बेंगलुरु
अप्रत्यक्ष रूप से दर्द को समझना

मूत्राशय की तंत्रिकोशिकाओं का एक कंप्यूटर आधारित मॉडल

अपना पेशाब रोकना मनुष्य के लिए सबसे कठिन कार्यों में से एक है। हमारा मस्तिष्क मूत्राशय से संकेत प्राप्त करता है कि मूत्राशय भरा हुआ है, और उसे खाली करने की हमारी प्रक्रिया को निर्देशित करता है। विज्ञान हमें बताता है कि पेशाब रोकना अस्वास्थ्यकर है, फिर भी हम कई बार खुद को राहत देने के लिए इंतज़ार करते हैं। हालांकि, ऐसे व्यक्ति जो मूत्राशय विकारों से पीड़ित हैं, जैसे मूत्राशय की सूजन, अतिक्रियता आदि, उनमें आकस्मिक मूत्र रिसाव की सम्भावना अधिक होती है, क्योंकि उनके मूत्राशय से उत्तेजनाओं के विद्युत-रासायनिक संकेतों का संचार सही ढंग से नहीं हो पता है। एक हालिया अध्ययन में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई (आईआईटी बॉम्बे) के डॉ दर्शन मांडगे और प्राध्यापक रोहित मनचंदा ने तंत्रिकोशिकी प्रक्रियाओं को समझने के लिए मूत्राशय की आपूर्ति करने वाले सेंसरी तंत्रिकोशिका की कार्यप्रणालियों का एक कंप्यूटर आधारित मॉडल बनाया है। इसके लिये उन्होंने उन तंत्रों की पहचान की है जो सूजन और रीढ़ की हड्डी की चोट जैसी असामान्य स्थितियों के दौरान तंत्रिकोशिका को नियंत्रित करते हैं।

मूत्राशय में सेंसरी तंत्रिकोशिकाएँ (सेन्सरी न्यूरॉन्स) होती हैं, जिन्हें पृष्ठीय मूल नाड़ीग्रन्थि तंत्रिकोशिका (डी.आर.जी.  न्यूरॉन्स) भी कहा जाता है। यह तंत्रिकोशिकाएँ मूत्राशय में दबाव, मात्रा और तापमान से संबंधित संकेतों को मस्तिष्क तक पहुंचाते हैं। छोटी डी.आर.जी. तंत्रिकोशिकाएँ पीड़ा अभिग्राहकों का कार्य भी करती हैं एवं मूत्राशय में होने वाली किसी भी असुविधा का संकेत मस्तिष्क को भेजती हैं। चूंकि ये न्यूरॉन्स मूत्राशय में बहुतायत में भरे होते हैं इसलिए इन्हें अलग कर पाना, और इनके शरीर के अंदर रहते हुए इनकी जाँच कर पाना संभव नहीं है। इस स्थिति में न्यूरॉन्स की कार्यप्रणाली को समझने के लिए कम्प्यूटेशनल मॉडल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पी.एल.ओ.एस. कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने छोटे पृष्ठीय मूल नाड़ीग्रन्थि (डी.आर.जी.) तंत्रिकोशिकाओं का एक कम्प्यूटेशनल मॉडल विकसित किया है। उन्होंने प्रायोगिक आंकड़ों के आधार पर मॉडल की प्रामाणिकता को सत्यापित किया है। मॉडल का उपयोग करते हुए उन्होंने इस तंत्रिकोशिका पर विभिन्न उत्तेजनाओं, जैसे गर्मी, मूत्राशय के आयतन एवं दबाव के प्रभावों का आँकलन किया। साथ ही मूत्राशय में विभिन्न रोगों के दौरान होने वाली समस्याओं का विश्लेषण करने की भी कोशिश इस मॉडल में की गई है।

एक सामान्य तंत्रिकोशिका के दो भाग होते हैं: सोमा (सेल बॉडी) एवं अक्षतंतु (ऐक्सान)। अक्षतंतु एक लंबी बेलनाकार संरचना होती है जो तंत्रिकोशिका में संकेतों का संचालन करती है। अक्षतंतु के अंत में पेड़ की शाखाओं के समान टर्मिनल होते हैं जो पड़ोसी तंत्रिकोशिका से संकेत प्राप्त करते हैं। कुछ विशिष्ट अणु सतह के रिसेप्टर्स से बंध जाते हैं और संकेतों को सक्रिय करते हैं। इस सतह पर कुछ विशिष्ट आयन चैनल भी होते हैं, जो आयनों की आवाजाही में सहायता करते हुए एक विद्युत-रासायनिक संकेत उत्पन्न करते हैं, जिससे संकेत एक तंत्रिकोशिका से अगली तंत्रिकोशिका तक बढ़ते हुए अंततः मस्तिष्क तक पहुँच जाता है।

शोधकर्ताओं द्वारा विकसित यह कम्प्यूटेशनल मॉडल रिसेप्टर्स, आयन चैनल, और संकेतों सहित तंत्रिकोशिका सोमा के सभी घटकों को सम्मलित करता है, एवं आयनों की गति के परिणामस्वरूप संभावित परिवर्तन का आँकलन करने में भी सक्षम है। कुल मिलाकर, इस मॉडल में २२ सेलुलर तंत्र शामिल हैं। शोधकर्ताओं ने इसे सटीक बनाने के लिए मॉडल के हर पहलू का आँकलन प्रायोगिक आँकड़ों के आधार पर किया है।

डॉ दर्शन मांडगे कहते हैं, "प्रयोगात्मक रूप से मॉडल को मान्य करने के लिए प्रत्येक आयनिक तंत्र के मापदंडों पर मॉडल ट्यूनिंग करना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक था। प्रत्येक चैनल को कई अवकल समीकरण और मापदंडों द्वारा दर्शाया जाता है। २२ विभिन्न तंत्रों के मॉडल के साथ, मापदंडों की संख्या १०० के करीब थी।"

आयन चैनलों का सक्रिय होना तंत्रिक-संकेतों के उत्पादन में संचारन को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण क़दम है। उदाहरण के लिए एस.के.सी.ए (SKCa) नामक एक कैल्शियम-सक्रिय पोटेशियम चैनल कोशिकाओं में कैल्शियम आयनों की एकाग्रता के आधार पर सक्रिय होता है। आयनों में अंतर  के कारण एक छोटा विद्युत-रासायनिक प्रवाह उत्पन्न होता है, जो धनात्मक एवं ऋणात्मक विभवांतर, दोनों स्थितियों में सक्रिय होता है। प्रायोगिक आंकड़ों से पता चलता है कि ऋणात्मक विभवांतर के मुक़ाबले धनात्मक विभवांतर में विद्युत-रासायनिक प्रभाव कम होता है। यह दर्शाता है कि किसी भी प्रकार का परिवर्तन तंत्रकोशिकाओं द्वारा संसाधित संकेतों को प्रभावित करता है। मगर एक सवाल जिसका उत्तर शोधकर्ता कई वर्षों से खोज रहे थे  वह यह था कि -  विभवांतर का तंत्रिकोशिकाओं के फायरिंग दर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

वर्तमान अध्ययन के शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया कि एस.के.सी.ए (SKCa) आयन चैनलों के माध्यम से अनुकूल आवक संचार तंत्रिकोशिका की फायरिंग को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने इस प्रवित्ति को मॉडल में शामिल कर परिणाम का परीक्षण किया और देखा कि आयन चैनलों के माध्यम से कोशिकाओं के बाहर अपेक्षाकृत एक छोटा आयनिक संचालन स्पाइकिंग गतिविधि को बढ़ावा देता है, जो असामान्य सक्रियता वाले मूत्राशय के संवेदी तंत्रकोशिकाओं के प्रयोगात्मक अध्ययन में भी देखा गया है।

शोधकर्ताओं ने मॉडल में छह ऐसे पोटेशियम चैनलों को समल्लित किया जिनके प्रयोगात्मक साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिनमें एस.के.सी.ए. (SKCa) और ए-प्रकार (A-type) चैनल शामिल हैं। इस अध्ययन के माध्यम से शोधकर्ताओं ने एक अन्य परिकल्पना भी प्रस्तावित की है जिसके अनुसार ए-प्रकार पोटेशियम आयन चैनल कोशिकाओं के विभवांतर को कम कर उसे विश्राम अवस्था में लाने का काम करते हैं। उनका मानना है कि विद्युत-रासायनिक धारा को नीचे लाने के लिए चैनल के विभिन्न हिस्से जिम्मेदार हो सकते हैं। जब इस परिकल्पना का परीक्षण मॉडल द्वारा किया गया, तो उन्होंने देखा कि विद्युत-रासायनिक धारा के दो चरण- एक तीव्र चरण और एक धीमा चरण- चैनल के दो भागों में प्रोटीन के संयोजन के कारण होता है।

डॉ मैंडगे कहते हैं, “संवेदी न्यूरॉन्स की मॉडलिंग कर, एवं उन्हें तंत्रिक अनैच्छिक मार्ग के अन्य घटकों से जोड़कर सामान्य परिस्थितियों के दौरान मूत्राशय की तंत्रकोशिका पर नियंत्रण को समझा जा सकता है। इसके अतिरिक्त, मॉडलिंग के मद्यम से रोगग्रस्त तंत्रकोशिकाओं में होने वाली विकृतरियों जैसे की बार-बार फायरिंग एवं मूत्राशय की अतिसक्रियता की भविष्यवाणी भी की जा सकती है।“

शोधकर्ताओं ने अक्षतंतु और अक्षतंतु टर्मिनलों के कार्यों को शामिल करने और प्रायोगिक तथ्यों की सहायता से अपने मॉडल को सुधारने की योजना बनाई है।

Hindi

Recent Stories

लिखा गया
Research Matters
Industrial Pollution

हाइड्रोजन आधारित प्रक्रियाओं में उन्नत उत्प्रेरकों और नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश से स्टील उद्योग में कार्बन विमुक्ति के आर्थिक और औद्योगिक रूप से व्यवहार्य समाधानों का विकास ।

लिखा गया
Research Matters
Representative image of rust: By peter731 from Pixabay

दो वैद्युत-रासायनिक तकनीकों के संयोजन से, शोधकर्ता औद्योगिक धातुओं पर लेपित आवरण पर संक्षारण की दर को कुशलतापूर्वक मापने में सफल रहे।

लिखा गया
Research Matters
प्रतिनिधि चित्र श्रेय: पिक्साहाइव

उत्तम आपदा प्रबंधन एवं आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से, राज्य की वित्त व्यवस्था पर आपदा के प्रभाव का आकलन करने हेतु ‘डिजास्टर इंटेंसिटी इंडेक्स’ का उपयोग करते शोधकर्ता

लिखा गया
Research Matters
Lockeia gigantus trace fossils found from Fort Member. Credit: Authors

ಜೈ ನಾರಾಯಣ್ ವ್ಯಾಸ್ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಸಂಶೋಧಕರು ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ನಗರದ ಬಳಿಯ ಜೈಸಲ್ಮೇರ್ ರಚನೆಯಲ್ಲಿ ಲಾಕಿಯಾ ಜೈಗ್ಯಾಂಟಸ್ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ. ಇದು ಭಾರತದಿಂದ ಇಂತಹ ಪಳೆಯುಳಿಕೆಗಳ ಮೊದಲ ದಾಖಲೆ ಮಾತ್ರವಲ್ಲ, ಇದುವರೆಗೆ ಪತ್ತೆಯಾದ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಲಾಕಿಯಾ ಕುರುಹುಗಳು.

लिखा गया
Research Matters
ಇಂಡೋ-ಬರ್ಮೀಸ್ ಪ್ಯಾಂಗೊಲಿನ್ (ಮನಿಸ್ ಇಂಡೋಬರ್ಮಾನಿಕಾ). ಕೃಪೆ: ವಾಂಗ್ಮೋ, ಎಲ್.ಕೆ., ಘೋಷ್, ಎ., ಡೋಲ್ಕರ್, ಎಸ್. ಮತ್ತು ಇತರರು.

ಕಳ್ಳತನದಿಂದ ಸಾಗಾಟವಾಗುತ್ತಿದ್ದ ಹಲವು ಪ್ರಾಣಿಗಳ ನಡುವೆ ಪ್ಯಾಂಗೋಲಿನ್ ನ ಹೊಸ ಪ್ರಭೇದವನ್ನು ಪತ್ತೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಸ್ಪರ್ಶರಹಿತ ಬೆರಳಚ್ಚು ಸಂವೇದಕದ ಪ್ರಾತಿನಿಧಿಕ ಚಿತ್ರ

ಸಾಧಾರಣವಾಗಿ, ಫೋನ್ ಅನ್ನು ಅನ್ಲಾಕ್ ಮಾಡುವಾಗ ಅಥವಾ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಬಯೋಮೆಟ್ರಿಕ್ ಸ್ಕ್ಯಾನರುಗಳನ್ನು ಬಳಸುವಾಗ, ನಿಮ್ಮ ಬೆರಳನ್ನು ಸ್ಕ್ಯಾನರಿನ ಮೇಲ್ಮೈಗೆ ಒತ್ತ ಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆರಳಚ್ಚುಗಳನ್ನು ಸೆರೆಹಿಡಿಯುವುದು ಹೀಗೆ. ಆದರೆ, ಹೊಸ ಸಂಶೋಧನೆಯೊಂದು ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಸ್ವಚ್ಛ, ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ನಿಖರವಾಗಿಸುವ ವಿಧಾನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿದೆ. ಸಾಧನವನ್ನು ಮುಟ್ಟದೆಯೇ ಬೆರಳಚ್ಚನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಹುಡುಕಿದೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಮೈಕ್ರೋಸಾಫ್ಟ್ ಡಿಸೈನರ್ ನ ಇಮೇಜ್ ಕ್ರಿಯೇಟರ್ ಬಳಸಿ ಚಿತ್ರ ರಚಿಸಲಾಗಿದೆ

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆಯ ಸಂಶೋಧಕರು ಶಾಕ್‌ವೇವ್-ಆಧಾರಿತ ಸೂಜಿ-ಮುಕ್ತ ಸಿರಿಂಜ್ ಅನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಮೂಲಕ ಸೂಜಿಗಳಿಲ್ಲದೆ ಔಷಧಿಗಳನ್ನು ಪೂರೈಸುವ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಕಂಡುಹಿಡಿದಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುವಿನ ಅಧ್ಯಯನ

ಹಯಾಬುಸಾ ಎಂದರೆ ವೇಗವಾಗಿ ಚಲಿಸುವ ಜಪಾನೀ ಬೈಕ್ ನೆನಪಿಗೆ ತಕ್ಷಣ ಬರುವುದು ಅಲ್ಲವೇ? ಆದರೆ ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ - (ಜಾಕ್ಸ, JAXA) ತನ್ನ ಒಂದು ನೌಕೆಯ ಹೆಸರು ಹಯಾಬುಸಾ 2 ಎಂದು ಇಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ. ಈ ನೌಕೆಯನ್ನು ಜಪಾನಿನ ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಸಂಸ್ಥೆ ಸೌರವ್ಯೂಹದಾದ್ಯಂತ ಸಂಚರಿಸಿ ರುಯ್ಗು (Ryugu) ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸಂಪರ್ಕ ಸಾಧಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ  ಡಿಸೆಂಬರ್ 2014 ರಲ್ಲಿ ಉಡಾವಣೆ ಮಾಡಿತ್ತು. ಇದು ಸುಮಾರು ಮೂವತ್ತು ಕೋಟಿ (300 ಮಿಲಿಯನ್) ಕಿಲೋಮೀಟರ್ ದೂರ ಪ್ರಯಾಣಿಸಿ 2018 ರಲ್ಲಿ ರುಯ್ಗು ಕ್ಷುದ್ರಗ್ರಹವನ್ನು ಸ್ಪರ್ಶಿಸಿತ್ತು. ಅಲ್ಲಿಯೇ ಕೆಲ ತಿಂಗಳು ಇದ್ದು ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿ, 2020 ಯಲ್ಲಿ ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿ ಹಿಂತಿರುಗಿತ್ತು.

लिखा गया
Research Matters
ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಪ್ರೋಬ್‌

ಕಾಂಕ್ರೀಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಹುದುಗಿರುವ ರೆಬಾರ್‌ಗಳಲ್ಲಿನ ತುಕ್ಕು ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಮಾಪಿಸಲು ವಿಜ್ಞಾನಿಗಳು ಒಂದು ಹೊಸ ತಪಾಸಕವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

लिखा गया
Research Matters
‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ

ವೈರಲ್ ಸೋಂಕುಗಳು ಮತ್ತು ಸ್ವಯಂ ನಿರೋಧಕ ಕಾಯಿಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೈಕ್ರೋ ಆರ್‌ಎನ್‌ಎ ‘ದ್ವಿಪಾತ್ರ’ದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತದೆ. 

लिखा गया
Research Matters
ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳು

ಐಐಟಿ ಬಾಂಬೆ ಯ ಬ್ಯಾಟರಿ ಪ್ರೋಟೋಟೈಪಿಂಗ್ ಲ್ಯಾಬ್ ನ ಸಂಶೋಧಕರು ಇಂಧನ (ಶಕ್ತಿ) ಶೇಖರಣಾ ಸಾಧನವಾಗಿರುವ ರೀಚಾರ್ಜ್ ಮಾಡಬಹುದಾದ ಬ್ಯಾಟರಿಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಅಧ್ಯಯನ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. 

Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...
Loading content ...