Bengaluru
यह अध्ययन दिखाता है कि उपचार के बाद भी क्षयरोग के कारण फेफड़ों पर पड़े दाग बचे रह जाते हैं .

क्षय रोग के नाम से ही कई लोग भयभीत हो जाते हैं क्योंकि यह दुनिया भर में मृत्यु के मुख्य कारणों में से एक माना जाता है। हालाँकि अनेक औषधियों के एक साथ उपयोग से इसका उपचार संभव है, इसके जीवाणु में बढ़ती हुई औषध प्रतिरोध की शक्ति के कारण, सार्वजनिक स्वास्थ्य पर संकट आ गया है। माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्युलोसिस नाम का जीवाणु, जिससे ये संक्रमण होता है, सबसे पहले फेफड़ों पर असर करता है। हालाँकि क्षय निवारक औषधियाँ इस रोग को छह महीनें में दूर कर सकती हैं मगर क्या यह फेफड़ों में हो चुके नुक्सान को वापस ठीक कर सकती हैं ?

एक हालिया अध्ययन में चेन्नई और USA के सहयोगियों साथ पुणे के शोधकर्ताओं ने क्षयरोग के सफल इलाज के बाद फेफड़ों की कार्य पद्धति का मूल्यांकन किया। PLoS ONE नामक जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में दिखाया गया  है कि क्षयरोग के इलाज के बाद भी फेफड़ों में क्षति और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज़ (COPD) पाई गयी। यह अध्ययन बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसन्धान परिषद् (ICMR) द्वारा आंशिक रूप से वित्त पोषित किया गया।

शोधकर्ताओं ने २०४ क्षयरोग से ग्रसित रोगियों का, जिनमें पुरुष और स्त्री दोनों शामिल थे और जो इलाज प्रारम्भ करने से पहले २० से ६० दिन तक संक्रमित थे, परीक्षण किया. उन्होंने कई सर्वेक्षण किये और उनकी उम्र, लिंग, सामाजिक-आर्थिक स्तर, धूम्रपान व मद्यपान की प्रवृत्ति के बारे में जानकारी जमा की। इलाज के प्रारम्भ से लेकर एक वर्ष तक समय समय पर नैदानिक परीक्षा की।

स्पाइरोमीटर की सहायता से रोगियों के फेफड़ों की जाँच की गई। इस जाँच से, फेफड़ों के अंदर जाने वाली और बाहर निकलने वाली हवा का परिमाण और साँस लेने की दर को मापा जाता है। जिन रोगियों को साँस लेने में तकलीफ थी, उनको हवा के बहाव को बढ़ाने की दवा, जिन्हें ब्रोंकोडाइलेटर कहते हैं, दी गई। ऐसे रोगियों को, जिनका इलाज असफल रहा था या जिन्हें पुनरावर्ती क्षयरोग था या जिन्हें फेफड़ों की दूसरी दीर्घकालिक बीमारियाँ थीं, इस अध्ययन में शामिल नहीं किया गया।

परिणामों से पता चला कि जाँच किये गए रोगियों में से केवल २३% रोगियों के फेफड़ों की कार्य पद्धति सामान्य थी। यह एक भयोत्पन्न स्थिति है क्योंकि अधिकतर रोगी युवा थे, धूम्रपान नहीं करते थे और उनको फेफड़ों की क्षति का जोखिम कम था। अध्ययन से यह पाया गया कि दो में से एक को साँस लेने  में  परेशानी थी, उनके फेफड़ों की सामर्थ्य में कमी पाई गयी और उसके स्पाइरोमीटर के पैटर्न असामान्य थे। चौथाई लोगों में वायु के प्रवाह में बाधा थी और इनमें से आधों को ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज़ था। हालाँकि ब्रोन्कोडायलेटर से वायु के प्रवाह में बाधा का उपचार किया जा सकता है , केवल २१ % पर सकारात्मक असर पाया गया।

यह उल्लेखनीय है कि स्पाइरोमीटर के असामान्य पैटर्न और फेफड़ों में क्षति, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक अनुपात में पाए गए। शोधकर्ताओं का मानना है कि इसका कारण महिलाओं की दिनचर्या में घरों में उपयोग किये जाने वाले जैव ईंधन के दीर्घकालीन उपयोग का प्रभाव है। जो रोगी काफी समय से क्षयरोग से पीड़ित थे उनकी आयु संभाविता भी कम थी।

तो फेफड़ों पर ऐसे हानिकारक प्रभाव को घटाने के लिए क्या कर सकते हैं ? इस अध्ययन ने कई तरीके सुझाये हैं। सबसे आसान है जोखिम वाले घटकों को जैसे धूम्रपान, सदा धुएँ और ईंधन के पास जीवन, मधुमेह, कुपोषण, अस्वास्थ्यकर बॉडी मास इंडेक्स (BMI), से दूर रहा जाए। शीघ्र निदान और इलाज से भी क्षति को कम किया जा सकता है, शोधकर्ताओं का कहना है। क्षयरोग और फेफड़ों की कार्य पद्धति की समय समय पर जाँच और उपचार से भी मदद मिलेगी।

ये अध्ययन दिखाता है कि क्षयरोग के संक्रमण से हुई क्षति केवल इलाज से ठीक नहीं हो सकती। फेफड़ों पर एक बार पड़ा दाग हमेशा के लिए कायम रहता है और हर बार साँस लेने में परेशान करता है। शोधकर्ता आशा करते हैं कि इस प्रकार के अध्ययनों से दीर्घकालीन फेफड़ों की बीमारी का ऐसे लोगों पर, जिनमें क्षयरोग का अधिक जोखिम नहीं है, के बारे में जानकारी में कमी को पूरा करने में सहायता मिलेगी। 

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...