चंडीगढ़
खसरा टीकाकरण कार्यक्रमों से भारत में लगभग ५० हजार मौतें टाली गयी हैं

पिछले कुछ महीनों में, फ्रांस, न्यूजीलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में खसरे के प्रकोप देखा गया जिन्हें पहले खसरा-मुक्त देश माना जाता था। विशेषज्ञों ने अनुसार "एंटी-वैक्स" आंदोलन इसका मुख्य कारण है, जिसमें माता-पिता ऑटिज़म (जिसे खसरे के टीकाकरण से अनुचित रूप से जोड़ा गया है) के डर से अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं करवाते हैं। डर के ऐसे माहौल में, विज्ञान एक अलग कहानी बताता है।

टोरंटो विश्वविद्यालय के एक प्रमुख महामारीविद् डॉ प्रभात झा कहते हैं कि, "एंटी-वैक्स समुदाय, गैर-जिम्मेदार फेसबुक पोस्ट, और अन्य सोशल मीडिया के अनियत्रित प्रयोग के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है ।”

हाल ही के अध्ययन में, डॉ झा, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के अन्य शोधकर्ता; स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय; पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने भारत में राष्ट्रीय खसरा टीकाकरण अभियान के प्रभाव का विश्लेषण किया है। अध्ययन के निष्कर्ष ई-लाइफ पत्रिका में प्रकाशित किए गए है।

खसरा वायरस के कारण होने वाला एक बेहद संक्रामक और संभवतः घातक रोग है। इसके लक्षणों में बुख़ार, नाक बहना, एवं शरीर पर लाल चकत्ते दिखाई देना शामिल हैं। हवा या सीधे संपर्क के माध्यम से फैलते हुए, यह बीमारी एक कमरे में उपस्थित दस में से नौ ऐसे लोग को संक्रमित कर सकती है जिन्होंने खसरे का टीकाकरण न कराया हो। पांच साल से कम उम्र के बच्चों को इस बीमारी से सबसे अधिक ख़तरा है। दुनिया भर में खसरे से होने वाली मृत्युओं में एक तिहाई से अधिक भारतीय बच्चे शामिल हैं। सरकार ने इससे निपटने के लिए २००५ में व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया था।

डॉ झा बताते हैं, "नियमित टीकाकरण ज्यादातर एकीकृत बाल विकास सेवा (आई सी डी एस) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय योजनाओं के माध्यम से किया जाता है। हालाँकि इसमें बहुत कमियाँ हैं और टीकाकरण अभियान मुख्य रूप से परिवार के स्वयं स्वास्थ्य केंद्र आने पर आश्रित है। २००५ में शुरू किए गए अभियान ने नियमित टीकाकरण को मजबूत किया, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इस अभियान का प्रारम्भ एक विशेष दिन किया गया, जब  टीकाकरण टीम योग्य बच्चों को खोजने के लिए निकली जिन्हें पहले दो खुराक दी गई थी। यह एक 'सक्रिय' तरीका है।” डॉ झा  का मानना है कि टीकाकरण व्यवस्था में बदलाव के लिए उसके बारे में बात करना जरूरी है।

शोधकर्ताओं ने देश भर में खसरे के २७,००० मामलों का अध्ययन किया और एक सांख्यिकीय विश्लेषण के माध्यम से इस अभियान के प्रभाव का विश्लेषण किया। उन्होंने अभियान के प्रारम्भ के बाद, २००५ से २०१५ तक ६२,००० एवं २४,०००, १-५९ महीने की आयु के शिशुओं में खसरा से संबंधित मृत्युओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी पाई। अनुमानित रूप से लगभग ४१,००० से ५६,००० खसरा से मौतें २०१० से २०१३ के बीच पाँच साल से कम उम्र के बच्चों में हुई थीं। पूरे भारत में इस अभियान से पहले खसरे में कमी की औसत वार्षिक दर १२% से बढ़कर २२% हो गई। इस सफलता का श्रेय लक्षित राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और गुजरात में बढ़ते अभियान को दिया जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि अभियान के कारण लड़कों की तुलना में कम उम्र की लड़कियों की संख्या कम थी।

यह सोचने की बात है कि हम भारत से इस बीमारी को खत्म करने से कितना दूर हैं?

डॉ. झा कहते है कि "खसरा से होने वाली मौतों को खत्म किया जा सकता है, लेकिन खसरे के मामलों को नहीं"। “इसके लिए टीकाकरण अभियान को एक ऐसे स्तर तक पहुँचना होगा जब कोई भी संक्रमित व्यक्ति किसी अन्य को खसरा फैलाने में असमर्थ हो, क्योंकि उनका टीकाकरण किया जा चुका है। आपको एक बीमारी का सफ़ाया करने के लिए हस्तक्षेप और निगरानी दोनों की आवश्यकता है|”, कहते हैं। उदाहरण के तौर पर पोलियो एक ऐसी बीमारी है, जिसे टीकाकरण से  सफलतापूर्वक मिटा दिया गया है।

अध्ययन के नतीजे न केवल यह दर्शाते हैं कि टीकाकरण से खसरे को रोका जा सकता है, बल्कि "सक्रिय" टीकाकरण योजनाओं के महत्व पर भी रोशनी डालते हैं, जिन्हें  जनता के लिए अधिक सुलभ बनाने का प्रयत्न किया जा रहा है। एक ऐसे युग में जहां विज्ञान के खिलाफ दुष्प्रचार तेजी से बढ़ रहा है, जो संभावित रूप से जीवन के लिए ख़तरनाक है, यह अध्ययन आधुनिक समाज में टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालता है।  

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...