मुंबई
फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया माध्यमों का उपयोग महत्वपूर्ण घटनाओं की पहचान करने के लिए किया सकता है।

शोधकर्ताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट से सार्थक डेटा निकालने के लिए एक खोज प्रणाली विकसित की है

क्या आपने कभी फुटबॉल वर्ल्ड कप देखते समय, मध्यांतर में ट्विटर पर 'गोल' या 'किक' जैसे शब्दों को खोजने की कोशिश की है? यदि हाँ, तो आप शायद यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि पहले हाफ में पेनल्टी किक पर गोल किसने किया किंतु सम्भव है कि खोज परिणामों में फुटबॉल गोल के बजाय गोल अर्थात ‘जीवन-लक्ष्य’ और किक की जगह कॉफी पीने से मिलने वाली ‘किक’ संबंधित विकल्प आपके सामने आ जाए!

कई लोग सोशल मीडिया पर अपडेट और संदेश पोस्ट करते हैं, जिसे सूचना भंडार के रूप में देखा जा सकता है। क्या हम समाचार देखने या सुबह के समाचार पत्र की प्रतीक्षा करने के बजाय, हाल में घटित घटनाओं के बारे में जानकारी के लिए फेसबुक, ट्विटर, या इंस्टाग्राम की ओर रुख नहीं करते हैं? लेकिन प्रासंगिक जानकारी को इन माध्यमों से खोज पाना चुनौती भरा हो सकता है।

कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई के शोधकर्ताओं की एक टीम ने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और गूगल के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर, एक खोज प्रणाली तैयार की है, जिसे 'कंटेक्सटुअल इवेंट सर्च' या 'संदर्भगत घटना खोज' कहा गया है, जो वर्तमान समय में होने वाली घटनाओं का सार्थक अर्थ ट्विटर जैसी डेटा स्ट्रीम से निकाल पाने में उपयोगी है।

आखिर सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्मों में ट्विटर ही क्यों? मनोज अग्रवाल, जो कंटेक्सटुअल इवेंट सर्च प्रणाली बनाने वाली टीम के सदस्य है, कहते है कि "हमने एक शोधपत्र पढ़ा, जिसमें दावा किया गया था कि ट्विटर का इस्तेमाल वर्तमान में हो रही घटनाओं को जानने के लिए किया जा सकता है, जिसमे एक उदाहरण था, ट्विटर के माध्यम से भूकम्प की सबसे पहली जानकारी का मिलना”।

एक महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि, जो शोधपत्र से पता चली, वह यह है कि अन्य सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्मों के बनिस्बत, ट्विटर वर्तमान में हो रही वास्तविक दुनिया की घटनाओं का पता करने के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे शोधकर्ताओं को ट्विटर संदेशों का उपयोग करके सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की पहचान करने के लिए एक सामान्य-उद्देश्य प्रणाली बनाने के बारे में सोचने का विचार आया ।

लोगों के एक समूह के लिए प्रासंगिक गतिविधि को घटना कह सकते है। उदाहरण के तौर पर फुटबॉल विश्व कप का फाइनल या "गो ग्रीन" का समर्थन करने के लिए एक साइकिल रैली। डेटा स्ट्रीम सोशल मीडिया संदेशों की एक श्रृंखला है, जो एक विशेष समय अवधि के भीतर एक घटना से संबंधित होती है। चूंकि दुनिया भर से हजारों लोग बहुत ही कम समय के अंतराल में पोस्ट करते हैं, इसलिए एक घटना के दौरान जानकारी असंरचित रूप में बहुत अधिक मात्रा में एकत्र हो जाती है।

पारंपरिक कीवर्ड खोज द्वारा प्रासंगिक संदेशों की खोज करना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि यह प्रासंगिक संदेशों की जगह सबसे हाल में किये गए संदेशों को ही दिखाता है। उदाहरण के रूप में, यदि हमें मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज से संबंधित किसी दुर्घटना के बारे में पता करना हो, तो हम 'पुल', 'अंधेरी' और 'मुंबई' जैसे शब्दों की खोज करते हैं। पारंपरिक खोज परिणाम पुल के पास एक दुकान का पता और एक फुट ओवर ब्रिज का पता देते हैं और दुर्घटना के बारे में सूचित करने वाले संदेश कहीं पीछे रह जाते है। अतः हमें सबसे प्रासंगिक संदेशों के लिए, एक-एक करके खोज परिणामों को ध्यान से देखना पड़ता है।

इस समस्या का समाधान करने में सक्षम, शोधकर्ताओं द्वारा विकसित 'कंटेक्सटुअल इवेंट सर्च' लगातार ट्विटर डेटा स्ट्रीम को स्कैन करता है और अपने आप वर्तमान में हो रही घटना लिए एक प्रासंगिक घटना का सारांश बनाता है। यह उस विशेष घटना से संबंधित महत्वपूर्ण उप-घटनाओं का पता लगाता है और उन्हें कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करता है। जब इस घटना से संबंधित कोई महत्वपूर्ण अपडेट या प्रगति होती है, तो यह इस सारांश को अतिरिक्त जानकारी प्रदान करता है। जिससे यह डेटाबेस प्रासंगिक खोज को आसान और अधिक सटीक बनाता है। अधिकांश वास्तविक समय की घटनाओं में घटनाओं के मुख्य अनुक्रम के अलावा कई पहलू या तथ्य होते हैं, जो उससे जुड़े होते हैं। 'कंटेक्सटुअल इवेंट सर्च'  ऐसे पहलुओं की पहचान करता है और प्रत्येक पहलू से बड़ी संख्या में संबंधित संदेशों को प्रस्तुत करता है, जो कि घटना के अनुसार आयोजित किए जाते हैं।

सभी खोजी गई घटनाओं के लिए सारांश डेटाबेस को लगातार अपडेट करना संगणना संसाधनों के संदर्भ में बहुत महँगा है, इसलिए शोधकर्ता इसे ‘लेज़ी अपडेट विधि’ के रूप में उपयोग करते हैं, जहाँ केवल लोकप्रिय घटनाओं के लिए सारांश अपडेट किए जाते हैं क्योंकि वे तेजी से बदलते हैं। इन परिवर्तनों को व्यवस्थित किया जाता है ताकि एक घटना के बारे शुरू से आख़िरी तक सुयोजित क्रम (ईवेंट थ्रेड) में पता लगाया जा सके। ईवेंट थ्रेड संबंधित 'घटना विषय' के बारे में संदेशों को पहचानने और संबद्ध करने में मदद करता है, जो अन्यथा बहुत चुनौतीपूर्ण है।

इस खोज तंत्र की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह अनावश्यक और गैर-प्रासंगिक डेटा, (जो सोशल मीडिया स्ट्रीम में बहुतायत से उपलब्ध होती है) को छोड़ने में सक्षम है। डॉ अग्रवाल बताते हैं - “जब कोई घटना घटित होती है, तब  तेजी से बढ़ते डेटा स्ट्रीम में से महत्वपूर्ण हिस्सों की पहचान करने के लिए हम इसे एक रूपरेखा प्रदान करते हैं। यह डेटा की मात्रा को नियंत्रण में रखता है, जो इस प्रणाली को मापनीय बनाता है"।

यह देखना दिलचस्प होगा कि एक घटना जैसे "नैरोबी आतंकवादी हमले" के बारे में विवरण खोजने में यह प्रणाली  कैसे मदद कर सकती है। शोधकर्ताओं ने यह प्रदर्शित किया कि उनके खोज परिणाम के सूत्र में १३ उप-घटनाओं का एक समूह मिला। इसकी शुरुआत एक मॉल पर हमले के बारे में ट्वीट के साथ हुई, इसके बाद हमलावरों पर कार्रवाई, अधिकारियों और नागरिकों द्वारा अफवाहों, दावों और जवाबी दावों के बारे में ट्वीट, आदि स्पष्ट रूप से सबसे प्रासंगिक संदेश थे, जो सभी वास्तविक समय में १६४००० से अधिक बार खोजे गए थे। यदि हम क्वेरी "नैरोबी वेस्टगेट" खोजते है, तो परिणामों में "केन्याई मॉल पर हमला शुरू होने के लगभग एक पूरा दिन बाद, बंदूकधारी और बंधक अभी भी मॉल के अंदर हैं", जैसे ट्वीट दिखते है जो यह दिखाता है कि क्वेरी कीवर्ड न होते हुए भी प्रासंगिक हैं। इस प्रकार, इस प्रणाली का उपयोग लाइव डेटा स्ट्रीम में घटनाओं को जोड़कर एक कहानी बनाने के लिए किया जा सकता है।

वर्तमान में यह तकनीक प्रयोगशाला तक ही सीमित है और शोधकर्ताओं ने इसे बड़े वैज्ञानिक मंचों जैसे इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एक्स्टेंडिंग डेटाबेस टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन वेरी लार्ज डेटाबेस और आईआईटी मुंबई में प्रदर्शित किया है।

डॉ. अग्रवाल कहते हैं कि “हमारी योजना इसे और व्यापक बनाने की है। व्यावसायिक उपयोग के लिए डेटा अधिग्रहण की लागत के लिए वित्त पोषण और मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर हम इसे ६ महीने की अवधि में व्यावसायिक रूप से उपलब्ध करा सकते हैं |”
 

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...