बेंगलुरु
ब्लैक होल की परछाई डार्क मैटर पर प्रकाश डाल सकती है

शोधकर्ता डार्क मैटर के कणों का ब्लैक होल की परछाईयों की वृद्धि पर प्रभाव की तहकीकात कर रहे हैं

कई वर्षों से भौतिक वैज्ञानिकों का ध्यान ब्लैक होल की ओर है क्योंकि आइन्स्टीन के गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत के पूर्वानुमानों की परीक्षा करने के लिए यह एक सहज प्रयोगशाला है। हम ब्लैक होल की फोटो तो नहीं खींच सकते क्योंकि परम गुरुत्वाकर्षण के कारण प्रकाश की किरणें ब्लैक होल के अंदर से बाहर नहीं आ पातीं -लेकिन एक दिलचस्प तथ्य के कारण हम ब्लैक होल के आस पास की तस्वीर खींच सकते हैं। इसका परम गुरुत्वाकर्षण, प्रकाश के साथ प्रतिक्रिया  करके, एक ब्लैक होल की परछाईं  डालता है जो एक चमकदार छल्ले के अंदर एक अँधेरे आतंरिक भाग जैसा नज़र आता है। एक बहुत शक्तिशाली टेलिस्कोप, जो इवेंट होराइज़न टेलिस्कोप कहलाता है , ने पहली बार ब्लैक होल की परछाईं का  चित्र निकाला है। इससे आइन्स्टीन के सिद्धांत द्वारा प्रतिपादित ब्लैक होल के अस्तित्व के पूर्वानुमान की पुष्टि होती है।

इन परछाइयों से हम और क्या जान सकते हैं ? फिजिक्स लेटर्स बी  नामक एक जर्नल में हाल में प्रकाशित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे ( IIT Bombay ) के ऋतिक रॉय और प्राध्यापक उर्जित याज्ञिक के लेख में इस तथ्य की तहकीकात की है। इसका उत्तर हमें ब्लैक होल और भौतिक विज्ञान की एक और पहेली, डार्क मैटर, की पारस्परिक क्रिया से मिल सकता है।

बहुत से सिद्धांतकार मानते हैं कि डार्क मैटर, एक्सिऑन नामक कणों से बने होते हैं जिनका द्रव्यमान प्रकृति में पाए जाने वाले अन्य मूल कणों  से बहुत कम होता है। इस अध्ययन में ब्लैक होल के इर्द गिर्द पाए जाने वाले दुष्प्राप्य एक्सिऑन की सावधानी से छानबीन करके शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे है कि समय के साथ ब्लैक होल की परछाइयाँ आकार  में बढ़ सकती  हैं। अध्ययन ये संकेत देता है ब्लैक होल की परछाइयों की बढ़त को प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है .

इस बढ़त का पर्यवेक्षण कर पाना एक दिलचस्प क्रिया पर निर्भर है जो कि क्वांटम यांत्रिकी के दायरे में आती है। ब्लैक होल के भारी गुरुत्वाकर्षण से, निर्वात में से आकस्मिक ही कणों का निर्माण हो जाता है, जो गुरुत्वाकर्षण के खिंचाव से बचकर निकल जाते हैं। इस क्रिया को ‘हॉकिंग रेडिएशन’ कहते हैं क्योंकि स्टीफेन हॉकिंग ने सबसे पहले इस बारे में पूर्वानुमान किया था।

यहाँ पर लेखक कुछ इसी प्रकार के प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करते हैं जिसे उन्होंने ‘अर्ध- हॉकिंग इफ़ेक्ट’ का नाम दिया है, इसमें सहसा ही बने कण, ब्लैक होल के पास बजाय बाहर निकल कर एक बादल सा बना लेते हैं। बादलों में इनके संगुटीकरण ( conglomeration ) से ब्लैक होल का स्पिन/घुमाव धीमा हो जाता है जो इस बात का पैमाना है कि ब्लैक होल कितनी तेज़ी से घूम रहा है, जिससे ब्लैक होल की परछाई की वृद्धि होती है।

इस वृद्धि के समय-मान का अनुमान करने के लिए लेखकों ने ब्लैक होल और एक्सिओन्स के गुणों और इनके बीच के गणितीय संबंधों को खोज निकाला। समय-मान का अनुमान, हमारे टेलिस्कोपों द्वारा भविष्य में ब्लैक होल की परछाइयों का अवलोकन करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने पाया कि ये समय-मान ब्लैक होल और एक्सिओन्स के गुणों पर निर्भर करते हैं और हमारे तारकपुंज के मध्य में स्थित ब्लैक होल, जिसे सेजिटरियस A* (SgrA*) कहते हैं, इस बढ़त का यथार्थ रूप से अवलोकन करने के लिए सबसे सही उम्मीदवार है।

लेखकों ने इस ब्लैक होल को एक प्रारूप की तरह लेकर, आगे के अध्ययन के लिए उपयोग किया। उन्होंने सांख्यिक अनुकरण और पहले से व्युत्पन्न (derived) गणितीय समीकरणों को साथ लेकर ये निष्कर्ष निकाला कि प्रतिबिम्ब की बढ़त डार्क मैटर के गुणों पर और इस बढ़त का पर्यवेक्षण करने वाले टेलिस्कोप के रेज़ोल्यूशन पर निर्भर करती है। ये पूर्वानुमान एक नमूने की तरह काम में लाए जा सकेंगे जिससे इस बढ़त का अध्ययन किया जा सकेगा.

लेकिन यहाँ लेखक यह चेतावनी देते हैं कि कुछ दूसरी प्रक्रियाएँ भी प्रतिबिम्ब की वृद्धि का कारण हो सकती हैं। “ लेकिन अर्ध-हॉकिंग प्रभाव एक क्वांटम प्रक्रिया है। ये एक धीमी मगर सीधी नियमित प्रक्रिया है जो क्वांटम प्रक्रिया के लिए निर्णयात्मक सबूत सिद्ध होगी,” अपने इस विश्लेषण के बारे में डॉक्टर याज्ञिक बताते हैं।

ब्लैकहोल की परछाइयों में वृद्धि के अवलोकन से हमें एक्सिओन्स की उपस्थिति के बारे में भी सबूत मिल पाएगा जिनकी  अभी तक सीधी पहचान नहीं हो पाई है।

“ये पदार्थ पार्टिकल भौतिकी के सैद्धांतिक पहेलियों को बुझाने में महत्त्वपूर्ण मिसिंग लिंक हैं,” ऐसा डॉक्टर याज्ञिक ने आगे कहा। इनके पुष्टीकरण से एक्सिओन्स की सैद्धांतिक समझ को एक नई दिशा मिलेगी। “अर्ध-हॉकिंग इफ़ेक्ट ही हॉकिंग-इफ़ेक्ट का अवलोकन करने का सबसे अच्छा मौका है,” रित्तिक ने कहा।

यह पहला अध्ययन है जिससे साबित हुआ है कि एक्सिओन्स के प्रभाव से ब्लैक होल का स्पिन घट सकता है और प्रचलित तकनीकों में सुधार करके इस प्रभाव को वास्तव में देखा जा सकता है। हालाँकि फिलहाल, इवेंट होराइजन  टेलिस्कोप ब्लैक होल के प्रतिबिंबों में परिवर्तन की इतनी धीमी गति का अवलोकन करने में असमर्थ है, इनमें बहुत से संशोधनों की गुंजाईश हैं।

सैद्धांतिक भौतिक शास्त्रियों ने एक नए प्रभाव का पूर्वानुमान कर दिया है, अब अवलोकन करनेवाले खगोलशास्त्रियों की बारी है कि वे अपनी तकनीकों को परिष्कृत करें, ऐसा डॉ.याज्ञिक महसूस करते हैं।

वे कहते है, “एक बार चुनौती पाने पर प्रयोग में रत वैज्ञानिक अपनी तकनीकों को परिष्कृत करके उसका सामना कर लेते हैं”, जैसा कि प्रायः भौतिकी की दुनिया में देखा गया है।

प्रसंगवश, शोधकर्ताओं ने प्रयोग की तकनीकों में महत्वपूर्ण सफलता पाई है। अतः वो दिन दूर नहीं जब ब्लैकहोल की परछाईंयाँ , डार्क मैटर के बारे में कुछ प्रकाश डाल पाएँगी।

 

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...