बेंगलुरु
बाढ़ से लड़ने का 'एक्सपर्ट' तरीका

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने चेन्नई में बाढ़ का पूर्वानुमान लगाने के लिए एक प्रणाली डिज़ाइन की है।

२०१५ के अंतिम दिनों के दौरान चेन्नई गंभीर बाढ़ से त्रस्त रहा, जिसके परिणामस्वरूप लगभग ५०० लोग मारे गए और लगभग ५०,००० करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। बाढ़ ने शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया, और इसे लापरवाह जल प्रबंधन और तेजी से हो रहे शहरीकरण के परिणामस्वरूप एक 'मानव निर्मित आपदा' करार दिया गया। साल के उत्तर-पूर्व मानसून ने दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों को तबाह कर दिया, जिससे पता चलता है कि हमारे शहर इस तरह के विनाश का सामना करने के लिए कितने अप्रस्तुत हैं।

"इसके फलस्वरूप प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने शहरी बाढ़ के पूर्वानुमान की एक समयोचितऔर एकीकृत,   प्रणाली विकसित करने की बड़ी पहल की, जो इससे पहले हमारे देश में गैर-मौजूद थी। उन्होंने कई सरकारी एजेंसियों से विशेषज्ञों और शिक्षाविदों की बैठक बुलाई," प्राध्यापक सुबिमल घोष याद करते हैं। ये वर्तमान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई (आई.आई.टी. बॉम्बे) के स्थापत्य अभियांत्रिकी विभाग में प्राध्यापक हैं।

इसके तुरंत बाद, देश भर के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों की एक टीम के साथ ये भारत में पहली बार बाढ़ की भविष्यवाणी करने के लिए विशेषज्ञ प्रणाली विकसित करने में जुट गए।

विशेषज्ञ प्रणाली एक कंप्यूटर-आधारित कार्यक्रम होता है जो डेटासेट के आधार पर निर्णय और भविष्यवाणियाँ करता है। शोधकर्ताओं ने डेढ़ साल के रिकॉर्ड समय में इस बाढ़ पूर्वानुमान प्रणाली को विकसित किया।

"यह कई विषयों को जोड़कर किया गया काम था, और ८ संस्थानों के ३० वैज्ञानिकों की एक टीम ने इसकी जिम्मेदारी ली। मैंने इस परियोजना का नेतृत्व किया, और यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सीखने का अनुभव रहा है," प्राध्यापक घोष ने कहा।

करंट साइंस में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने स्वचालित बाढ़ पूर्वानुमान विशेषज्ञ प्रणाली के विकास पर प्रकाश डाला। यह अध्ययन भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय द्वारा वित्तपोषित किया गया था और इसमें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एम.ओ.ई.एस.) के पूर्व सचिव डॉ. शैलेश नायक की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की एक समिति थी। शोध दल में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास, अन्ना विश्वविद्यालय, भारत मौसम विभाग (आई.एम.डी.), राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केन्द्र (एन.सी.एम.आर.डब्लू.एफ.), नोएडा, राष्ट्रीय तटीय अनुसंधान केंद्र (एन.सी.सी.आर.), चेन्नई, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आई.एन.सी.ओ.आई.एस.), हैदराबाद और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), हैदराबाद के वैज्ञानिक शामिल थे।

शोधकर्ताओं द्वारा विकसित की गई विशेषज्ञ प्रणाली के छह अंग हैं - कुछ समानांतर में चलते हैं और बाकी एक-दूसरे पर निर्भर हैं। इसमें कम्प्यूटेशनल मॉडल बने हैं जो क्षेत्रीय मौसम और तूफान अथवा ज्वार के उमड़ने का अनुमान लगा सकते हैं। इसमें सेंसरों के डेटा भी हैं जो नदियों में जल स्तर को मापते हैं। जलाशयों और नदी के प्रवाह को ध्यान में रखने वाले हाइड्रोलॉजिकल मॉडल भी इस सिस्टम में शामिल हैं, साथ ही बाढ़ के मॉडल भी, जो ये गणना करते हैं कि कौन से क्षेत्रों में बाढ़ आएगी। ये तमाम सिस्टम पूर्वानुमानित बाढ़ के मानचित्र प्रकट करते हैं। ये सभी अंग स्वचालित हैं और इनमें किसी भी स्तर पर मानवी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।

विशेषज्ञ प्रणाली के डेटा में वर्षा और मौसम के मापदंड; चेन्नई में अडयार, कोउम और कोशस्तलैयार नदियों के मुहाने से प्राप्त ज्वार और समुद्र की गहराई के आंकड़े; इन नदियों का जल स्तर; चेम्बरमबक्कम और पूंडी जलाशयों का स्तर; वर्षा पर ऐतिहासिक डेटा, और वर्तमान भूमि उपयोग, स्थलाकृति और जल निकासी सम्बंधित डेटा शामिल हैं। इस प्रणाली से मिलने वाला आउटपुट हर वार्ड पर तीन-आयामी मानचित्रों के साथ ६-७२ घंटे का एक पूर्वानुमान देता है, जो भविष्यगत बाढ़ की गहराई और उसके क्षेत्र को दर्शाता है।

विशेषज्ञ प्रणाली में इन मापदंडों पर आधारित जटिल गणना एक क्षण में होती है।

"आम तौर पर एन.सी.एम.आर.डब्लू.एफ. शाम ३ बजे पूर्वानुमान जारी करता है, और अगले दो घंटों के भीतर हमारी विशेषज्ञ प्रणाली अगले तीन दिनों के लिए अपना पहला पूर्वानुमान जारी करती है," प्राध्यापक घोष ने कहा। "अगर भारी बाढ़ का पूर्वानुमान है, तो समयोचित कंप्यूटिंग संचालन शुरू हो जाते हैं, और पूर्वानुमान हर ६ घंटे में अपडेट होता है," वे बताते हैं। इस प्रकार प्राप्त विवरण बचाव और सतर्क करने के काम में मदद कर सकते हैं।

पूर्वानुमान की प्रक्रिया को तेज करने के लिए विशेषज्ञ प्रणाली में एक डेटाबैंक भी है। इसमें अतिशय वर्षा से होने वाले जल प्रवाह और ज्वार की अलग-अलग गंभीरता, और पिछली वर्षा से निकले ७९६ परिदृश्य हैं।

"बड़े शहरों के लिए बाढ़ का सिमुलेशन करने में बहुत लंबा समय लगता है। इसलिए, हमने डेटाबैंक में अतिशय वर्षा से संभावित मामलों को शामिल किया है," प्राध्यापक घोष ने कहा। जैसे ही इनपुट पूर्वानुमान आते हैं, एक सर्च एल्गोरिथ्म डेटाबैंक से निकटतम परिदृश्य से मेल करता है और पहला पूर्वानुमान जारी करता है।

शोधकर्ताओं ने दिसंबर २०१५ की बाढ़ के आंकड़ों के साथ अपनी प्रणाली की पुष्टि की है। उन्होंने पाया कि बाढ़ की गहराई के साथ वास्तविक बाढ़ वाले क्षेत्रों की तुलना में उनका नक्शा एक मीटर के दायरे में ८०% सटीक था।

"हमने चेन्नई में सर्दियों के मानसून के दौरान इसके काम की प्रयोगात्मक रूप से पुष्टि की और पाया कि यह अच्छी तरह से काम कर रहा था," प्राध्यापक घोष कहते हैं।

वर्तमान में इस पूरी विशेषज्ञ प्रणाली को एन.सी.सी.आर., चेन्नई में स्थानांतरित किया गया है, जो इसकी देखभाल कर रहा है। यह फिलहाल प्रायोगिक आधार पर काम कर रहा है और एक साल बाद पूरी तरह से चालू हो जाएगा। शोधकर्ताओं का मानना है कि उनका सिस्टम दूसरे शहरों में भी बाढ़ की भविष्यवाणी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

"इसकी संरचना काफी मजबूत है, और मुंबई में एक मिलती-जुलती पूर्वानुमान प्रणाली विकसित करने के लिए एम.ओ.ई.एस. इसका उपयोग कर रहा है। हमें खुशी है कि एम.ओ.ई.एस. हमारे दृष्टिकोण को उपयोगी मानता है और अन्य शहरों के लिए लागू कर रहा है," प्राध्यापक घोष अपनी बात ख़त्म करते हुए कहते हैं।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...