मुंबई
चिर-परिचित भौतिकी पर कृत्रिम प्रज्ञा आधारित अनूठे एल्गॉरिद्म, प्रौद्योगिकी को गति दे  सकते हैं

अन्स्प्लेश छायाचित्र : साइंस इन एचडी 

प्राकृतिक पदार्थ अपने स्वाभाविक स्वरूप में अभियांत्रिकी उद्देश्यों के लिए सदैव उपयोगी नहीं होते हैं, किंतु वैज्ञानिक इन्हें उपयोगी गुण प्रदान करने वाले पदार्थ के रूप में संशोधित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, संचार प्रौद्योगिकी में, वैज्ञानिक विभिन्न तरंगदैर्ध्य वाली प्रकाश अथवा विद्युत चुम्बकीय तरंगों की पदार्थों के साथ होने वाली अंत:क्रिया (इंटर-एक्शन) को परिवर्तित करने के लिए इनके माप, आकार, और अभिविन्यास में परिवर्तन करते हैं। मेटा-सतहों अर्थात विशिष्ट अनुप्रयोगों के लिए निर्मित संशोधित पदार्थों की नैनो-मीटर मोटाई की सतह, की निर्माण विधि में पिछले कुछ वर्षों में प्रगति हुई है। वैज्ञानिक अब प्रकाशीय लैंसों जैसे स्थूल पदार्थों के स्थान पर नैनो आकार की मेटा-सतहों की सहायता से प्रकाश के गुण-धर्म को परिवर्तित कर सकते हैं।

मेटा-सतहों एवं प्रकाश की अंत:क्रिया विद्युत-चुम्बकत्व के नियमों की प्रकृति के द्वारा संचालित होती है, जिसे भौतिक-विज्ञानी 'मैक्सवेल समीकरण' नामक चार समीकरणों के संग्रह के द्वारा व्यक्त करते हैं। मेटा-सतहों के निर्माण में लगे वैज्ञानिक तकनीकी नवाचारों हेतु प्रकाश-पदार्थ अंत:क्रिया (लाइट-मैटर इंटर-एक्शन) के उपयोग के लिए संगणकों पर इन समीकरणों को हल करते हैं। निर्मित सतहों की जटिलता पर निर्भर इन गणनाओं में घंटों से लेकर कुछ दिनों तक का समय लग सकता है। एक नवीन अध्ययन में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई (आईआईटी बॉम्बे) के शोधकर्ताओं ने मेटा-सतहों की प्रकाश के साथ अंत:क्रिया के अध्ययन हेतु एक नूतन संख्यात्मक विधि को विकसित किया है। साइंटिफिक रिपोर्ट्स नामक शोध-पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार तथा औद्योगिक अनुसंधान एवं परामर्श केंद्र, आईआईटी मुंबई द्वारा वित्त पोषित किया गया था।

अपनी संख्यात्मक विधि में निहित शक्ति के प्रदर्शन हेतु एक उदाहरण तंत्र के रूप में, शोधकर्ताओं ने दो स्वर्ण परतों के मध्य एक सिलिकॉन परत को स्थापित कर एक मेटा-सतह निर्मित की। उन्होंने कुछ एक नैनोमीटर मोटाई की सबसे ऊपरी स्वर्ण परत की ज्यामितीय आकृतियों में संशोधन करके चार भिन्न-भिन्न युक्तियों की रचना की। इन चारों युक्तियों की मोटाई में परिवर्तन करते हुये, उन्होंने कई और मेटा-सतहें निर्मित की।

शोधकर्ताओं ने गणितीय रूप से अध्ययन किया कि प्रत्येक मेटा-सतह अपने ऊपर प्रकाश के आपतित होने पर इसके 'ध्रुवीकरण' नामक एक विशिष्ट गुण को कैसे प्रभावित करती है। आने वाले प्रकाश पुंज के साथ अंत:क्रिया करने के अतिरिक्त, मेटा-पदार्थ प्रकाश- पुंज की तीव्रता को भी परिवर्धित करते हैं।

"यह परिवर्धन (एम्प्लीफिकेशन) सतह पर आपतित प्रकाश में छोटे से छोटे परिवर्तन का पता लगाना आसान बनाता है," इस अध्ययन के प्रथम शोध लेखक, श्री अभिषेक मल्ल कहते हैं।

शोधकर्ताओं ने संगणक पर आभासी रूप से (वर्चुअली) एवं कुछ ध्रुवीकरण के साथ प्रकाश आपतित किया तथा विपरीत ध्रुवीकरण वाला प्रकाश उत्पन्न करने का लक्ष्य रखा। "ऐसा करने के लिए हमें प्रत्येक मेटा-सतह पर आगम (इनपुट) के लिए तब तक मैक्सवेल समीकरणों को हल करना होगा, जब तक हमें वांछित निर्गम (आउटपुट) प्राप्त नहीं होता," अभिषेक कहते हैं। हल तक पहुँचाने वाली संख्यात्मक गणनायें बहुत सारा समय और संगणक शक्ति का उपभोग करती हैं।

"इसके अतिरिक्त युक्ति प्रक्रिया मानवीय सहज ज्ञान के द्वारा सीमित होती है, और समीकरणों को शुद्धता से हल करने के लिए अंतर्ज्ञान को विकसित कर पाना अविश्वसनीय रूप से कठिन है," यह कहना है प्राध्यापक अंशुमन कुमार का, जो इस अध्ययन के सह-लेखक हैं। इन परिणतियों को दूर करने के लिए, वे मैक्सवेल समीकरणों को हल किए बिना प्रकाश और मेटासतहों के मध्य अंत:क्रिया का अध्ययन करने हेतु एक विधि बनाना चाहते थे।

शोधकर्ताओं ने एक एल्गॉरिद्म विकसित किया है जो बताता है कि मेटा-सतह में सबसे ऊपरी स्वर्ण परत की कौन सी ज्यामितीय युक्ति वांछित निर्गत पुंज उत्पन्न करने के लिए सबसे उपयुक्त है। एल्गॉरिद्म प्रकाशीय प्रतिक्रिया के आधार पर ज्यामितीय युक्तियों की रचना करना सीखता है एवं वास्तविक युक्ति से समीपता के आधार पर इनमें उत्तरोत्तर सुधार करता है। उन्होंने उत्पन्न ज्यामितियों के लिए स्वतंत्र रूप से मैक्सवेल के समीकरणों को हल किया और सत्यापित किया कि एल्गॉरिद्म ने प्रकाशीय प्रतिक्रिया की सटीक भविष्यवाणी की थी।

यह तकनीक कृत्रिम प्रज्ञा अर्थात आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का एक रूप है।

"इस प्रकार की कृत्रिम प्रज्ञा (एआई) आधारित तकनीकें हमारी क्रय- सूचियों से लेकर वीडियो अनुशंसाओं, ऑनलाइन प्रचार, सहायता प्राप्त चिकित्सा निदान, स्वचालित कारों और गवेशकों (सर्च इंजिन) तक आज सर्वत्र व्याप्त हैं," प्राध्यापक कुमार बताते हैं।

मैक्सवेल समीकरणों को हल करना चूंकि एक समय लेने वाला कार्य है, दल ने मैक्सवेल समीकरणों के स्वतः समाधान के सदृश एक और कृत्रिम प्रज्ञा (एआई) एल्गॉरिद्म बनाया। जब वे नैनोमीटर आकार की स्वर्ण- परत की ज्यामिति को एल्गॉरिद्म में अंकित करते हैं, तो इससे संबंधित प्रकाशीय प्रतिक्रिया निर्गम (आउटपुट) में दिखेगी।

शोधकर्ताओं ने दोनों एल्गॉरिद्म को संयोजित किया, जिसने परिणामत: वांछित प्रतिक्रिया हेतु सटीक ज्यामितीय आकृति की पहचान करने, एवं मैक्सवेल समीकरणों के अनुरूप इसकी पुष्टि करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया को चलाया। संयोजित उपाय ज्यामितीय आकृति के सटीक अनुमान के लिए मात्र 11 मिलीसेकंड्स लेता है। "जब एल्गॉरिद्म की कार्य-प्रणाली हमारी अपेक्षा के अनुरूप होती है, हम इसमें मात्र प्रकाशीय प्रतिक्रिया को अंकित करते हैं, और परिणामत: अपेक्षित ज्यामिति इसकी पुष्टि के साथ सामने आती है," अभिषेक स्पष्ट करते हैं। वर्तमान में, वे युक्तियाँ जो वैसा ही प्रदर्शन करती हैं जैसा कि उनकी मेटा-सतहें, एक मिलीमीटर से भी अधिक मोटी हैं। "यद्यपि हमारे एल्गॉरिद्म के उपयोगकर्ता अपेक्षित किसी भी मोटाई को निर्दिष्ट कर सकते हैं" वह कहते हैं।

शोधकर्ताओं ने वर्तमान अध्ययन में विभिन्न प्रकार की केवल चार ज्यामितीय आकृतियों का उपयोग किया है। "यद्यपि, हमारा कृत्रिम प्रज्ञा आधारित एल्गॉरिद्म भी नवीन मेटा-सतह युक्तियों को निर्मित कर सकता है, जिसे हमने निर्दिष्ट नहीं किया है," प्राध्यापक कुमार बताते हैं। यह विशेषता बहुविकल्पी अनुप्रयोगों हेतु मेटा-सतह युक्तियों को उत्पन्न करने में उपयोगी हो सकती है।

"वर्तमान में हम अपने एल्गॉरिद्म को और दृढ़ आवश्यकताओं, जिन्हें उपयोगकर्ता निर्दिष्ट करना चाहेंगे, के साथ काम करने हेतु कार्यान्वित कर रहे हैं। हम इन मेटा-सतहों को अत्यंत पतले एवं हल्के रूप में भी प्राप्त करना चाहते हैं, ताकि श्रेष्ठतम प्राप्त कर सकें," वह विदा लेते हुए कहते हैं।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...