मुंबई

क्या आप जानते हैं कि कई अणुओं में हस्त-प्राधान्यता (हैंडेडनेस) होती है? अर्थात ,हमारे बाएँ और दाहिने हाथ की तरह, ये अणु अपने दर्पण प्रतिबिंब (दर्पण छवि) से अलग होते हैं। लेकिन हमें इनकी परवाह क्यों करनी चाहिए? यह पता चला है कि कुछ दवाओं और औषधियों  के "दर्पण-जुड़वां" हो सकते हैं जो औषधीय के बजाय विषाक्त हो सकते हैं! क्वांटम यांत्रिकी और अति तीव्र प्रकाशीय विज्ञान (अल्ट्राफास्ट ऑप्टिक्स) में अपने सैद्धांतिक योगदान के माध्यम से और जर्मनी में अपने सहकर्ताओं के साथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई के प्राध्यापक गोपाल दीक्षित ने एक तरीका विकसित किया है जो पदार्थों की हस्त-प्राधान्यता की पहचान करने में मदद कर सके।

अणुओं के हस्त-प्राधान्यता को समझना महत्वपूर्ण है क्योंकि डीएनए, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, लिपिड, स्टेरॉयड इत्यादि सहित कई जैविक अणुओं में हस्त-प्राधान्यता होती है। हस्त-प्राधान्यता की पहचान आणविक स्तर पर मुश्किल क्यों है? अणु आकार में बहुत छोटा होने के साथ-साथ तीव्र गति से चलता है, आणविक स्तर पर इसकी गतिविधि का निरीक्षण करने के लिए एक विशेष प्रकार के प्रकाश की आवश्यकता होती है। एक अति तीव्र लेज़र किरण (अल्ट्राफास्ट लेजर लाइट), जिसे एटोसेकण्ड ( एक सेकंड का अरबवां का अरबवां हिस्सा) लेज़र कहा जाता है, आणविक स्तर पर गति को क़ैद कर सकने का उपाय है। लेकिन हस्त-प्राधान्यता की पहचान करने के लिए, लेज़र स्पंद की एक विशिष्ट स्थिति जिसे ध्रुवीकरण कहते है, को जानना आवश्यक है। ऐसा कह सकते हैं कि अणु की हस्त-प्राधान्यता को जानने के लिए लेज़र स्पंद की हस्त-प्राधान्यता  का पता होना ज़रुरी है। प्राध्यापक दीक्षित के सैद्धांतिक दृष्टिकोण इसे संभव बनाते हैं।

प्राध्यापक दीक्षित कहते हैं, “हैंडेड एटोसेकेंड स्पंदो में तरंगदैर्ध्य (वेवलेंथ) अणुओं के आकार के तुलनीय होती है इसलिए स्पंद हैंडेड अणुओं की पूरी संरचना को आसानी से देख सकते हैं।”

प्रकाशीय तरंग का ध्रुवीकरण, विद्युत चुम्बकीय तरंगों में विद्युत क्षेत्र के कंपन की दिशा निर्दिष्ट करता है। कंपन की दिशा बाएँ या दाएँ ओर घूम सकती है, इस प्रकार प्रकाश को हस्त-प्राधान्यता प्रदान की जाती है। हाल ही के दिनों में वृत्तीय ध्रुवीकरण के स्पंदो का उत्पादन करना एटोसेकेंड लेजर शोध में एक प्रमुख सफलता है। दुर्भाग्य से, सटीक ध्रुवीकरण की स्थिति या इन एटोसेकेंड स्पंदो की 'हैंडेडनेस' को निर्धारित करने के लिए कोई तरीका नहीं था। प्राध्यापक दीक्षित और उनके सहकर्ताओं ने गणितीय मॉडल का उपयोग करके भविष्यवाणी की है कि एटोसेकेंड स्पंद लेजर स्पंदो की ध्रुवीकरण की स्थिति (हैंडेडनेस) के आधार पर अणुओं में इलेक्ट्रॉनों को विभिन्न ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने एटोसेकेंड स्पंद की पूरी ध्रुवीकरण की स्थिति का पुन:र्निर्माण करने के लिए एक सैद्धांतिक विधि तैयार की है। इसने हमेशा के लिए वृत्तीय ध्रुवीकृत, आंशिक रूप से ध्रुवीकृत, और अध्रुवित स्पंदो को पहचानने की चुनौती का समाधान कर दिया है।

भविष्य में वैज्ञानिक इस विधि को कई प्रक्रियाओं के एटोसेकेंड माप के अभिन्न अंग बन जाने की उम्मीद करते हैं।

“हमारा काम अणुओं के अलावा नव पदार्थो की पूरी श्रृंखला का अध्ययन करने के लिए भी महत्त्वपूर्ण है। इनमें अति-चालक शामिल हो सकते हैं, जो किसी प्रतिरोध के बिना बिजली का संचालन कर सकते हैं या एक टोपोलॉजिकल पदार्थ जो असाधारण व्यवहार करते है, जिस शोध ने 2016 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार अर्जित किया था,” प्राध्यापक दीक्षित ने टिप्पणी की।

आईआईटी बॉम्बे में प्राध्यापक दीक्षित और उनकी टीम ने भारत में एटोसेकेंड लेज़र शोध की शुरुआत की और भारत को इस क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बना दिया है। 

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...