धनबाद
प्रकाश आधारित संवेदक के द्वारा रक्त शर्करा की निगरानी

एक नवीन अध्ययन के अंतर्गत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनि विद्यापीठ), धनबाद के शोधकर्ताओं ने रक्त में शर्करा की निगरानी हेतु एक प्रकाश आधारित रक्त शर्करा संवेदक विकसित किया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि  यह रक्त-शर्करा (रक्त में स्थित ग्लूकोज की मात्रा) को १० से २०० मिग्रा की विस्तृत सीमा तक माप सकता है। एक स्वस्थ वयस्क के लिए खाली पेट की स्थिति में रक्त शर्करा का औसत स्तर ७० से १२० मिलीग्राम/डेसीलीटर तक होता है।

जैविक नमूनों के विश्लेषण के लिए ये प्रकाश आधारित संवेदक, आसान उपयोग एवं क्षतिरहित परीक्षण अर्थात नॉनडिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग के चलते अब लोकप्रिय हो रहे हैं। ये संवेदक वांछित यौगिक की जांच के लिए सीधे ही परीक्षण नमूने में डाले जा सकते हैं। इस अध्ययन के शोधकर्ताओं द्वारा प्रस्तावित यह संवेदक "ऑप्टिकल रिंग रेज़ोनेटर" की कार्यप्रणाली पर आधारित है एवं रक्त-शर्करा के स्तर में होने वाले छोटे से छोटे परिवर्तन को भी पकड़ सकता है।

"ऑप्टिकल रिंग रेज़ोनेटर" अर्थात प्रकाशीय वलय अनुनादक को “व्हिसपरिंग गैलरी” के आधार पर समझा जा सकता है। “व्हिसपरिंग गैलरी” एक अवधारणा है जिसमें अपेक्षाकृत धीमी आवाज़ों वाली ध्वनि तरंगें आवर्धित होकर शीघ्र ही तीव्र शोर में परिवर्तित हो जाती हैं। इसी प्रकार प्रकाशीय अनुनादक में विशिष्ट तरंगदैर्ध्य वाली प्रकाश तरंग जब अनुनादक से होकर गुजरती है तो बार-बार होने वाले आंतरिक परावर्तन एवं प्रकाश के व्यतिकरण अर्थात इंटरफियरेंस ऑफ लाइट के कारण घनीभूत या सशक्त हो जाती है। प्रकाशीय वलय अनुनादक अत्यंत संवेदनशील होते हैं और यथार्थ पाठ्यांक अर्थात एकुरेट रीडिंग दर्शाते हैं क्योंकि इनमें अन्य अशुद्धियों की उपस्थिति से होने वाली विक्रतियां बहुत कम होती हैं। इस यंत्र की सहायता से विविध अणुओं और रसायनों का, साथ ही गैसीय अवस्था में भी परीक्षण किया जा सकता है।

प्रकाशीय वलय अनुनादकों का उपयोग विशिष्ट जैव-अणुओं जैसे प्रोटीन, जीवाणु, कोशिकाओं अथवा डी.एन.ए. नमूनों के अध्ययन के लिए किया जाता है। यह प्रकाश की उपस्थिति में इन जैव-अणुओं की गतिविधि एवं विचलन के आधार पर किया जाता है। जैव-अणु जिस माध्यम में उपस्थित होते हैं उसके अपवर्तनांक को परिवर्तित करते हुये, इसमें डुबोए गए अनुनादक यंत्र की अनुनाद अवस्था में विचलन उत्पन्न कर देते हैं। अनुनादी तरंगदैर्ध्य में होने वाला यह परिवर्तन माध्यम में उपस्थित जैव-अणुओं की संख्या से संबंधित होता है।

इस अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने प्रकाशीय अनुनादक का प्रयोग रक्त-नमूने में शर्करा के स्तर को मापने हेतु किया। शर्करा अणुओं की उपस्थिति अनुनादक के परिणामी प्रकाश को संशोधित कर देती है और इस संशोधन का परिमाण शर्करा अणुओं की संख्या पर निर्भर करता है। इस प्रकार इन अणुओं की संख्या को अप्रत्यक्ष रूप से परिणामी प्रकाश के मापन के द्वारा ज्ञात किया जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने दो प्रकार के तरंग पथप्रदर्शकों अर्थात वेव-गाइड (यंत्र जो तरंग को विशिष्ट दिशा प्रदान करता है) का उपयोग किया। स्लॉट तरंग पथप्रदर्शक में एक आयताकार नलिका में स्लॉट्स या खाँचे निहित होते हैं, जिसके माध्यम से तरंगें प्रसारित होती हैं, जबकि रिज़ तरंग पथप्रदर्शक में आयताकार नलिका के दो विपरीत फलकों पर रिज़ या उभार होते हैं। उन्होंने देखा कि खाँचा आधारित तरंग पथप्रदर्शक, उभारनुमा तरंग पथप्रदर्शक की तुलना में छह गुना अधिक संवेदनशील होते है। दोनों ही प्रकार के संवेदक, परीक्षण नमूने में स्थित शर्करा की मात्रा में होने वाले न्यूनतम परिवर्तन का पता लगाने में सक्षम पाए गए। 

इसके साथ, जबकि भारत विश्व की मधुमेह राजधानी हो रही है, ऐसे नवीनीकरण जो रक्त शर्करा के स्तर का आसान और सटीक मापन करने में सहायक हैं, हमें निगरानी रखने में मदद कर सकते हैं।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...