मुंबई
चित्र:३० जनवरी २०१४ (स्थानीय समय करीब १०.३० AM) पर लिए गए NASA के MODIS sensor से भारत और पाकिस्तान के ऊपर के भाग के चित्र, जिनमे हम दिल्ली और गंगा नदी के मैदानों में बसे  कई नगरों के ऊपर काफी बड़े कोहरा-सूराख देख सकते हैं।

​उत्तर भारत की सर्दी हमेशा चर्चा में रहती है। बर्फीली ठंडी हवाएँ और घने  कोहरे के कारण ​दिल्ली जैसे नगरों में, रेल  एवं  हवाई यातायात और  कई लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी, एकदम  ठप पड़ जाती है।​

कोहरे का सही अनुमान काफी हद तक यातायात और दूसरी गतिविधियों की योजना ​बनाने में सहायक होगा। ​भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बम्बई ( Indian Institute of technology Bombay)​ द्वारा एक अध्ययन के अनुसार एक और कारण सामने आया है - शहरों का गरमाना। ग्रामों के मुकाबले नगरों  की भूमि की सतह का बढ़ा हुआ ताप , कोहरे की चादर को छितरा  करा उसमे एक बहुत बड़ा  छेद -दिल्ली नगर के आकार  के बराबर - बना देता है  जिसे अंतरिक्ष से ​ भी ​देखा  जा  सकता है। 

नमी / आर्द्रता  के घनीकरण से बना निचली ऊँचाई का ​​ ​​​​बादल ​ ही कोहरा है।  खेती बारी वाली ​ज़मीन, जलाशयों से पर्याप्त मात्रा में  उठती नमी​ और ​उत्तर भारत ​के प्रशांत  पवन  के कारण घना  कोहरा बन जाता है। ​ यह एक परेशानी ​ज़रूर खड़ा करता है परन्तु किसी भी क्षेत्र के पर्यावरण में ​ न केवल ​एक महत्त्वपूर्ण भूमिका  ​निभाता ​है बल्कि ​कुछ फलों की पैदावार की वृद्धि में  भी सहायक ​होता ​ है। ​

​शोधकर्ताओं ने नासा (NASA) के उपग्रह MODIS​ (​ Moderate Resolution Imaging Spectroradiometer ​) ​के 17 वर्ष ( 2000-2016) के आंकड़ों का अध्ययन किया। ​ गंगा के आस  पास की मैदानी ​जगहों ​ ​के ऊपर, ​जो शहरों के पास थे ,कई जगहों पर ' कोहरा - छिद्र ' पाए  गए जिसमे सबसे उन्नत छिद्र ​दिल्ली के ​ ऊपर ​था ।  'कोहरा - छिद्र '​,​  ​घने कोहरे की चादर में अलग अलग आकार के सूराख को कहते हैं।

​जिओफिसिक रिसर्च पेपर्स  नामक  जर्नल ​में प्रकाशित एक अध्ययन से प्रकट हुआ है कि इस ' कोहरा - छिद्र ' का परिमाण और एक नगर की जनसंख्या में  पारस्परिक सम्बन्ध ​है। जितनी अधिक जनसँख्या होगी , उतना ही बड़ा छेद  होगा। ​ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बम्बई ​ ​के भूतपूर्व प्रोफेसर रितेश गौतम , जिन्होंने इस अध्ययन का नायकत्व किया ,का कहना है ," ​यू.एस ए ​ , यूरोप और एशिया के ​13 ​नगरों के आँकणों के अनुसार कोहरा छिद्र के क्षेत्र और नगर की जनसंख्या में प्रबल पारस्परिक सम्बन्ध पाया गया। तुलना करने पर पाया गया कि विश्व के अन्य देशों के मुकाबले ,दिल्ली की शहरी गर्मी का कोहरे के निर्माण के दुर्बलीकरण पर सबसे अधिक  प्रभाव पड़ा है।

​तो अब सवाल ये उठता है कि तापमान कोहरे के निर्माण पर कैसे  प्रभाव डालता है ? देहाती  क्षेत्र में तापमान कम रहता है और अधिक  हरियाली के कारण नमी ​भी ​अधिक होती  है। शहरीकरण के कारण शहर,​ ​गाँवों ​से अधिक गर्म होते हैं,विशेषकर सर्दियों के महीनों में। ​शहरों में हरियाली भी कम होती है-क्योंकि पेड़ ,खेती ,और  घास के मैदान कम ​होते हैं​ ​ जिसके कारण  शहर के  अंदर सापेक्षिक  आर्द्रता ​देहात के मुकाबले कम होती  है और परिणामस्वरूप  शहर और गाँव में कोहरे के निर्माण में बहुत अंतर पाया जाता  है।

" देखा  गया है कि 17 वर्ष की अवधि ​(2000 -2016 ) ​में दिल्ली के ऊपर ,आस पास के इलाके की ​तुलना में,कोहरा छिद्र का निर्माण ​इतना व्यापक था  कि इसके कारण कोहरे की आवृत्ति में लगभग 50 प्रतिशत की कमी हो गयी। ", प्रोफेसर गौतम ने टिप्पणी की।

अध्ययन में ये भी पाया गया  कि हवा में उपस्थित एरोसोल्स ( हवा में निलंबित महीन कण जो शहरी प्रदूषण से आते हैं )  ​से कोहरे के निर्माण में तीव्रता आती है। परन्तु , शहरों के ताप में वृद्धि का असर  एरोसोल्स से कहीं ज़्यादा होता है जिसके फलस्वरूप कोहरा -छिद्र का निर्माण होता है।

इस निष्कर्ष का कोहरे के पूर्वानुमान ​प्रणाली ​ पर गहरा असर पड़ेगा. ​​"​अध्ययन  कोहरे के निर्माण की प्रक्रिया को समझने में ​ सहायक है  और  नगरीय तापमान का कोहरे पर विशिष्ट ​प्रभाव ​ भी दर्शाता है।  एक  परिष्कृत कोहरा पूर्वानुमान  प्रणाली को विकसित  करने की ज़रुरत है जो वायु प्रदूषण और शहरीकरण , दोनों के प्रभावों  को  ध्यान में रख कर बनाया जाए।

कोहरा छिद्र  के निर्माण में शहरी ताप ​के  प्रभाव का प्रमाण इस अध्ययन से एकदम साफ़ है। जैसा प्रोफेसर गौतम कहते हैं," कोहरा केवल एक स्थानीय नहीं बल्कि क्षेत्रीय समस्या है।"  उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों के जन जीवन पर कोहरे के पर्यावरणीय महत्व की गुरुता को नकारा  नहीं​ ​जा सकता अतः,कोहरे के निर्माण की प्रक्रिया, वायु प्रदूषण एवं  शहरी करण का कोहरे के निर्माण पर असर​, इस विषय ​​​पर एक गहन अध्ययन की आवश्यकता है  जो  ​केवल दिल्ली के शहरी क्षेत्र तक ही न सीमित हो बल्कि  उत्तर भारत के दूसरे  हिस्सों को भी हिसाब में ले।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...