशाभिमुखन त्रुटि (मिसओरिएन्टेशन) की जानकारी हेतु बोरॉन की भिन्न-भिन्न मात्रा वाले नमूनों पर इस प्रकार का अध्ययन किया जा सकता है।"

“निकल की विशेष-मिश्रधातु में विरूपण (डिफार्मेशन) के विरुद्ध प्रतिरोध में सुधार के लिए बोराइड्स के गठन एवं वृद्धि को समझना महत्वपूर्ण है। बोराइड्स के विकास एवं इसमें समय के साथ होने वाले परिवर्तन के साथ-साथ पदार्थ के यांत्रिक गुणों पर इसके प्रभाव की दृष्टि से हमारा शोध बहुमूल्य है। सूक्ष्म-संरचना के अनुकूलन एवं मिश्रधातुओं की उच्च तापमान वहन करने की क्षमता में वृद्धि के लिए यह ज्ञान महत्वपूर्ण है,” प्राध्यापक प्रीता पंत संकेत करती हैं।

यह अध्ययन विमानन एवं ऊर्जा जैसे उद्योगों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है, जहाँ विशेष-मिश्रधातुओं का व्यापक उपयोग होता है, विशेषकर उच्च दाब एवं उच्च ताप वाले वातावरण में।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...