मुंबई
Photo from World Homeopathy Day report website

हाल ही में, आयुष मंत्रालय (आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, एवं होम्योपैथी) भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्तशासी निकाय केन्द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद् (सीसीआरएएस) द्वारा प्रस्तुत आयुष पुरस्कारों में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई के एक शोध समूह ने दो शीर्ष प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

भारत के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने विश्व होम्योपैथी दिवस को चिह्नित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई में रासायनिक अभियांत्रिकी  विभाग के प्राध्यापक  जयेश बेल्लारे को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार प्रदान किया। इसी कार्यक्रम में, प्राध्यापक  बेल्लारे के छात्रों  में से एक, प्रशांत चिकरामने को होम्योपैथिक दवाओं को वैज्ञानिक आधार प्रदान करने के अपने काम के लिए आयुष युवा  वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों पुरस्कारों में प्रमाणपत्र, एक स्मृति चिन्ह, और नकद पुरस्कार शामिल है।

पुरस्कारों ने नैनो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होम्योपैथिक उपचार की संरचना और नैनोकणों के हॉर्मेटिक जैविक प्रभावों पर व्यापक अध्ययनों पर उनके इस अग्रणी अनुसंधान को मान्यता दी। दो पुरस्कार विजेताओं के अतिरिक्त  अनुसंधान समूह में प्राध्यापक ए के सुरेश, डॉ. एस जी केन, डॉ. मयूर टेम्गीर, अभिरुप बसु, नेहा, नीलाक्षी, ध्रुव और अन्य शामिल हैं।

पुरस्कार विजेताओं द्वारा योगदान

पिछले दशक में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई में इस समूह के शोध से पता चला है कि नैनोकणों के माध्यम से कुशल दवा वितरण किया जा सकता है जो कि एलोपैथी के साथ आयुर्वेद और होम्योपैथी में भी महत्वपूर्ण है। एलोपैथी में नैनो-जीवविज्ञान के अनुप्रयोग पर ऐसे एक शोध में, डॉ. बेल्लारे और उनके सहयोगियों (कलिता, शोम, मानवार और अन्य) ने यह दिखाने के लिए कि वे मनुष्यों में आंखों की रेटिना तक कितनी जल्दी पहुंच सकते हैं, कार्बोप्लाटिन (आमतौर पर गर्भाशय के कैंसर के इलाज के लिए प्रयोग की जाने वाली एक दवा) के नैनोकणों का उपयोग किया है। यह कार्य रेटिना ट्यूमर (रेटिनोब्लास्टोमा) के इलाज के लिए नई दवाओं को प्रेरित कर सकता है।

वैकल्पिक औषधीय प्रणालियों में अपनी रूचि बढ़ाकर, प्राध्यापक बेल्लारे  के नेतृत्व में शोध समूह ने एक अन्य अध्ययन में आयुर्वेदिक भस्म के लिए नैनो टेक्नोलॉजी आधार दिखाया है और प्रमाणित किया है कि भस्म (राख की तरह एक आयुर्वेदिक दवा) में  मौजूद नैनो-कण जैविक रूप से अधिक सक्रिय हैं।होम्योपैथी के क्षेत्र में अपने निष्कर्षों को लागू करने के लिए उत्सुक, प्राध्यापक बेल्लारे के शोध समूह ने होम्योपैथिक दवाओं में नैनोकणों की उपस्थिति दिखाने के लिए इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी का उपयोग किया- एक प्रमाण जो दवा के इस विवादास्पद क्षेत्र में कुछ वाद-विवाद को विराम दे सकता है।

उनके निष्कर्ष इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी के चिकित्सकीय उपयोग  को प्रमाणित करते हैं । पांच अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रों की एक  प्रकाशित श्रृंखला में, उन्होंने दिखाया है कि तनुकरण के बाद भी होम्योपैथिक दवाओं में मूल दवाएँ  नैनोकणों के रूप में मौजूद हैं। उन्होंने यह भी दिखाया है कि इन दवाओं का संकेंद्रण , हालांकि कम है किंतु मापनीय है।

प्राध्यापक बेल्लारे का समूह यह प्रदर्शित करने में भी सफल रहा है कि होम्योपैथिक दवाओं में इस्तेमाल सिलिका की कोटिंग एक नियंत्रित-विमोचन प्रक्रिया (दवा वितरण के नए रूपों में व्यापक रूप से उपयोगी एक प्रक्रिया) प्रदान कर सकती है। शोधकर्ताओं ने निर्माण की प्रक्रिया का भी अध्ययन किया है और नैनोकणों को उत्पन्न करने, स्थिर करने और बनाए रखने के तरीके पर एक अभियांत्रिक  दृष्टिकोण प्रदान किया है। दिलचस्प बात यह है कि, इन नैनोकणों, जब सेल लाइनों में डाला जाता है, ये जैविक रूप से उत्तेजक प्रभाव डालते हैं जिन्हें एक हार्मेटिक या द्विचरण प्रतिक्रिया के रूप में समझाया जा सकता है जिसमें छोटी मात्रा  उत्तेजित करती  है जबकि बड़ी मात्रा  प्रावरोध करती है।

प्राध्यापक बेल्लारे की प्रयोगशाला में  किए गए शोध ने वैश्विक स्तर पर व्यापक प्रभाव डाला है और स्वतंत्र चिकित्सकों को शोध करने के लिए प्रोत्साहित किया है  जिसमें भविष्य में दवाओं के निर्माण और विनियमन पर  प्रभाव मापा जा सकता है। 

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...